BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर एडमिट कार्ड 2016 डाउनलोड करें: बैंक ऑफ इंडिया ने 77 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की रिक्तियों के लिए विभिन्न पदों की घोषणा की थी। इनमें लॉ ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि पद शामिल हैं। बैंक ऑफ इंडिया के स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 10 अप्रैल 2016 को आयोजित की जाएगी और हॉल टिकट अब आप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आप BIO स्पेशलिस्ट ऑफिसर के एडमिट कार्ड को नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर एडमिट कार्ड 2016 डाउनलोड करें
नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
>>BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर एडमिट कार्ड 2016 डाउनलोड करें<<
अगर आपको अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो कृपया नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर एडमिट कार्ड 2016 को ऐसे करें डाउनलोड:
- बैंक ऑफ इंडिया के करियर पेज़ पर जाएं।
- Recruitments/ Careers के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नोटिस डिस्पले होगा, जहां आप Download Call Letter विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- BIO स्पेशलिस्ट ऑफिसर के एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट सहेजकर रखें।
BIO स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट को अपने साथ लेकर जाएं। BIO स्पेशलिस्ट ऑफिसर का परीक्षा पैटर्न और सिलेबस आपके द्वारा किए गए आवेदन पर निर्भर करता है।
BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर का परीक्षा पैटर्न
बैंक ऑफ इंडिया लॉ ऑफिसर स्केल-2 के लिए मार्किंग स्कीम, कुल अंक और समय अन्य पोस्टों की भर्ती से एकदम अलग है। इससे संबंधी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।
लॉ ऑफिसर स्केल-II
BOI स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर परीक्षा में जनरल अवेयरनेस एक अतिरिक्त सेक्शन के रूप में है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न की होती है और इसके लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित होता है।
सेक्शन का नाम | प्रश्न | अंक |
इंग्लिश भाषा | 50 | 50 |
जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
प्रोफेशनल नॉलेज | 50 | 100 |
कुल | 150 | 200 |
इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर लिखित परीक्षा द्विभाषी होती है। मार्किंग स्कीम के लिए तय नियम इस प्रकार हैं:
- प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक निर्धारित है।
- प्रत्येक ग़लत जवाब के लिए 0.25 अंक काटने का प्रावधान किया है।
नोट: प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन के अलावा बाकी के दोनों सेक्शन के लिए सेक्शनल कट-ऑफ होगी। अन्य स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के परीक्षा पैटर्न में मामूली अंतर होता है। आइए उस अंतर को समझते हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट स्केल-II, रिस्क ऐनालिस्ट स्केल-II, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्केल-II और टेक्निकल ऑफ़िसर स्केल-II
इनकी लिखित परीक्षा में केवल 2 सेक्शन ही होंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न की होगी, जिसके लिए कुल 90 मिनट का समय निर्धारित है।
सेक्शन का नाम | प्रश्न | अंक |
इंग्लिश भाषा | 50 | 50 |
प्रोफेशनल नॉलेज | 50 | 100 |
कुल | 100 | 150 |
इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर लिखित परीक्षा द्विभाषी होगी। मार्किंग स्कीम के लिए तय नियम इस प्रकार हैं:
- प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक निर्धारित है।
- प्रत्येक ग़लत जवाब के लिए 0.25 अंक काटने का प्रावधान है।
नोट: प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन क्वॉलिफाइंग नहीं है। बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर के सिलेबस व परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे पिछले लेख को पढ़ें।
हमें उम्मीद है कि बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर पद के उम्मीदवार आगामी परीक्षा के लिए तैयार हैं। हमारी ओर से BIO स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2016 के लिए सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।