BOB मणिपाल PO परीक्षा 2018 की अधिसूचना जारी: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा मणिपाल स्कूल ऑफ़ बैंकिंग (BMSB) में BOB मणिपाल PO प्रोग्राम के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी की है। BOB मणिपाल 2018 का पात्रता मानदंड, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया पर पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आप बैंक PO पद के लिए आवेदन भर सकते हैं।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा PO की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 2 जुलाई 2018 तक खुली रहेगी। परीक्षा की अस्थाई तिथि 28 जुलाई 2018 तय की गई है।
BOB मणिपाल PO 2018 की रिक्तियां
बड़ौदा मणिपाल स्कूल ऑफ़ बैंकिंग में बैंकिंग और वित्त में परास्नातक सर्टिफ़िकेट कोर्स करने का ये अंतिम मौका उत्कृष्ट को ही मिलेगा क्योंकि इसमें सीमित सीट्स हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा BOB मणिपाल PO 2018 अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष कुल 600 रिक्तियां हैं।
उम्मीदवार की श्रेणी | BOB मणिपाल PO रिक्तियां |
UR | 303 |
OBC | 162 |
SC | 90 |
ST | 45 |
कुल | 600 |
नोट: 3 फ़ीसद सीट्स PWD यानि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जो कि OC, HI और VI में बराबर बांटी जाएंगी। PWD के लिए आरक्षण समस्तरीय आधार पर किया गया है। चुने गए उम्मीदवारों को उपयुक्त श्रेणी में डाल दिया जाएगा, (SC / ST / OBC / अनारक्षित) जिस श्रेणी के वे हैं।
ये सबसे ज़्यादा लाभप्रद अवसर है क्योंकि चुने गए उम्मीदवारों को उनके क्षेत्र के अनुसार अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ही उन्हें पूर्णकालिक बैंक PO प्रोफ़ेशनल्स के तौर पर भर्ती कर लिया जाएगा।
उल्लेख की गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। इससे आपको BOB मणिपाल PO के लिए पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के विषय में पता चलेगा।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा BOB मणिपाल PO परीक्षा : पात्रता मानदंड
BOB मणिपाल PO भर्ती परीक्षा 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ निर्धारित नियमों और मानदंड को पूरा करना आवश्यक है।
आयु सीमा
प्रोबेशनरी अधिकारी पद के लिए आवेदक की आयु 2 जुलाई 2018 तक, 20 से 28 वर्ष की बीच होनी चाहिए। उच्च आयु सीमा के लिए छूट सरकार के नियमों के अनुसार तय की गई है।
- अनुसूचित जन-जाति SC / ST): 5 वर्ष
- अन्य पिछड़े वर्ग (OBC): 3 वर्ष
- दिव्यांग (PWD): 10 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक, कमीशन प्राप्त अधिकारी और आपातकाम कमिशंड अधिकारी (ECOs) / शॉर्ट सर्विस कमिशन अधिकारी (SSCOs): 5 वर्ष
- जम्मू और कश्मीर का अधिवासित व्यक्ति: 5 वर्ष
- 1984 के दंगों के पीड़ित: 5 वर्ष
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए कम-से-कम 55 फ़ीसद अंकों के साथ। (SC / ST/PWD के लिए 50 फ़ीसद)
क्या आप BOB मणिपाल PO भर्ती परीक्षा 2018 के लिए इन दोनों ही शर्तों को पूरा करने में समर्थ हैं? यदि हां, तो आगे बढ़िए और चयन व आवेदन प्रक्रिया को समझिए।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा मणिपाल PO परीक्षा : चयन प्रक्रिया
कई बैंक PO परीक्षाओं के समान ही, बड़ौदा मणिपाल स्कूल ऑफ़ बैंकिंग (BMSB) में उम्मीदवारों को चुनने के लिए 3 स्तरीय प्रक्रिया का प्रावधान है। BOB मणिपाल PO के लिए तीन स्तरीय प्रक्रिया इस प्रकार है:
- ऑनलाइन एप्टिट्यूड टेस्ट
- सामूहिक चर्चा (GD)
- साक्षात्कार
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन एप्टिट्यूड टेस्ट के साथ शुरू होती है जो कि वस्तुनिष्ठ और विवरणात्मक दोनों ही प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न का नीचे उल्लेख किया गया है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा मणिपाल PO परीक्षा पैटर्न (वस्तुनिष्ठ)
ऑनलाइन एप्टिट्यूड टेस्ट देने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाना होगा। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
सेक्शन का नाम | प्रश्न | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी और कंप्यूटर ज्ञान | 50 | 75 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड | 40 | 50 |
जनरल/इकॉनमी/बैंकिंग अवेयरनेस | 40 | 40 |
अंग्रेज़ी भाषा | 35 | 35 |
कुल | 165 | 200 |
एप्टिट्यूड टेस्ट को हल करने के लिए कुल आवंटित समय 2.30 घंटे है और प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के अंकन पर नेगेटिव मार्किंग के तहत 1/4 या 0.25 अंक काटे जाने का प्रावधान होगा। वर्णात्मक पेपर, वस्तुनिष्ठ पेपर के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा मणिपाल PO परीक्षा पैटर्न (वर्णात्मक)
BOB PO भर्ती के लिए वर्णात्मक पेपर, वस्तुनिष्ठ पेपर के बाद आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 2 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें कुल अंक 50 होंगे। वर्णात्मक पेपर को पूरा करने के लिए कुल 30 मिनट दिए जाएंगे।
पेपर | कुल अंक |
ऑनलाइन एप्टिट्यूड टेस्ट (वस्तुनिष्ठ) | 200 |
वर्णात्मक टेस्ट | 50 |
कुल | 250 |
इसलिए, लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ और वर्णात्मक)250 अंकों की होगी और कुल आवंटित समय 3 घंटे होगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार ही अगले स्तर की ओर बढ़ेंगे, अथार्त GD और साक्षात्कार दौर में प्रवेश करेंगे।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा मणिपाल PO परीक्षा : आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक पोर्टल के ज़रिए आवेदन शुल्क जमा कर उम्मीदवार आवेदन भर सकते हैं।
- GEN / OBC केलिए रूपए 600/-
- SC / ST / PWD के लिए रूपए 100/-
आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है। आपको व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी मूलभूत जानकारियां भरनी हैं और ऑनलाइन शुल्क जमा करना है, इतना करने से आप परीक्षा के लिए आवेदन भर सकते हैं।
अपनी आगामी सरकारी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पाने या उच्च अंक हासिल करने की इच्छा रखने वाले TyariPLUS जॉइन करें और 12 महीने के लिए असीमित मॉक टेस्ट प्राप्त करें।
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत परफॉरमेंस रिपोर्ट
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों को शेयर करें और कमेंट करना न भूलें।
बैंक PO भर्ती परीक्षा 2018 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। सरकारी परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक परीक्षा तैयारी ऐप एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।