IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 के महत्वपूर्ण टॉपिक्स: IAS अभ्यर्थी जो देश और विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करता है उसके लिए अन्तर्राष्ट्रीय महत्पूर्ण जानकारी से अवगत होना लाज़मी है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर ही IAS प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम के तहत राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों को विशेष स्थान दिया गया है। इससे यह जानने का प्रयास किया जाता है कि अभ्यर्थी को देश के साथ-साथ अन्य देशों के महत्वपूर्ण मसलों की कितनी समझ है। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों के कुछ मुद्दे देश विशेष हो सकते हैं परन्तु कई मुद्दे ऐसे भी होते हैं जो अन्तर्राष्ट्रीय रूप से भारत को भी प्रभावित करते हैं। जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, समुद्र, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार, अन्तर्राष्ट्रीय नीति और सम्बन्ध, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन और उनकी घोषणा आदि।
UPSC उम्मीदवार अब IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 की तैयारी कर रहे हैं। समस्या यह है कि हम कितना भी सोच लें कि हमें सबसे अच्छा ज्ञान है या परीक्षा को लेकर हम कितने ही आश्वस्त क्यों ना हों लेकिन वहां हमेशा अनिश्चितता का अंश रहता है। इसी डर से पार पाने के लिए हम करेंट अफ़ेयर्स पर IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 के महत्वपूर्ण टॉपिक्स आपसे साझा करेंगे।
IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 के महत्वपूर्ण टॉपिक्स
सूचना के इस युग में एक व्यक्ति का मुक्त होकर सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की योग्यता तथा अधिक से अधिक जानकारियों को तुरन्त प्राप्त कर लेना है ऐसे में वैश्विक परिवर्तन के मुद्दे अब देशगत न हो कर भी पूरी दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। डिजिटल युग या डिजिटल क्रान्ति की अवधारणा से पारंपरिक उद्योगों को अर्थव्यवस्था में बदल देने का भी जिम्मेवार है। तकनीक के क्षेत्र में हाल के विकास और उनका विभिन्न क्षेत्रों की ओर झुकाव से भविष्य के प्रभावित होने की संभावना है। आतंकवाद, तानाशाही और परमाणु हथियारों के प्रसार के मुद्दों पर भी पैनी नज़र रखने की ज़रुरत है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित महत्वपूर्ण विषयों की सूची इस प्रकार है:
1. कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी
2. दुगोंग संरक्षण
3. सौर हेल्थकेयर इनिशिएटिव
4. सतत रेत खनन प्रबंधन दिशानिर्देश 2016
5. राष्ट्रीय ग्रीन हाइवे मिशन (एनजीएचएम)
6. आईयूसीएन ने बोर्नियन ओरंग-उतान को गंभीर रूप से लुप्तप्राय घोषित किया
7. माइक्रो प्लास्टिक पेलट: पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा
8. कुजी मेन्डे: नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल आनुवंशिक संसाधनों द्वारा ‘दुर्लभ और एकल प्रजाति’ के रूप में प्रमाणित
9. वेलास: जल्द ही एक जैवविविधता विरासत स्थल बनेगी
10. वैश्विक मृदा जैवविविधता एटलस और पहल
11. पर्यावरण पूरक योजना
12. पर्यावरण प्रबंधन लेखांकन
13. कुकरैल को जैव विविधता स्थल के रूप में घोषित किया गया
14. सार्वभौमिक विधि द्वारा प्रचालन तंत्र आपूर्ति श्रृंखला (Logistics Supply Chains) के कार्बन फूटप्रिंट की गणना करना
आज का हमारा टॉपिक ‘कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी‘ है जिस पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। नीचे संबंधित टॉपिक्स से जुड़ा विवरण दिया गया है-
कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी
- कोल्ड मिक्स तकनीक असम-आधारित बिट्चेम कंपनी द्वारा विकसित एक अनोखी तकनीक है। इस तकनीक के तहत सड़कों को मजबूत व टिकाऊ बनाने के लिए कोल्ड मिक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सड़कों पर गर्म करके कोलतार बिछाया जाता है, लेकिन बाद में कुछ अरसा बाद ही कोलतार उखड़ जाता है और सड़कें गड्ढों में बदल जाती हैं। इस तकनीक से ठंडा कोलतार अब सड़क पर बिछाया जा सकेगा और सड़कें भी टिकाऊ भी बनी रहेंगी क्योंकि अब कोलतार उखड़ेगा नहीं।
- अभी तक बारिश के दौरान व बरसात के मौसम में कोलतार बिछाने का कार्य नहीं किया जाता है, लेकिन नई तकनीक के आधार पर अब वर्ष भर सड़कों पर कोलतार बिछाना संभव होगा। इसमें एंटी-स्ट्रिपिंग गुण शामिल है।
- इस तकनीक से देशभर में अधिक संख्या में हरी सड़क निर्माण करने में मदद मिलेगी। कोल्ड मिक्स तकनीक हरियाली, सुरक्षित और सड़कों के तेज काला-टॉपिंग को सक्षम बनाता है।
- यह तकनीक भारत में और विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों में सड़क संपर्क की समस्याओं को हल करने में मदद करेगी और लंबित पड़ी सड़क योजनाओं को बनाने में भी कम समय लगेगा और वर्ष भर काम होने से उन्हें त्वरित गति से बनाया जा सकेगा।
