यह विषय अभी चर्चा में बना हुआहै। इनमें से कौनसा एक बेहतर Career विकल्प है? इंश्योरेंस या बैंकिंग?
इंश्योरेंस और बैंकिंग क्षेत्र में पिछले एक दशक में दस गुना वृद्धि हुई है। उम्मीदवार दोनों क्षेत्रों में गहरी रुचि दिखाते हैं, जिससे एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) और बैंक पी.ओ. (P.O.) के बीच तुलना बढ़ जाती है।
वे सभी जो एल.आई.सी ए.ए.ओ. और बैंक पी.ओ.को लेकर उलझन में हैं,वे इस लेख को कृपया सावधानीसे पढ़ें क्योंकि हम एलआईसी ए.ए.ओ. और बैंक पी.ओ. की तुलना वेतन पैकेज,नौकरी के विवरण,करियर की संभावनाओं,काम के माहौल आदि के संदर्भ में करेंगे|इससे शायद आपको यह तय करने में मददमिलेगी कि करियर के तौर पर किसका चयन किया जाए – एलआईसी ए.ए.ओ. या बैंक पी.ओ.।
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) बनाम बैंक पी.ओ. (P.O.) – जॉब प्रोफाइल की तुलना
एलआईसी ए.ए.ओ. या सहायक प्रशासनिक अधिकारी बीमा क्षेत्र में काम करता है। एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी का कर्तव्य या नौकरी की भूमिका अधिकांशतः बीमा के प्रशासनिक पहलू के आसपास घूमता है। यह मूल रूप से डेस्क आधारित काम है और इसमें घूम-घूम कर काम करना लगभग नहीं के बराबर है। यहां एलआईसी ए.ए.ओ. की नौकरी संबंधी विभिन्न कर्तव्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है, जिसके तहत एक अधिकारी कोकार्य करना होता है।
- दावों और समझौतों का प्रबंधन और फाईलिंग करना|
- विशिष्ट ग्राहकों के साथ बातचीत।
- त्रुटियों या भ्रामक तथ्य के लिए मौजूदा नीतियों का निरीक्षण करना।
- मौजूदा नीतियों की जगह या इन्हें मजबूत करने के लिए, कंपनी के लिए नई योजनाएं तैयार करना|
- दावों,समझौतों,नीति संशोधन,मार्गदर्शन आदि से संबंधित मुद्दों पर अन्य विभागों के साथ समन्वय करना|
- अगर जरूरत हो तो, विशिष्ट क्षेत्रों की यात्रा करना|
एलआईसी ए.ए.ओ. की नौकरी पाने के लिए एक उम्मीदवार को एलआईसी ए.ए.ओ. की परीक्षा पास करनीहोती है| यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार देना होता है|
बैंक पी.ओ. (P.O.) या प्रोबेशनरी अधिकारी बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करता है|यहां, ‘प्रोबेशनरी’ शब्द यह दर्शाता है कि भर्ती किये गये उम्मीदवार को 2 साल तक विभिन्न तरह केकार्यों को करना होगा, जिसके बाद उसेपद दिया जाता है| एलआईसी ए.ए.ओ. के विपरीत, बैंक पीओ की नौकरी का विवरण बहुत लंबा है।
बैंक में एक प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में आपके कार्य:
- उन लोगों को ग्राहक सेवा प्रदान करना, जिन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं को समझने के लिए सहायता की आवश्यकता होती है|
- ग्राहकों के साथ व्यवसाय-संबंध बनाना|
- ग्राहकों के साथ बातचीत करना और फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा नीतियों आदि के विभिन्न लाभों के बारे में बताना|
- प्रमाणीकरण और फिर से जांच के लिए दस्तावेजों का सत्यापन करना।
- लिपिकीय कार्यों जैसे कैश काउंटर का प्रबंधन, चेकों का संग्रह, लेन-देन आदि को अधिकृत करना|
आई.बी.पी.एस पी.ओ. या भारतीय स्टेट बैंक पी.ओ. जैसी परीक्षा पास करने के बाद ही एक उमीदवार को प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है|इसमें एलआईसी ए.ए.ओ. की तरह ही चयन का मापदंड है।
