NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018: 30 दिवसीय स्टडी प्लान- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सहायक (वर्ग III) के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में NIACL असिस्टेंट के लिए कुल 653 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी किया गया है।
हम, OnlineTyari के रूप में परीक्षा के लिए तैयारी के महत्त्व को समझते हैं। हमारा मानना है कि यह समय NIACL असिस्टेंट की तैयारी मन लगाए के करने का सही समय है। यही कारण है कि हमने अगले 30 दिनों के लिए सबसे उपयुक्त NIACL असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा स्टडी प्लान 2018 तैयार किया है।
ऐसे में यह समय अपनी तैयारी को और तेज करने का है और सबसे ज्यादा जरुरत इस बात की है कि अभी तक जो भी आपने अध्ययन किया उसे जांचते चला जाए। यह समय अब रिविजन और मॉक टेस्ट एटेम्पट करने का है, पूर्ण परीक्षा को तयशुदा समय में समाप्त करने की रणनीति पर कार्य करने का है।
NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018: 30 दिवसीय स्टडी प्लान से पाएं परीक्षा में सफलता !
हम उम्मीद करते हैं कि अब तक, आपने NIACL असिस्टेंट परीक्षा से सम्बंधित पाठ्यक्रम की बुनियादी समझ विकसित कर लिया होगा। यह परीक्षा प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आप अपनी खुद की पसंद की भाषा के प्रश्नपत्र का चयन कर सकते हैं। आइये सबसे पहले हम NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न से परिचित हो लेते हैं-
क्रम | परीक्षा का नाम | कुल प्रश्न | अंक | अवधि |
1. | अंग्रेजी भाषा की परीक्षा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2. | तर्क ज्ञान परीक्षा | 35 | 35 | 20 मिनट |
3. | संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
इस बार NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018 को सेक्शनल टाइमस्लॉट में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का स्लॉट दिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को सम्बंधित स्लॉट को हल करना होगा। परीक्षा के लिए कुल १ घंटे प्रदान किये जायेंगे जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों को हल करना होगा।
NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018 में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक युक्तियाँ-
पाठ्यक्रम की जानकारी
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले उस परीक्षा का पाठ्यक्रम देखना चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी करते समय पाठ्यक्रम में वर्णित सभी टॉपिक-सब टॉपिक को पहले कवर कर लेना चाहिए। और इस पर अपनी बुनियादी समझ विकसित कर लेनी चाहिए। फिर सभी टॉपिक और सब टॉपिक पर अपनी समझ को जांचने के लिए मॉक टेस्ट या ऑल इंडिया टेस्ट को एटेम्पट कर ऑल इंडिया रैंक से अपना स्व-विश्लेषण कर लेना चाहिए। जिससे आप जान सकें की आपका तैयारी स्तर क्या है और अभी आपको कितने अध्ययन की जरुरत है।
नीचे परीक्षा प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले सेक्शनवार से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और महत्वपूर्ण टॉपिक दिए गए हैं। आपको इन विषयों पर अधिक अभ्यास करने पर अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
1. मात्रात्मक योग्यता
• मात्रात्मक सेक्शन पूरी तरह से अभ्यास पर आधारित है। उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने की स्पीड पर ध्यान देना चाहिए और एक्यूरेसी पर फोकस करना चाहिए।
• गति बढ़ाने के लिए त्वरित गणना की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए मानसिक गणना और शोर्टट्रिक से तेजी से गणना करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
• अवधारणाओं को जानें और प्रत्येक टॉपिक की शुरुवार सरल टॉपिक से करें।
