34000 सरकारी नौकरी के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन : भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, ऐसा अनुमान है की आने वाले वर्षों में भारत की विकास दर चीन से आगे निकल जाएगी। यह तब होगा जब हम बेहतर सुविधा, उम्दा सर्विस और बुनियादी सुविधाएँ विकसित कर सकें। इसे विकसित करने के लिए लाखों पेशेवर लोगों की जरुरत को महसूस किया जा सकता है। अतः यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वर्षों में लाखों नौकरी के अवसर पैदा होने की संभावना है।
Online TyariPLUS जॉइन करने के लिए क्लिक करें !
इस वृद्धि को बनाए रखने और इसे और गति देने के लिए, सरकार की स्वामित्व वाली संस्थाएं नई नौकरियां देने के मामले में सबसे बड़े स्रोतों में से एक होने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह संभव है कि हजारों नई रिक्तियों की घोषणा एसएससी, रेलवे, बैंकों, राज्य संस्थाओं आदि से की जाएं। रेलवे ने तो इसकी शुरुवात कर दी है। जरुरत है कि सभी उम्मीदवार, जो सरकारी या अन्य क्षेत्रों में नई नौकरियों की तलाश में हैं वह अपने अन्दर सम्बंधित नौकरी के लिए हुनर, आवश्यक योग्यातायें पैदा करें और उस नौकरी के लिए जी-तोड़ मेहनत से तैयारी कर उसे हासिल करें। आपको आपके पसंद की नौकरी मिल सके, इस दिशा में काम करने के लिए OnlineTyari टीम की तरफ से आपको माहवार चल रही रिक्तियों की विस्तृत सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके लिए आप इस माह आवेदन कर सकते हैं।
34000 सरकारी नौकरी के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन !
उम्मीदवार जो किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आवश्यक पात्रता मानदंड और पद के लिए शैक्षिक योग्यताएं पूरी कर रहे हों। यदि आप आयु सीमा, सम्बंधित योग्यता आदि जैसे कुछ क्षेत्रों में आवश्यक विनिर्देशों को पूरा करते हैं, तो आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यहां हम अक्टूबर महीने के लिए आवेदन करने वाली परीक्षा की सूची साझा कर रहे हैं जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं-
परीक्षा का नाम | अंतिम तिथि | कुल पद | पद का नाम | आयु सीमा | शैक्षणिक योग्यता | आवेदन लिंक |
परीक्षा का नाम | अंतिम तिथि | कुल पद | पद का नाम | आयु सीमा | शैक्षणिक योग्यता | आवेदन लिंक |
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2018 | 04 अक्टूबर (सायं 6 बजे तक) | पात्रता परीक्षा | प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षक | अधिकतम 35 वर्ष | सम्बंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ बी. एड या उसके समकक्ष | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
ESIC 539 सिक्यूरिटी ऑफिसर भर्ती 2018 | 05 अक्टूबर | 539 पद | सोशल सिक्यूरिटी ऑफिसर/ मेनेजर ग्रेड -II/ सुपरीटेंडेंट | 21-27 वर्ष | स्नातक और कंप्यूटर का ज्ञान
| यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2018 | 10 अक्टूबर | 917 पद प्रवक्ता संवर्ग सामान्य शाखा: 782 प्रवक्ता संवर्ग महिला शाखा : 135 | प्रवक्ता संवर्ग | 21-42 वर्ष | स्नाकोत्तर (सम्बंधित विषय) के साथ बी.एड./एल.टी | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज(जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2018 | 11 अक्टूबर | 610 पद | सिविल जज (जूनियर डिवीजन) | 22-35 वर्ष | विधि में स्नातक और देवनागरी लिपि में हिन्दी का अच्छा ज्ञान आवश्यक है। | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
दिल्ली उच्च न्यायालय वैयक्तिक सहायक भर्ती 2018 | 12 अक्टूबर | 35 पद | पर्सनल असिस्टेंट ( ग्रुप B) | 18-27 वर्ष | स्नातक, शोर्टहैण्ड और टाइपिंग | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
शिक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन में BTT, BEC और DEC भर्ती 2018 | 18 अक्टूबर | 13634 पद | जिला शिक्षा नियंत्रक, ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक और बेसिक ट्यूशन टीचर | 21-45 वर्ष | स्नातक/स्नाकोत्तर एवं अन्य | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 | 28 अक्टूबर | 1310 पद | पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक | 18-40 आयु | सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष अर्हता और दो वर्षीय नर्सरी अध्यापक प्रशिक्षण (NTT)प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र | यहाँ क्लिक कर आवेदन करें ! |
सरकारी नौकरी 2018 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। सरकारी नौकरी परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ सरकारी भर्ती परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।