AWES परीक्षा विश्लेषण, PGT/ TGT/ PRT के लिए संभावित कटऑफ: आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 के लिए, 27 नवंबर यानी कल परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा AWES PGT, TGT, PRT पद के लिए एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई थी। हम यहां AWES लिखित परीक्षा का विस्तृत परीक्षा विश्लेषण और उससे संबंधित संभावित कटऑफ के बारे में आपको बताएंगे।
AWES परीक्षा विश्लेषण (PGT / TGT / PRT) 2016
आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा PGT, TGT, PRT के पद के लिए आयोजित की गई थी और इच्छुक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल टॉपिक्स आपके द्वारा चयन किए गए पद पर निर्भर करते हैं।
पद | पेपर | विषय | अंक |
TGT/PGT | पार्ट A | जनरल अवेयरनेस, मानसिक
क्षमता, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, शैक्षिक अवधारणाएं और क्रियाविधि |
90 |
पार्ट B | विषय के लिए विशिष्ट | 90 | |
PRT | पार्ट A | जनरल अवेयरनेस, मानसिक
क्षमता, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, शैक्षिक अवधारणाएं और क्रियाविधि |
90 |
PGT और PRT पदों के लिए, पहले पेपर में निम्लिखित सेक्शन्स शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया था, इसके अलावा ग़लत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाने का प्रावधान नेगेटिव मार्किंग के तहत किया गया था।
- जनरल अवेयरनेस – 15 प्रश्न
- रीज़निंग एबिलिटी – 15 प्रश्न
- जनरल इंग्लिश – 15 प्रश्न
- क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड – 10 प्रश्न
- टीचिंग एप्टीट्यूड – 15 प्रश्न
- कंप्यूटर साइंस – 20 प्रश्न
दूसरा पेपर उम्मीदवार के प्राथमिकता वाले विषय से था जिसका पैटर्न बिल्कुल वैसा ही था जैसाकि हमने ऊपर टेबल में प्रदर्शित किया है। प्रश्न-पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 180 थी जिसके प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था, और इस तरह कुल अंकों की संख्या 180 होगी। पेपर हल करने के लिए कुल समयावधि 3 घंटे की थी।
AWES संभावित कटऑफ 2016
AWES PGT/ TGT/ PRT भर्ती परीक्षा की कटऑफ निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है।
- कुल रिक्तियों की संख्या
- कुल आवेदकों की संख्या
- पेपर का कठिनाई स्तर
इन कारकों को ध्यान में रखते हुए संभावित कटऑफ 180 अंकों में से 90-100 के बीच हो सकती है।
IBPS PO भर्ती परीक्षा 2016 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे। बैंकिंग परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS PO परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।