• सबसे पहले, प्रश्न को हल करने के लिए मूल प्रक्रिया को समझने का प्रयास करें, फिर आप शोर्टट्रिक्स का अभ्यास करें।
• क्वांटिटेटिव ऐप्टिटूड सेक्शन में अधिकतम अंक स्कोर करने के लिए ट्रिक द्विघात समीकरण, सरलीकरण और सन्निकटिकरण (Approximation) टॉपिक को पहले अभ्यास करें और फिर नंबर सीरीज़ के प्रश्नों को हल करें।
• इसके बाद, डाटा इंटरप्रिटेशन हल करें क्योंकि यह वह विषय है जिसमें लगभग उपरोक्त टॉपिक शामिल हैं। पेपर में 50% भाग यह कवर करता है। इसके अलावा, अब जो DI पूंछा जा रहा है वह अंकगणितीय विषयों पर आधारित है, इसलिए समय और कार्य, समय, गति और दूरी, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज जैसे कुछ अंकगणितीय विषयों पर पकड़ होना महत्वपूर्ण हो जाता है।
• शेष प्रश्न साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज , समय और कार्य, पाइप, और टंकी, साझेदारी, संभावना, ज्यामिति, आदि जैसे विविध विषयों से होंगे। तो यदि आप विविध विषयों पर भी पकड़ बनाना चाहते हैं तो इन्हें भी हल कर सकते हैं।
• साधारण से बात पर अत्यंत महत्त्वपूर्ण कि आप प्रश्नों को सिर्फ समझ कर न छोड़े। बल्कि समझने के बाद अभ्यास अवश्य करें।
महत्वपूर्ण विषय हैं:
डाटा इंटरप्रिटेशन | समय और कार्य | संख्या श्रृंखला | संभाव्यता | प्रतिशत |
2. रीजनिंग क्षमता
• यदि आप मूलभूत बातों पर फोकस करते हैं और इस सेक्शन में अच्छा प्यास करते हैं तो अधिकतम स्कोर कर सकते हैं।
• न्यूनतम समय में रीजनिंग सेक्शन में अधिकतम प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए और सबसे अंत में पज़ल हल करना चाहिए।
• रीजनिंग में सबसे पहले सिल्गोगिज्म, कोडिंग डिकोडिंग, असमानता, इनपुट-आउटपुट, और श्रृंखला आधारित प्रश्न हल करना चाहिए। इससे पेपर में 4-5 प्रश्नों का सेट होता ही है, यदि आप इन टॉपिक्स में निपुणता प्राप्त करते हैं तो आप सुरक्षित स्कोर आसानी से स्कोर कर सकते हैं।
• इसके बाद आपको पहेली (पज़ल) शुरू का अभ्यास करना चाहिए, यह प्रश्न सरल दिखाई देते हैं। इनको हल करने के लिए आपको सरल-से-कठिन प्रश्नों को हल करने की तरफ बढ़ना चाहिए। तो इस तरह आप इस सेक्शन को मैनेज कर सकते हैं।
• अधिक से अधिक पहेली (पज़ल) की प्रैक्टिस करें क्योंकि प्रश्न पत्र में पज़ल के प्रश्नों का वेटेज अधिक है। लगभग प्रत्येक वर्ष प्रश्न पत्र में पज़ल और बैठक-व्यवस्था से 4-5 सेट पूछे जाते हैं और प्रत्येक सेट में 4-5 प्रश्न होते हैं। तो, पेपर में कुल 50% प्रश्न पहेली (पज़ल) और बैठने की व्यवस्था से शामिल हैं।
• वास्तविक परीक्षा में किसी भी प्रश्न में बहुत हडबडाहट में न आएं क्योंकि आपके पास हल करने के लिए अन्य प्रश्न भी हैं। अगर आपको लगता है कि कोई प्रश्न अधिक समय लेगा, तो उन्हें बाद के लिए छोड़ने का स्मार्ट विकल्प अपनाएँ।महत्वपूर्ण विषय हैं:
पहेली और बैठक व्यवस्था | इनपुट-आउटपुट | कोडिंग डिकोडिंग | सिल्गोगिज्म | लॉजिकल रीजनिंग।
3. अंग्रेजी
• अंग्रेजी एक विषय नहीं है अपितु एक भाषा है और किसी भाषा में सहज होने के लिए उचित समय देने की जरुरत होती है। इसलिए प्रत्येक छात्र के पास इस में अच्छा स्कोर करने की अपनी रणनीति होती है।
• जैसा कि हम जानते हैं कि बैंकिंग परीक्षाओं में पूछी जानी वाली अंग्रेजी आपके पढ़ने के कौशल पर आधारित होती है तो इसे दैनिक रूप से सुधारें।
• अब व्याकरण में सहजता हासिल करने के बजाय परीक्षा उपयोगी टॉपिक कवर करें क्योंकि अब समय काफी कम बचा है।
• यदि आपका शब्दकोष और रीडिंग स्किल अच्छी है तो पहले रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को हल करने का प्रयास करें और उसके बाद क्लोज टेस्ट और अन्य विविध विषयों जैसे त्रुटि जांच, पैरा जम्बल्स, वाक्यांश प्रतिस्थापन, डबल फिलर्स इत्यादि के साथ आगे बढ़ें।
• लेकिन यदि आप व्याकरण में सहज महसूस करते हैं, तो अंत में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को हल करने का प्रयास करें।