इस तकनीक का सबसे बड़ा फ़ायदा डीज़ल और पेट्रोल जैसी बहुमूल्य जीवाश्म ईंधन को बचाने में होगा।
ओरिएंट आईएएस ऑल इंडिया आईएएस प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज 2017
IAS परीक्षाओं की तैयारी हेतु अग्रणी संस्थान ओरिएंट आईएएस द्वारा ‘ऑल इंडिया आईएएस प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज 2017’ को तैयार किया गया है। इस पुस्तक में 100 प्रश्नों वाले 16 टेस्ट सीरीज IAS प्रारंभिक परीक्षा के अनुरूप तैयार किए गए हैं। टेस्ट सीरीज में परम्परागत प्रश्न के साथ-साथ नवीन समसामयिकी को भी सम्यक स्थान दिया गया है। अभ्यर्थियों में उत्तर लेखन विकसित करने हेतु प्रत्येक प्रश्न का विश्लेषण सहित व्याख्यात्मक हल भी प्रदान किया गया है।
कुछ प्रश्नों का प्रयास करने के लिए यहां क्लिक करेंक्रॉनिकल ऑल इंडिया आईएएस प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज 2017
क्रॉनिकल प्रकाशन सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक जाना हुआ नाम है। प्रत्येक वर्ष काफी प्रश्न इसकी पुस्तकों से पूंछे जाते हैं। ‘ऑल इंडिया आईएएस प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज 2017’ इसी श्रेणी में एक अन्य पुस्तक हैं जो IAS परीक्षा 2017 को ध्यान में रखकर तैयार तैयार किया गया है। इस पुस्तक में NCERT आधारित, विषय विशेष और समसामयिकी आधारित टेस्ट पेपर रखा गया है और प्रत्येक टेस्ट सीरीज में 100 प्रश्न सम्मिलित किये गए है।
सामान्य अध्ययन पेपर-I के 9 टेस्ट और सीसेट पेपर-II के 5 टेस्ट भी सम्मिलित किये गए है। अभ्यर्थी में उत्तर लेखन विकसित करने हेतु प्रत्येक प्रश्न का विश्लेषण सहित व्याख्यात्मक हल भी प्रदान किया गया है।
कुछ प्रश्नों का प्रयास करने के लिए यहां क्लिक करेंक्रॉनिकल सिविल सर्विसेज करंट अफेयर मॉक टेस्ट सीरीज 2017
यह मॉक टेस्ट सीरीज IAS प्रीलिम्स 2017 के नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित है और आईएस 2017 में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थीयों के लिए विशेष उपयोगी है। इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज में आप अपने मोबाइल से भी प्रतिभाग कर सकते हैं और अपनी तैयारी की जांच कर सकते हैं।
सिविल सर्विसेज करंट अफेयर: मॉक टेस्ट सीरीज 2017 की शुरुवात क्रॉनिकल IAS के सहयोग से Online Tyari द्वारा आपको प्रदान किया जा रहा है।
कुछ प्रश्नों का प्रयास करने के लिए यहां क्लिक करेंभारत की राजव्यवस्था: पंचम संस्करण, एम. लक्ष्मीकान्त
हिंदी माध्यम से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए इस पुस्तक का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। पंचम संस्करण में सिविल सर्विस के पाठ्यक्रम में हुए अभी तक के सभी बदलाव को शामिल किया गया है। पुस्तक में राजव्यवस्था के बुनियादी संकल्पनाओं, भारतीय संविधान का इतिहास और संशोधन, कार्यपालिका और न्यायपालिका के समस्त कलेवर को अत्यंत सरल भाषा में समझाया गया है। यह पुस्तक MC Graw Hill प्रकाशन से प्रकाशित की गई है।
अभी खरीदेंभारतीय अर्थव्यवस्था: सिविल सेवा परीक्षा के लिए सफल मार्गदर्शिका – रमेश सिंह
अपने ज्ञान में विस्तार के लिए और सिविल सेवा परीक्षाओं में भारतीय अर्थव्यवस्था की तैयारी के लिए रमेश सिंह द्वारा लिखित और MC Graw Hill द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का अध्ययन अवश्यक है। सामान्य अध्ययन के कौशल को विकसित करने में भी यह पुस्तक सहायक है और इसमें सिविल सेवा परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के तहत अध्याय और सामग्री का संकलन किया गया है जिससे अभ्यर्थी को परीक्षा में सफलता पाना सरल हो जाएगा।
अभी खरीदेंभारत का भूगोल: माजिद हुसैन और रमेश सिंह
भारत का भूगोल पुस्तक में भारतीय भूगोल का विहंगम अध्ययन किया गया है। इस पुस्तक में भौगोलिक संरचना, नदी, मरुस्थल, पहाड़ और पठार, पहाड़ी श्रृंखला, नहर, कृषि, अभ्यारण, खनिज, उर्जा स्त्रोत, जलवायु, मिट्टी, राजनीतिक-भूगोल, भौगोलिक-संकृति आदि विषयों पर कवर किया गया है। यह पुस्तक सरल भाषा में सम्पूर्ण सिविल सर्विस परीक्षा के पाठ्यक्रम को कवर करती है इसलिए यह पुस्तक सभी हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष उपयोगी बन गई है।
अभी खरीदेंयहां हम करेंट अफ़ेयर्स पर IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 के महत्वपूर्ण राष्टीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों के इस लेख को विराम देते हैं। हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम दिन-प्रतिदिन बचे हुए विषयों पर चर्चा करेंगे। सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ IAS परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।