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) बनाम बैंक पी.ओ. (P.O.) –वेतन की तुलना
इस भाग में, हम एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) और बैंक पी.ओ. (P.O.) को मिलने वाले औसत वेतन पर चर्चा करेंगे| निम्न डेटा तालिका देखें|
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) | बैंक पी.ओ. (P.O.) |
17240 रूपये – 40,245 रुपये हर महीने | 14,500 रूपये – 30,758 रुपये हर महीने (महानगरों में)
14,500 रुपये – 30,448 रुपये हर महीने (राज्य की राजधानी में) 14,500 रुपये – 29,927 रुपये हर महीने (जिला स्तर एवं ग्रामीण स्तर के लिए) |
एक एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) के लिए लाभ और परिलब्धियों की निम्न प्रकार से व्याख्या की गयी है:
- मूल वेतन 17,240/- रुपये हर महीने, स्केल 17240 – 840(14) -29000- 910(4) – 32,640 है। जो कि वर्तमान में संशोधन के अंतर्गत है|
- यह शहर के वर्गीकरण पर आधारित है, जहां कम से कम स्केल पर मकान किराया भत्ता और नगर प्रतिकर भत्ता सही कुल परिलब्धियां ‘ए’ श्रेणी के शहरों में प्रति माह करीब 40,245 रुपये हो जाएगा।
- नियमों के अनुसार अन्य लाभ अंशदायी पेंशन, बीमांकिक परीक्षा पास करने पर विशेष भत्ता, ग्रेच्युटी, एलटीसी, नकद चिकित्सा लाभ, समूह मेडिक्लेम, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, समूह बीमा, वाहन ऋण (2-व्हीलर / 4-व्हीलर)है।
अलग-अलग जगहों पर बैंक पी.ओ. कावेतनअलग-अलग होता है| स्पष्ट जानकारी के लिए निम्न डेटा तालिका को देखें:
बैंक पी.ओ.- क्षेत्रवार वेतन विविधता
वेतन के घटक |
महानगर स्तर | राजधानी स्तर | जिला और राज्य स्तर |
मूल वेतन | 14,500 | 14,500 | 14,500 |
महंगाई भत्ता (डीए) | 14485.50 | 14485.50 | 14485.50 |
प्रतिपूरक शहर भत्ता (सीसीए) | 540 | 375 | 0 |
मकान किराया भत्ता (एचआरए) | 1232.50 | 1087.50 | 942.50 |
कुल वेतन | 29525.50 | 29360.5 | 28985.5 |
अंतिम वेतन (एचआरए समेत) | 30,758 रुपये | 30,448 रुपये | 29,927 रुपये |
जैसा कि हमें उपर दिये गये डेटा से यह ज्ञात होता है कि एक बैंक पी.ओ. का वेतन, उसके कार्य करने वाले स्थान पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है|
इसलिये, वेतनमान और लाभ के संदर्भ में, बीमा क्षेत्र में नौकरी बैंकिंग क्षेत्र से ज्यादा फायदेमंद होगी। इस सेक्शन के आधार परएलआईसी ए.ए.ओ. बनाम बैंक पी.ओ. में, बीमा क्षेत्र जीतता है। अब हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभाग, काम के माहौल पर चर्चा करते हैं।
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) बनाम बैंक पी.ओ. (P.O.) – कार्य के माहौल की तुलना
इन दोनों तरह की जॉब प्रोफाइल में कार्यों और कर्तव्यों की लंबी सूची व्यक्तिगत रूप से आवंटित होती है।
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) – कार्य का दबाव और माहौल
एक एलआईसी ए.ए.ओ. को ज्यादातर प्रशासनिक काम सौंपा जाता है, इसलिएउसे दैनिक कोटे के अपने कागजी कामोंको पूरा करने की जरूरत होती है। इनमें पॉलिसी, दावों, समझौतों और खातों आदि की फाइलिंग और इनसे संबंधित डॉक्यूमेंट्स की दोहरी जांच शामिल है| शायद ही कभी किसी ए.ए.ओ. को ग्राहक और बिक्री अधिग्रहण जैसीगतिविधियां सौंपी जाती है। यहां काम का माहौल काफी हल्का और शांत होता है। ऑडिट के समय या इसके कुछ सप्ताह पहले ही यहां हलचल होती है|