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को भी हल करते समय प्रयास यह होना चाहिए कि शब्दकोष और मुहावरे और वाक्यांश आधारित प्रश्न पहले हल करें फिर उन प्रश्नों को हल करें जिनके लिए गहन पैराग्राफ अध्ययन की आवश्यकता है।
• इसके अतिरिक्त अन्य महत्त्वपूर्ण टॉपिक क्लोज टेस्ट और त्रुटि पहचान, सब्जेक्ट-वर्ब अग्रीमेंट, प्रेपोजीशन और वर्ब हैं। ये विषय आपको कुछ अन्य प्रश्न हल करने में भी मदद कर सकते हैं जो व्याकरण पर आधारित होंगे।
महत्वपूर्ण विषय हैं:
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | क्लोज टेस्ट | त्रुटि जांच | मुहावरे और वाक्यांश | पैरा जंबल | वाक्य पूर्णता |
4. समसामयिक सामान्य जागरूकता और बैंकिंग जागरूकता
• यह अनुभाग सबसे महत्वपूर्ण वर्गों में से एक है क्योंकि यदि हम उचित योजना का पालन करते हैं तो इस विषय में अंक स्कोर करना थोडा आसान है। प्रतिदिन करेंट अफेयर वीडियो देखें, पीडीएफ और समाचार पत्र पढ़ें एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करें और नियमित आधार पर उनका रिविजन करें।
• इस खंड में अच्छा प्रयास करने के लिए क्विज़ और मॉक टेस्ट से अधिकतम अभ्यास करें।
करेंट अफेयर्स वीडियो देखें | करेंट अफेयर पीडीएफ डाउनलोड करें
NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018 के लिए: दिवस-वार अध्ययन योजना
दिन | विषय | मॉक टेस्ट्स | ||
रीजनिंग | क्वांट | अंग्रेजी | ||
Day 1 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | सरलीकरण और संनिक्टन (Simplification and Approx.) | Reading Comprehension | |
Day 2 | न्याय कथन (Syllogism) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Parra Jumbles | |
Day 3 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | संख्या अनुक्रम (Number Series) | Reading Comprehension | |
Day 4 | असमानता (Inequality) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Fillers and Cloze Test | Mock 1 |
Day 5 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | द्विघात समीकरण (Quadratic Equation) | Error Detection | |
Day 6 | संख्या अनुक्रम (Numeric Series) | सरलीकरण और संनिक्टन (Simplification and Approx.) | Reading Comprehension | |
Day 7 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | — | |
Day 8 | रक्त सम्बन्ध (Blood Relation) | संख्या अनुक्रम (Number Series) | Phrase Replacement | Sectional Test |
Day 9 | — | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Reading Comprehension | |
Day 10 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | — | Fillers and Cloze Test | |
Day 11 | अल्फ़ा-नुमेरिक-सिंबल सीरिज (Alpha-Numeric-Symbol Series) | द्विघात समीकरण (Quadratic Equation) | Reading Comprehension | Mock 2 |
Day 12 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | सरलीकरण और संनिक्टन (Simplification and Approx.) | Error Detection | |
Day 13 | दिशा बोध (Direction Sense) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Phrase Replacement | |
Day 14 | न्याय कथन (Syllogism) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | — | Sectional Test |
Day 15 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | संख्या अनुक्रम (Number Series) | Parra Jumbles | |
Day 16 | — | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Error Detection | |
Day 17 | कोडिंग-डिकोडिंग (Coding Decoding) | — | Fillers and Cloze Test | Mock 3 |
Day 18 | अक्षर और गणितीय संक्रिया आधारित प्रश्न (Alphabets and mathematical Operation Based Questions) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | ||
