RBI असिस्टेंट परीक्षा 2016 की समीक्षा: भारतीय रिज़र्व बैंक ने विभिन्न RBI शाखाओं के 610 असिस्टेंट पद की रिक्तियों में भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। RBI असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न समयों पर आयोजित की जाती है ताकि अधिक-से-अधिक उम्मीदवार परीक्षा दे सकें। यहां हम 23 दिसम्बर 2016 को आयोजित पेपर के आधार पर RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा के साथ-साथ RBI असिस्टेंट की अपेक्षित कट-ऑफ़ भी देंगे।
परीक्षा को 23 दिसम्बर और 24 दिसम्बर 2016, दोनों दिन आयोजित किया गया था। दोनों ही प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए समीक्षा प्रत्येक दिन के अंत में अपडेट की जाएगी।
RBI असिस्टेंट परीक्षा समीक्षा: 23 दिसम्बर 2016
इससे पहले कि हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की विस्तृत समीक्षा की ओर बढ़ें, हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न एक बार और देखेंगे। RBI असिस्टेंट परीक्षा प्रारूप के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में 3 सेक्शन होंगे जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सेक्शन होंगे अंग्रेज़ी भाषा, क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड और रीज़निंग एबिलिटी।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
अंग्रेज़ी भाषा | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और पूरे पेपर को हल करने का कुल समय 60 मिनट था। अब हम RBI असिस्टेंट परीक्षा समीक्षा की ओर ध्यान देंगे जिसके अनुसार, पेपर का समग्र स्तर मध्यम था।
पेपर में सरल, मध्यम और चुनौतीपूर्ण प्रश्न मिश्रित संख्या में थे, जिन्हें उम्मीदवारों द्वारा अच्छी मात्रा के अभ्यास के बाद सहजता से हल किया जा सकता था। हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा में एक कदम और गहराई में उतरते हैं, इसमें हम RBI परीक्षा की सेक्शनवार तरीके से समीक्षा करेंगे जो 23 दिसम्बर 2016 को आयोजित किया गया था।
अंग्रेज़ी सेक्शन के लिए, RBI असिस्टेंट परीक्षा समीक्षा
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की पेपर समीक्षा की शुरूआत करने के क्रम में सबसे बड़ा उपहार अंग्रेज़ी सेक्शन था, यानि अंग्रेज़ी सेक्शन में पूछे गए प्रश्न मध्यम से थोड़े मुश्किल की श्रेणी में थे। विषय-वार तरीके से प्रश्नों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 10 | मध्यम |
क्लोज़ टेस्ट | 5 | मध्यम |
रिक्त स्थान भरें (दोहरा) | 5 | मध्यम |
पैराजम्बल्स | 5 | कठिन |
स्पॉटिंग द एरर | 5 | मध्यम |
प्रश्नों के ऐसे चुनौतीपूर्ण मिश्रण के आधार पर, हम 18 से 20 प्रश्नों को सटीकता से हल करना उचित मानते हैं।
क्वॉन्ट सेक्शन के लिए RBI असिस्टेंट परीक्षा समीक्षा
RBI प्रारंभिक परीक्षा में QA सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम था जिसमें कुछ गणना पर आधारित प्रश्न शामिल थे। विषयवार तरीके से प्रश्नों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
नम्बर सीरीज़ | 5 | मध्यम |
सरलीकरण | 5 | मध्यम |
डाटा इंटरप्रिटेशन और एनालिसिस | 10 | कठिन |
असमानताएं (स्तर 2) | 5 | मध्यम |
मिश्रण | 10 | मध्यम |
मिश्रित प्रश्नों में SI/CI, समय दूरी और कार्य, रेश्यो और प्रपोर्शन आदि विषय शामिल थे। इस सेक्शन के आधार पर हम 20 से 22 प्रश्नों को सटीकता से हल करना उचित मानते हैं।
रीज़निंग सेक्शन के लिए RBI असिस्टेंट परीक्षा समीक्षा
पूरे पेपर में रीज़निंग सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम था। विषय-वार तरीके से प्रश्नों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
सिटिंग अरेंजमेंट – लीनियर और सर्कुलर | 10 | कठिन |
कॉम्प्लेक्स अरेंजमेंट / पज़ल्स | 5 | मध्यम |
असमानताएं | 5 | मध्यम |
सिलॉजिस्म (3 स्टेटमेंट) | 5 | सरल |
खून के रिश्ते | 2 | मध्यम |
दिशा ज्ञान | 2 | मध्यम |
डाटा की पर्याप्तता | 1 | मध्यम |
सीरीज़ (अल्फ़ान्यूमेरिक) | 5 | सरल |
हालांकि सिलॉजिस्म पर आधारित प्रश्न सरल थे, कई उम्मीदवारों ने सिटिंग अरेंजमेंट पर आधारित प्रश्नों को छोड़ दिया क्योंकि उनकी भाषा भ्रमित करने वाली थी। पूछे गए प्रश्नों के आधार पर, हम 22 से 24 प्रश्नों को सटीकता से हल करना उचित मानते हैं।
हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा पर अपने लेख को यहीं समाप्त करते हैं। अब नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ें और अच्छे प्रयासों और RBI परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ़ को जानें।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2016 – अच्छे प्रयासों की संख्या
पेपर और RBI असिस्टेंट परीक्षा की समीक्षा, दोनों के आधार पर यहां RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के लिए अच्छे प्रयासों की संख्या दी जा रही है।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
अंग्रेज़ी भाषा | 30 | 18-20 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 20-22 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 22-24 |
कुल | 100 | 60-66 |
इसलिए, हम पूरे पेपर में 60+ प्रश्नों को RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2016 में सटीकता से हल करना उचित मानते हैं।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2016 के लिए अपेक्षित कट-ऑफ़
23 दिसम्बर 2016 को आयोजित RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ़ कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कुल उम्मीदवारों की संख्या, पेपर का स्तर और पेपर का कठिनाई स्तर, जिन पर हमने RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा में चर्चा की है।
इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, 23 दिसम्बर 2016 को आयोजित RBI असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा की कट-ऑफ़ सूची इस प्रकार है।
श्रेणी | RBI असिस्टेंट के लिए अपेक्षित कट-ऑफ़ |
GEN | 58-62 |
OBC | 55-59 |
SC | 46-50 |
ST | 42-46 |
हम 24 दिसम्बर 2016 को आयोजित होने वाले RBI असिस्टेंट परीक्षा की समीक्षा के साथ फिर लौटेंगे।
RBI असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्तीर्ण करने के लिए मुफ़्त में बेस्ट RBI असिस्टेंट परीक्षा तैयारी एप डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।