UIIC AO 2016 की परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और अधिकतर उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अपनी तैयारी को समाप्त कर रहे हैं। आपके इस कार्य में, हम कुछ आवश्यक बिंदु जोड़ना चाहते हैं कि UIIC AO लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए क्या करें और क्या न करें। लेकिन सबसे पहले, आइये, परीक्षा पैटर्न को एक बार फिर से देखते हैं।
UIIC AO 2016 परीक्षा पैटर्न
UIIC AO लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न, जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों पदों के लिए अलग-अलग होगा। कुल चीजें कॉमन होंगी, जैसे- प्रश्नों की कुल संख्या, मार्किंग स्कीम, कुल आवंटित समय और सेक्शन की संख्या।
UIIC AO जनरलिस्ट पद के लिए
लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह ऑनलाइन आयोजित होगी। इसमें 5 सेक्शन होंगें तथा कुल 200 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जायेगा।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीजनिंग एबिलिटी | 50 | 50 |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 50 |
जनरल अवेयरनेस (विशेषकर फाइनेंसियल सेक्टर के संदर्भ में) | 40 | 40 |
कंप्यूटर साक्षरता | 20 | 20 |
कुल | 200 | 200 |
पूरी वस्तुनिष्ठ परीक्षा को हल करने के लिए कुल आवंटित समय 2 घंटे (120 मिनट) का होगा। इसमें सेक्शनल तथा ओवरऑल कटऑफ भी होगी।
UIIC AO स्पेशलिस्ट पद के लिए
लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह ऑनलाइन आयोजित होगी। इसमें 5 सेक्शन होंगें तथा कुल 200 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी | 40 | 40 |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 |
जनरल अवेयरनेस (विशेषकर फाइनेंसियल सेक्टर के संदर्भ में) | 40 | 40 |
तक़नीकी और प्रोफेशनल नॉलेज (विशेष क्षेत्र में) | 40 | 40 |
कुल | 200 | 200 |
जैसा कि हम देख सकते हैं कि यहां मुख्य रूप से अंतर अंतिम सेक्शन “टेक्निकल एवं प्रोफेशनल नॉलेज” और प्रश्नों की संख्या में है। पूरी वस्तुनिष्ठ परीक्षा को हल करने के लिए कुल आवंटित समय 2 घंटे (120 मिनट) का होगा। इसमें सेक्शनल तथा ओवरऑल कटऑफ भी होगी।
UIIC AO डिस्क्रिप्टिव परीक्षा पैटर्न
डिस्क्रिप्टिव प्रश्नपत्र, जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों पदों के लिए कॉमन होगा। इसमें निबंध लेखन और पत्र लेखन पर आधारित प्रश्न होंगे तथा डिस्क्रिप्टिव प्रश्नपत्र के लिए कुल अंक 30 होंगे।
यदि आप सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार हैं तो आपको इस राउंड को क्वॉलीफाई करने के लिए कम से कम 15 अंक प्राप्त करने होंगें तथा यदि आप SC/ST श्रेणी के उम्मीदवार हैं तो आपको कम से कम 13.5 अंक प्राप्त करने होंगे। इस राउंड के लिए कुल आवंटित समय 30 मिनट होगा।
अंतिम मेरिट सूची, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जायेगी।
UIIC AO 2016 में कैसे सफल हों
परीक्षा से एक दिन पहले, आप सिलेबस के अनुसार परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार होते हैं, लेकिन विश्वास कीजिये, नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन करके आपके पास अभी भी सुधार की गुंजाइश होती है:
- UIIC AO के समान पैटर्न पर आधारित एक फुल लेंग्थ मॉक टेस्ट को हल करें।