Day 19 | असमानता (Inequality) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | Phrase Replacement | |
Day 20 | — | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | Reading Comprehension | Sectional Test |
Day 21 | — | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | — | |
Day 22 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | — | |
Day 23 | ऑर्डर और रैंकिंग (Order and Ranking) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | Error Detection | Mock 4 |
Day 24 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | — | |
Day 25 | न्याय कथन (Syllogism) | डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Fillers and Cloze Test | |
Day 26 | — | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | — | Mock 5 |
Day 27 | पजल और बैठक व्यवस्था (Puzzle And Seating Arrangement) | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | ||
Day 28 | — | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | — | Mock 6 |
Day 29 | रीविजन | विविध टॉपिक (Miscellaneous Topics) | रीविजन | |
Day 30 | रीविजन | रीविजन | रीविजन | Mock 7 |
समय का प्रबंधन कैसे करें?
समय प्रबंधन किसी भी परीक्षा या कार्य में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है। यदि कोई उम्मीदवार सफलतापूर्वक समय का प्रबंधन कर सकता है, तो उसे सफलता पाने से कोई नही रोक नहीं सकता है। इसलिए, तैयारी और उनके पाठ्यक्रम के अनुसार हर किसी को अपने समय का प्रबंधन करना होगा जिसमें आपको प्रत्येक विषय के लिए उचित व निर्धारित समय देना चाहिये। यह भी ध्यान रहे कि समय प्रबंधन की मदद से आप परीक्षा में अधिक से अधिक प्रश्नों को हल कर सकेंगे जो कि इस कठिन प्रतियोगिता के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पढ़ाई पर फोकस कैसे करें?
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे पूरे तैयारी में विषयों की अवधारणाओं को समझने पर ध्यान दें। यह आपको समय की एक लंबी अवधि के लिए अवधारणाओं को याद करने में मदद करेगा। अवधारणाओं की स्पष्ट समझ के साथ, उम्मीदवार आसानी से उन अवधारणाओं से संबंधित प्रश्नों को आसानी से संभाल सकते हैं। आप जो पढ़ रहे हैं उससे जुड़ें। यदि पढ़ते समय परेशानी आती है तो उसपर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करें।
मॉडल एवं विगत वर्ष के प्रश्न पत्र का अभ्यास करें
इस प्रकार प्रश्नपत्रों से अभयास करने से आप परीक्षा के पैटर्न को आसानी से समझ पायेंगे और आप विभिन्न प्रकार के सवालों और उन्हें सुलझाने की विधि सीख पाते हैं। यह आपको गति और सटीकता प्राप्त करने में भी सहायता करता है। इस तरह के परीक्षण करने के लिए अभ्यर्थी आनलाईन टेस्ट सीरीज का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पिछले साल के प्रश्नों को हल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा करने से आप परीक्षा में पूछे गए सवालों के स्तर को जान सकते हैं और कभी-कभी दोहराए गए प्रश्नों के बारे में भी पता चलता है और इससे उन्हें हल करने का समय कम हो जाता है।
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत परफॉरमेंस रिपोर्ट
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखें और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहें। अनलिमिटेड मॉक टेस्ट से अभ्यास करने के लिए अभी TyariPLUS जॉइन करें।
अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।
NIACLअसिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2018 की नवीनतम जानकारियों के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग और इन्शुरन्स की परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग और इन्शुरन्स परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।