राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पटवारी की भर्ती के लिए राजस्थान पटवारी प्रारंभिक परीक्षा 2016 का सफलतापूर्वक आयोजन हो गया। इसके लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों में से अधिकांश ने 13 फरवरी 2016 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दी।
OnlineTyari यहां आपको इस लिखित परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण दे रही है:
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछेगए थे। प्रश्नों की कुल संख्या 180 थी, जो 4 सेक्शनों में बंटे हुए थे – तर्क शक्ति एवं संख्यात्मक योग्यता,सामान्य हिंदी ज्ञान,सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान और सामान्य ज्ञान। परीक्षा कुल 300 अंकों का था। तर्क शक्ति एवं संख्यात्मक योग्यता तथा एवं सामान्य ज्ञान वाले सेक्शन में 60-60 प्रश्न थे। जबकि सामान्य हिंदी ज्ञान तथासामान्य कम्प्यूटर ज्ञान वाले सेक्शन में 30-30 प्रश्न। परीक्षाकी कठिनाई का स्तर मध्यम था। हां, राजस्थान संबंधित सामान्य ज्ञान वाले सवाल निर्णायक साबित हो सकते हैं। तर्क शक्ति एवं संख्यात्मक योग्यता वाले सवाल सीधे-सीधे पूछे गए थे, लेकिन हल करने में थोड़ा अधिक समय लेने वाले थे।
हर एक Section का विश्लेषण इस प्रकार है
तर्क शक्ति एवं संख्यात्मक योग्यता: – इस सेक्शन में प्रश्नों की कठनाई का स्तर मध्यम था। प्रश्न सीधे-सीधे पूछे गए थे लेकिन हल करने में थोड़ा अधिक समय लेने वाले थे।
हर चैप्टर से प्रश्नों की संख्या:
- लाभ हानि – 2
- प्रतिशत – 4
- ब्लड रिलेशन – 3
- रैंक, अनुक्रम और घड़ी – 3
- सरलीकरण – 10
- वर्गीकरण / ऑडपेयर – 3
- सिलोजिजम – 2
- ऊंचाई एवं दूरी – 2
- क्षेत्रफल – 6
- समय और कार्य – 5
- समय और दूरी – 5
- साधारण ब्याजएवंचक्रवृद्धि ब्याज – 5
- पाई चार्ट एवंटेबल – 3
- एजेज (Ages) – 3
- विजुअल रीजनिंग – 1
- सीरीज – 3
सामान्य ज्ञान: – सामान्य ज्ञान सेक्शनके सवालों की कठनाई का स्तर मध्यम था। लगभग 40% प्रश्न राजस्थान संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारितथे।
विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों की संख्या:
- राजस्थान सामान्य ज्ञान – 25
- राज-व्यवस्था – 10
- इतिहास – 10
- विज्ञान – 15
सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान: – यह सेक्शन आसान था। अधिकांश सवाल विंडोज, ऑपरेटिंग सिस्टम, कीबोर्ड शॉर्टकट्स, कंप्यूटर संबंधी बुनियादी जानकारी और सिद्धांतों पर आधारित थे। बिना किसी गलती के 20-22 सवालों को आसानी से हल किया जा सकता था।
सामान्यहिंदी ज्ञान: – यहसेक्शन भी आसान और स्कोरिंग था। ज्यादातर सवाल इन चैप्टरों पर आधारिक थे:
• संधि-विच्छेद
• शुद्ध-अशुद्ध शब्द
• शब्दार्थ
Number of Good Attempts Section-wise:
कर सकते हैं सफलता की उम्मीद, अगर हल कर लिए इतने सवाल:
सेक्शन |
हल प्रश्नों की संख्या |
तर्क शक्ति एवं संख्यात्मक योग्यता |
35-40 |
सामान्य ज्ञान |
37-42 |
सामान्यहिंदी ज्ञान |
18-20 |
सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान |
20-22 |
कुल मिलाकर देखें तो परीक्षा की कठिनाई का स्तरमध्यम था। यदि आपने 110-125 प्रश्नों को सही-सही हल किया है तो सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।
आधिकारिक उत्तरों को जानने के लिए उम्मीदवार http://rsmssb.rajasthan.gov.into पर जा सकते हैं। परीक्षा के परिणाम की घोषणा (अंतरिम तिथियां): 10 अप्रैल 2016 (यानी अप्रैल कादूसरासप्ताह)।