- प्रत्येक सेक्शन का विश्लेषण करें। इससे आपका यह पता चलेगा कि प्रत्येक सेक्शन में कौन-सा टॉपिक आपकी स्ट्रेंथ है और किस टॉपिक में आप कमज़ोर हैं। जिन टॉपिक में आप कमज़ोर हैं, उन्हें छोड़ दीजिये और उन टॉपिक पर ध्यान केंद्रित कीजिये जो आपकी स्ट्रेंथ हैं।
- सेक्शनल और ओवरऑल कटऑफ के अनुसार अपने समय को व्यवस्थित करें।
- आपको यह स्पष्ट रूप से ज्ञात होना चाहिए कि किस सेक्शन को अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए हल करना है और किस सेक्शन को केवल सेक्शनल कटऑफ को पार करने के लिए हल करना है।
- प्रश्नपत्र को हल करने के लिए अपने समय को व्यवस्थित करें, यथार्थवादी बने और जितना संभव हो उतना करें।
आप इसे जितनी गंभीरता से लेंगें, वास्तविक UIIC AO परीक्षा में सफल होने के आपके अवसर उतने ही बढ़ जायेंगे। वास्तविक UIIC AO परीक्षा में भाग लेते समय निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें:
- उस सेक्शन से शुरूआत करें जो कि आपकी स्ट्रेंथ हैं और आपको उस सेक्शन में अधिकतम अंक प्राप्त करने हैं। यह साथ ही आपको प्रेरित भी करेगा।
- यदि पर्याप्त संख्या में प्रश्नों को हल करने के बाद आपके पास समय बचा है, तो उन टॉपिक को देखें जिनमें आप कमज़ोर हैं अन्यथा उन पर ध्यान केंद्रित न करें।
- किसी एक ही प्रश्न पर न अटके रहें। आपको हर समय अपनी गति को बनाए रखने की आवश्यकता है।
- रीज़निंग और क्वॉटिटेटिव एप्टीट्यूड के सेक्शन में, पहले प्रश्न को पढ़ें फिर यदि आपको लगता है कि यह 1 मिनट में हल हो जायेगा तो इसे हल करें अन्यथा इसे छोड़ दें और आगे बढ़ें।
- सबसे पहले सरल प्रश्नों को हल करें और फिर कठिन प्रश्नों को, क्योंकि एक प्रश्न को हल करने के लिए आपके पास 1 मिनट से भी कम का समय है।
UIIC AO के डिस्क्रिप्टिव भाग में, पिछले वर्ष के विपरीत, इस वर्ष आपको 30 मिनट में 2 डिस्क्रिप्शन (निबंध और पत्र) लिखने हैं। आपकी और आरक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ़ आयोजन प्राधिकरण द्वारा उल्लेखित किया गया है। उम्मीदवार को बहुत ही समझदारी से कार्य करना है।
- अब तक आपने पत्र और निबंध लेखन का अभ्यास कर लिया होगा। अब इसे ऑप्टिमाइज़ करने का प्रयास करें। साथ ही, प्रत्येक लेख के लिए दिए गए समय का भी विश्लेषण करें।
- पत्र-लेखन का एक निर्धारित प्रारूप होता है और इसमें अपेक्षाकृत कम शब्द होते हैं, अत: पहले इसे करें और इसे 10-12 मिनट में पूरा करें। फिर निबंध लिखना प्रारंभ करें। निबंध में सबसे पहले मुख्य बिंदु लिखें और फिर उनके बारे में विस्तार से लिखें।
- केवल महत्वपूर्ण बिंदु लिखें, सरल शब्दों का प्रयोग करें। बड़ी लाइनों और व्याकरण की त्रुटियों से बचें।
यदि आप UIIC AO के पिछले वर्ष के कटऑफ़ के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक करें।
UIIC AO 2016 की परीक्षा देते समय क्या करें और क्या न करें
- एक पूर्व नियोजित परीक्षा रणनीति का पालन करें। यह आप के लिए बहुत कारगर होगा।
- एक निर्दिष्ट समय सीमा का पालन करते हुए, UIIC AO 2016 के प्रत्येक सेक्शन से प्रश्नों को हल करें।
- किसी भी सेक्शन में कुछ नया देखकर हैरान या उत्तेजित न हों। केवल उन्ही टॉपिक को हल करें जिनके बार में आप जानते हैं।
- यदि कोई सेक्शन या प्रश्न बहुत अधिक समय ले रहा है, तो इस पर ही न अटके रहें। यह बिंदु 2 का एक प्रमुख विरोधाभास है।
- याद रखिये कि पूरे प्रश्न-पत्र को मध्यम सटीकता के साथ हल करने से बेहतर है कि 80% प्रश्नों को पूरी सटीकता के साथ हल किया जाये।
अपने संशयों और प्रश्नों को नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में लिखें।