बैंक पी.ओ. (P.O.) – कार्य का दबाव और माहौल
कार्य क्षेत्र और माहौल की तुलना के आधार पर एक बैंक पी.ओ. का जीवन, एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) से कुछ अलग होता है| बैंक पी.ओ. की नौकरी की प्रोफाइल में प्रशासनिक कार्य और ग्राहक प्रबंधन शामिल है। इसलिए एक बैंक पी.ओ. के कार्यों मेंअपने दैनिक प्रशासनिक कार्य जैसे बचत खाता खोलना, चेक क्लीयरेंस, खाते का सत्यापन, रिपोर्ट बनाना और मेल करना और बैंक में नया व्यवसाय लाने के लिए अपने संभावित ग्राहकों से मिलना शामिल है| एलआईसी ए.ए.ओ. के काम के माहौल की तुलना में इनका काम काफी ऊर्जावान होता है।
तो आप अगर नौकरी को एक असली चुनौती के तौर पर देखतेहैं तो आपकोबैंक पीओ को चुनना चाहिए।
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) बनाम बैंक पी.ओ. (P.O.) – करियर का विकास एवं पदोन्नति की तुलना
एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) और बैंक पी.ओ. (P.O.), दोनों नौकरियां सार्वजनिक क्षेत्र में हैं। इसलिए ये एक आम विशेषता साझा करते हैं – स्थानांतरण। एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) और बैंक पी.ओ. (P.O.) के बीच तुलना करने पर, यह लगभग सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के द्वारा साझा की जाने वाली विशेषता है। आप जहां काम कर रहे है, वहाँ से हर 3-5 साल में स्थानांतरण की उम्मीद कर सकते हैं|
लेकिन यहां एक अंतर है। एलआईसी ए.ए.ओ. (A.A.O.) और बैंक पी.ओ. (P.O.) की तुलना में, बीमा क्षेत्र लाभ की स्थिति में होता है। क्योंकि अधिकतर एलआईसी शाखा कस्बों और शहरो में स्थित होता है, इसलिए एक एलआईसी कर्मचारी की जीवन शैली में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता है।जबकि एक बैंक पी.ओ. की बहुत बार ग्रामीण इलाकों मेंपोस्टिंग्स होती है, जो बहुत कठिन होती है|
अब हम एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण प्रश्न पर आते हैं- पदोन्नति
और यह वह स्थान है,जहां बैंक पी.ओ. जीतता है|
- एक निश्चित समय पर पी.ओ. की पदोन्नति, बैंकिंग नीति के अनुसार की जाती है| आंतरिक पदोन्नति कभी कभी बहुत तेज गति से होती है औरइस कारण एक पी.ओ. चार साल से कम समय में ही पदोन्नत हो करअगले लेवल तक पहुंच सकता है|
- बीमा क्षेत्र की पदोन्नति नीति बहुत ही गैर सक्रिय कार्य करती है। किसी ए.ए.ओ.को ए.ओ. तक पदोन्नत होने में 8 साल से ज्यादा का समय लग सकता है|
इसलिये, इस स्थिति में भी बैंक पी.ओ. ज्यादा अच्छा विकल्प है|
एलआईसीए.ए.ओ. (AAO) बनाम बैंक पी.ओ. – अंतिम निष्कर्ष
बैंक पी.ओ. बनाम एलआईसी ए.ए.ओ.(LIC AAO) के बीच इस तुलना में हमारा आखिरी फैसला-
- बेहतर पे स्केल (Pay Scale) के लिए,शांतिपूर्ण जीवन शैली औरअच्छे कार्यस्थल के लिए,एलआईसी ए.ए.ओ. (AAO) को करियर के रूप में चुनें|
- एक बहुमुखी नौकरी कीप्रोफाइल के लिए,सीखने के बेहतर अवसर और व्यवस्थित पदोन्नति स्केलके लिए बैंक पी.ओ. आपका पसंदीदा करियर विकल्प होना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि इस लेख ने आपके कुछ आवश्यक सवालों के जवाब दिए होंगे|यदि हम कुछ बिंदुओं को भूल गये हों,तो कृपया नीचे कॉमेंट देकरउनका उल्लेख कर दीजिये|
इसके अलावा, हमारी सूची में जिन नौकरियों की तुलना आप पढ़ना चाहते हैं,उनका सुझाव दें|हम निश्चित रूप से आप के लिए उस पर लिखेंगे|
शुभकामनाएं। चतुराई के साथ फैसला लें।
102558372