NVS परीक्षा विश्लेषण 2016: नवोदय विद्यालय समिति ने कल TGT/ PGT पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की। परीक्षा इंग्लिश/ हिंदी भाषा में आयोजित की गई थी। यहां हम आपके समक्ष TGT, PGT पदों के लिए आयोजित परीक्षा से संबंधित प्रत्येक सेक्शन का विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत कर रहे हैं। कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इसके अलावा हम आपको इस लेख के अंत में इस भर्ती परीक्षा की एक संभावित कटऑफ भी बताएंगे।
TGT/ PGT पदों के लिए NVS परीक्षा विश्लेषण
NVS परीक्षा की विस्तृत समीक्षा करने से पहले, आइये एक बार फिर से NVS परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं। जनरल पेपर के अंतर्गत 5 विषय शामिल हैं। कुल 200 अंकों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे की समय-सीमा तय की गई है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | सफलतम प्रयास |
सामान्य इंग्लिश और हिंदी | 40 (20+20) | 40 | 14-18 |
जनरल अवेयरनेस | 30 | 30 | 18 |
जनरल इंटेलीजेंस, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीज़निंग | 30 | 30 | 18 |
टीचिंग एप्टीट्यूड | 20 | 20 | 15 |
संबंधित विषय का ज्ञान | 80 | 80 | 50 |
कुल | 200 | 200 | 115-119 |
NVS पेपर का ओवरऑल कठिनाई स्तर सरल से मध्यम श्रेणी का था। अधिकांश प्रश्न चुनौतीपूर्ण नहीं थे यानि सरलता से हल किए जा सकते थे।
आइये अब हम NVS भर्ती परीक्षा के सेक्शन-वाइज़ विश्लेषण की ओर अपना रुख करते हैं, जो इस प्रकार है।
NVS परीक्षा विश्लेषण: हिंदी
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
शुद्ध वर्तनी | 10 |
गद्यांश पार्ट-I | 05 |
गद्यांश पार्ट-II | 05 |
कुल | 20 |
NVS परीक्षा विश्लेषण: इंग्लिश
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
पार्ट ऑफ स्पीच | 02 |
एरर स्पॉटिंग | 02 |
पैसेज | 05 |
स्टेटमेंट | 06 |
रिक्त स्थानों की पूर्ति | 05 |
कुल | 30 |
NVS परीक्षा विश्लेषण: रीज़निंग
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
अनुपात एवं समानुपात | 03 |
चित्र मैट्रिक्स | 02 |
आयु से संबंधित प्रश्न | 02 |
दिशा-निर्देश | 01 |
लाभ और हानि | 02 |
औसत | 01 |
समय और दूरी | 02 |
आरोही/ अवरोही क्रम | 01 |
कोडिंग और डिकोडिंग | 03 |
सीटिंग अरेंजमेंट | 02 |
नंबर सीरिज़ | 03 |
रिलेशन | 01 |
ऑड वन आउट | 02 |
क्लॉक | 01 |
स्टेटमेंट्स और धारणाएं | 04 |
न्यूमेरिकल | 02 |
कुल | 30 |
NVS परीक्षा विश्लेषण: सामान्य ज्ञान
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
भारत के बारे में तथ्य | 03 |
पुरस्कार | 03 |
राजनीति | 02 |
भारतीय इतिहास | 04 |
पुस्तकें व लेखक | 02 |
प्रसिद्ध व्यक्तित्व | 01 |
भारतीय संगठन | 01 |
खेल | 03 |
प्रसिद्ध स्थानों | 02 |
जनरल साइंस | 05 |
भारतीय संविधान | 01 |
अधिकार और कर्त्तव्य | 01 |
बैंकिंग | 01 |
पंचवर्षीय योजना | 01 |
कुल | 30 |
टीचिंग एप्टीट्यूड और संबंधित विषय के लिए NVS परीक्षा विश्लेषण
टीचिंग एप्टीट्यूड पर आधारित 20 प्रश्न थे और 80 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित थे। अधिकांश उम्मीदवारों को टीचिंग एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न सरल लगे जबकि सेक्शन-वाइज़ प्रश्न चुनोतिपूर्ण थे।
आइये अब हम NVS पेपर से संबंधित संभावित कटऑफ आपको बता दें, जो इस प्रकार है।
NVS भर्ती परीक्षा 2016 की संभावित कटऑफ
प्रत्येक सेक्शन के कठिनाई स्तर के आधार पर, इस वर्ष ‘संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है।
सामान्य वर्ग | 130-135 |
ओबीसी | 120-125 |
एससी | 115-120 |
एसटी | 105-110 |
अब हम NVS परीक्षा विश्लेषण पर आधिरत इस लेख को यहीं समाप्त करते हैं। NVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। TET परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ TET परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।