आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC ) परीक्षा : रेलवे बोर्ड ने हाल ही में भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर गैर तकनीकी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक सरकारी अधिसूचना RRB CEN 03 / 2015 जारी की है।उम्मीदवारआरआरबी की 18252 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी(RRB NTPC) के विभिन्न पदों के लिए स्नातक स्तर वाली रेलवे परीक्षामार्च से मई 2016के मध्य में आयोजित की जायेगी|आरआरबी-2016 कीगैर-तकनीकी परीक्षा में सबसे लोकप्रिय श्रेणी है:
पद का नाम | रिक्त पदों की कुल संख्या |
कमर्शियल अपरेंटिस (CA) | 703 |
ट्रैफिक अपरेंटिस (TA) | 1645 |
पूछताछ सह आरक्षण क्लर्क (ECRC) | 127 |
गुड्स गार्ड | 7591 |
जूनियर अकाउंट असिसटेंट सह टाइपिस्ट (JAA) | 1205 |
सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 869 |
सहायक स्टेशन मास्टर (ASM) | 5942 |
ट्रैफिक असिसटेंट | 166 |
सीनियरटाइम कीपर | 4 |
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) 2016 में कुल भर्तियों कीसंख्या 18252 है|
पिछले लेख में हमने आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) 2016 पात्रता मानदंड,परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की थी| वे सभी पाठक जो उस लेख को नहीं पढ़ पाएं हैं,नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसे सकते हैं| उन सभी के लिए जो आरआरबी (RRB) गैर तकनीकी परीक्षा 2016 की महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ना चाहते हैं, वे नीचे दी गयी जानकारी को देख सकते हैं|
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) परीक्षा 2016: महत्वपूर्ण बिंदु
- आयोजन बोर्ड का नाम: आरआरबी (RRB – रेलवे भर्ती बोर्ड)
- रिक्तपदों की कुल संख्या: 18252
- आयु सीमा: 18-32 वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2016
- परीक्षाका दिन: मार्च-मई, 2016 (B.A)
- आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया:ऑनलाइन टेस्ट के बाद टाइपिंग टेस्ट
- पदों के नाम:कमर्शियल अपरेंटिस,ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, पूछताछ सह आरक्षण क्लर्क,जूनियर अकाउंट सह टाइपिस्ट,सीनियरक्लर्क सह टाइपिस्ट, सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिसटेंटऔर सीनियर टाइम कीपर
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) परीक्षा 2016: आवेदन कैसे करें
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC ) में विभिन्न पदों के लिए चयनरेलवे के जोन के आधार पर कियाजाएगा।भारतीय रेलवे में कुल 20 आरआरबी (RRB)हैं, जो अहमदाबाद,अजमेर, इलाहाबाद,बैंगलौर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़,चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, माल्दा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी और त्रिवेंद्रम में स्थितहै|
आरआरबी एनटीपीसी 2016 परीक्षा के लिएसफलतापूर्वकऑनलाइन आवेदन करने हेतु इन चरणों का पालन करें:
- अपने जोनल आरआरबी की आधिकारिक साइट परआवेदन प्रक्रिया शुरू करें|
- CEN03/2015 विज्ञापनपर जाएं। यह दाईं साइडबार पर स्क्रॉल हो रहा होगा|
- ऑनलाइन / ई-एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
- उसके बाद, नए पंजीकरण संबंधी लिंक पर क्लिक करें
- यहां एक फॉर्मदिखाई देगा| आगे बढ़ने के लिए मूलभूत जानकारी प्रदान करें जैसे कि नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, धर्म, मोबाइल नंबर, ईमेल|
- सबमिट पर क्लिक करें|
- आपको ई-मेलतथामोबाइल नंबर परपंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसका उल्लेख आपने फॉर्म में किया है।
- मेल में दिए गए लिंक से,पंजीकरण पृष्ठ पर जाएं और सही जानकारी के साथ आवेदन भरें|
- यह उस जोन या उत्पादन इकाईसे संबंधितपदों की सूची देगा|
- पोस्ट / श्रेणी कीवरीयतातय करें|
- सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के लिए पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करें।
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या एसबीआई के चालान को डाउनलोड करें।
- स्कैन किए गए फोटोको अपलोड करें।उच्च रिजोल्यूशनफोटो अपलोड ना करें|
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र अपलोड करें यदि आपने आयु सीमा में छूट के लिए दावा किया हो तभी|
- आवेदन पत्र को जमा करें।
- और सबसे महत्वपूर्ण,भविष्य में संदर्भ के लिए प्रस्तुत आवेदन का प्रिंट-आउट लें।
आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) 2016: जोन के आधार पर आवेदन और रिक्त पद
ऊपर के विवरण अनुसार, आगामी आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) 2016 परीक्षा में 20 आरआरबीहिस्सा ले रहे हैं|परीक्षा के लिएसफलतापूर्वकअपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें, इसके लिए आपको यह पता करने की जरूरत हैकि आप कौन से आरआरबी (RRB) क्षेत्रसे आवेदन कर रहे हैं|
निम्न तालिका को देखें और अपने आरआरबी (RRB) का चयन करें।
जोनल आरआरबी (RRB) का नाम | कुलरिक्त पद |
आरआरबी (RRB) इलाहाबाद | 2864 |
आरआरबी (RRB) अहमदाबाद | 1183 |
आरआरबी (RRB) बैंगलौर | 695 |
आरआरबी (RRB)भोपाल | 1151 |
आरआरबी (RRB)भुवनेश्वर | 770 |
आरआरबी (RRB)बिलासपुर | 302 |
आरआरबी (RRB)चंडीगढ़ | 341 |
आरआरबी (RRB)चेन्नई | 976 |
आरआरबी (RRB)गोरखपुर | 317 |
आरआरबी (RRB)गुवाहाटी | 409 |
आरआरबी (RRB)जम्मू | 171 |
आरआरबी (RRB)कोलकाता | 1408 |
आरआरबी (RRB)माल्दा | 278 |
आरआरबी (RRB)मुंबई | 2296 |
आरआरबी (RRB)मुजफ्फरनगर | 514 |
आरआरबी (RRB)पटना | 714 |
आरआरबी (RRB)रांची | 562 |
आरआरबी (RRB)सिकंदराबाद | 1618 |
आरआरबी (RRB)त्रिवेंद्रम | 488 |
हम उम्मीद करते हैं कि आरआरबी एनटीपीसी 2016 परीक्षा संबंधीआवेदन प्रक्रियापर यह ब्लॉग आपके लिएमददगार होगी| किसी भी अन्य जानकारी के लिए नीचे कॉमेंट कर बताएं|
Jese ke Mene first choice sm diya he to usako abhi change ho Jayega ya nahi