NVS से संबंधित TGT PGT के लिए रीज़निंग एबिलिटी की तैयारी कैसे करें: नवोदय विद्यालय समिति टीजीटी, पीजीटी, सहायक आयुक्त, प्राचार्य और अन्य की भर्तियों से संबंधित रिक्त पदों को भरने जा रही है। इस वर्ष NVS ने 2072 रिक्तियों से संबंधित अधिसूचना जारी की है।
हम यहां आपके लिए इस लेख के माध्यम से NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन की तैयारी करने से संबंधित अध्ययन योजना के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको तैयारी करने के महत्वपूर्ण ट्रिक्स और टिप्स भी बताएंगे, कृपया ध्यानपूर्वक इस लेख को पढ़ें। इसलिए, हम NVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित परीक्षा पैटर्न को समझने से शुरूआत करते हैं।
NVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित परीक्षा पैटर्न
NVS चयन प्रक्रिया एक दो स्तरीय प्रक्रिया है जिसमें एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू शामिल है। आइये हम प्रत्येक पद के लिए NVS परीक्षा पैटर्न का अध्ययन करते हैं।
NVS सहायक आयुक्त के लिए परीक्षा पैटर्न
क्रमांक | पार्टस | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
1. | पार्ट-I | रीज़निंग एबिलिटी | 20 | 20 | 3 घंटे |
2. | पार्ट-II | जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | |
3. | पार्ट-III | भाषा टेस्ट (साधारण इंग्लिश और हिंदी) | 40 (प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक) | 40 | |
4. | पार्ट-IV | क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 20 | 20 | |
5. | पार्ट-V | एजुकेश्नल प्लॉनिंग और एडमिनिस्ट्रेशन | 60 | 60 | |
कुल | 180 | 180 |
NVS सहायक आयुक्त परीक्षा के अंतर्गत 5 पार्टस शामिल हैं और कुल 180 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
NVS प्राचार्य के लिए परीक्षा पैटर्न
क्रमांक | पार्टस | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
1. | पार्ट-I | रीज़निंग एबिलिटी | 20 | 20 | 3 घंटे |
2. | पार्ट-II | जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | |
3. | पार्ट-III | भाषा टेस्ट (साधारण इंग्लिश और हिंदी) | 40 (प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक) | 40 | |
4. | पार्ट-IV | क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 20 | 20 | |
5. | पार्ट-V | एजुकेश्नल प्लॉनिंग और एडमिनिस्ट्रेशन | 60 | 60 | |
कुल | 180 | 180 |
पार्ट-V को छोड़कर NVS प्राचार्य के लिए परीक्षा पैटर्न NVS सहायक आयुक्त परीक्षा के अनुरूप ही है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
PGT, TGT व अन्य शिक्षकों के लिए NVS परीक्षा पैटर्न
क्रमांक | पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
1. | जनरल पेपर
|
जनरल इंग्लिश और हिंदी | 40
(20+20 |
40 | 2 घंटे 30 मिनट्स |
2. | जनरल अवेयरनेस | 30 | 30 | ||
3. | जनरल इंटेलीजेंस, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीज़निंग | 30 | 30 | ||
4. | टीचिंग एप्टीट्यूड | 20 | 20 | ||
5. | संबंधित विषय का ज्ञान | 80 | 80 | ||
कुल | 200 | 200 |
टीजीटी, पीजीटी और अन्य विविध शिक्षक पदों के लिए 150 मिनट्स की समय-सीमा तय की गई है। प्रत्येक उम्मीदवार को नीचे दिए गए प्रश्नों का जवाब मालूम होना चाहिए।
-
NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी की तैयारी कैसे करें?
-
NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन की सेक्शन-वाइज़ तैयारी कैसे करें?
-
NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी का सबसे सरल टॉपिक कौन-सा है?
-
NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी के सेक्शन के लिए कितना समय समर्पित करना चाहिए?
रीजनिंग सेक्शन के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स
NVS भर्ती परीक्षा में रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन से पूछे जाने वाले टॉपिक्स इस प्रकार हो सकते हैं।
- कोडिंग और डिकोडिंग
- संख्या श्रृंखला
- ऑड वन आउट
- इनपुट/आउटपुट
- वर्णमाला टेस्ट और शब्दकोश परीक्षण
- सिटिंग अरेंजमेंट
- ब्लड रिलेशन
- दिशा आधारित परीक्षण
- विजुअल रीज़निंग – सादृश्य
- गणितीय कार्य और असमानताएं
- युग पर आधारित प्रश्न
- डेटा व्याख्या
- फिगर मैट्रिक्स
ये कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं जिन्हें प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाना चाहिए। आइये अब हम आपको NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी की तैयारी करने से संबंधित कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताते हैं जिनके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और अधिक पुख्ता बना सकते हैं और परीक्षा में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
टिप्स और ट्रिक्स: NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन की तैयारी कैसे करें
- पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर्स को रिवाइज़ करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।
- NVS भर्ती परीक्षा के पैटर्न के साथ रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन की तैयारी करें। इससे आपको रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन के प्रश्नों को सही तरीक़े से हल करने में मदद मिलेगी।
- रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन के प्रश्न को ध्यानपूर्वक दो बार पढ़ें, इससे उसे ग़लत हल करने से आप बच जाएंगे।
- मॉक टेस्ट का नियमित रूप से अभ्यास करें। मॉक टेस्ट के माध्यम से आप आगामी परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो जाएंगे।
- सबसे पहले आपको पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करने चाहिए। और पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करने के पीछे आपका मुख्य उद्देश्य इस प्रकार होना चाहिए।
- इस बात को समझने का प्रयास करें कि NVS भर्ती परीक्षा में प्रमुख क्या रहा?
- प्रश्नों का स्तर को समझने का प्रयास करें कि क्या वो सरल, मध्यम या कठिन रहे?
- प्रत्येक सेक्शन के लिए आपने कितना समय समर्पित किया?
- आपके द्वारा हल किया गए प्रश्नों में सही/गलत का अनुपात क्या था?
- अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें, त्रुटियों को सुधारें और नियमित रूप से अपने प्रयास का पुनर्मूल्यांकन भी करें।
हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको NVS के लिए रीज़निंग एबिलिटी के सेक्शन की तैयारी करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और आप हमारे द्वारा बताए गए टिप्स और ट्रिक्स को अपनी तैयारी का हिस्सा ज़रूर बनाएंगे।
NVS भर्ती परीक्षा 2016 के बारे अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। TET परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ TET परीक्षा की तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।