IAS प्रारंभिक परीक्षा 2019: कैसे करें भारतीय अर्थव्यवस्था की तैयारी- सिविल सर्विसेज़ में दाखिल होने के लिए UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा पहली सीढ़ी है। यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होती है और प्रारंभिक परीक्षा में स्कोर किए गए अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते वक़्त जोड़ा नहीं जाता है। IAS मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यह एक अनिवार्य चरण है, जिसमें सफल होने पर ही आप आगे बढ़ सकते हैं।
हर वर्ष लाखों उम्मीदवार सिविल सर्विसीज़ की परीक्षा देते हैं। इनमें से केवल 10,000-12,000 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के अगले चरण में पहुंच पाते हैं। ऐसे में यह बहुत ज़रूरी है कि प्रत्येक आकांक्षी प्रारम्भिक परीक्षा को बहुत ही गंभीरता से लें।
IAS प्रारंभिक परीक्षा 2019: भारतीय अर्थव्यवस्था से परिचय
पहले की ही तरह, शुरुआत में हम पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करेंगे। इस पर एक नज़र डालने पर आप 2011 से अब तक हुई परीक्षाओं में भारतीय अर्थव्यवस्था में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और इसके अंक विभाजन को समझ पाएंगे।
वर्ष | पूछे गए प्रश्नों की संख्या | अंक |
2011 | 18 | 36 |
2012 | 12 | 24 |
2013 | 18 | 36 |
2014 | 10 | 20 |
2015 | 13 | 26 |
2016 | 11 | 22 |
जैसा की आपने देखा, पिछले पाँच वर्षों से भारतीय अर्थव्यवस्था में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 10 से 18 के बीच रही है। अब जबकि CSAT को क्वॉलिफाइंग कर दिया गया है, तो ऐसे में प्रारंभिक (Preliminary) चरण में सफलता में भारतीय अर्थव्यवस्था एक अहम भूमिका अदा करता है।
आकांक्षियों के मन में, और खास तौर पर पहली बार परीक्षा देने वालों के मन में भारतीय अर्थव्यवस्था की तैयारी को लेकर काफी दुविधा रहती है। एक बात को हमेशा याद रखें कि यदि आपकी बुनियादी जानकारी पुख्ता है तो आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। तो, इससे पहले की आप तथ्यों और जानकारियों के अंबार से गुज़रें, बुनियादी चीजों को दुरुस्त कर लेना ज़रूरी है।
IAS प्रारंभिक परीक्षा 2019: भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सुझाव और दिशा-निर्देश
अध्ययन प्रक्रिया को एक दिशा देने के उद्देश्य से हमने पाठ्यक्रम को दो आसान भागों में बांटा है। आपको बस सही तरीके से आगे बढ़ने की ज़रूरत है और आप समय के साथ अपने प्रदर्शन को सुधरता हुआ पाएंगे।
पहला चरण: बुनियादी बातों को समझें और उनमें सुधार करें
भारतीय अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह समझने के लिए, आपके पास जानकारी के सही स्रोत का होना बहुत ज़रूरी है और किसी भी विषय से संबन्धित बुनियादी जानकारी को पुख्ता करने के लिए NCERT की किताबों से बेहतर और कुछ नहीं।
NCERT की निम्नलिखित किताबें आपके लिए सहायक सिद्ध होंगी:
- समष्टि अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12
- सूक्ष्म अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12
- भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास – कक्षा 12
कुछ लोग “सूक्ष्म अर्थव्यवस्था का सिद्धान्त – कक्षा 12” को पढ़ने की सलाह नहीं देते हैं, क्योंकि आमतौर पर IAS प्रारंभिक में इससे प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं। लेकिन, OnlineTyari ऐसी सलाह नहीं देता है क्योंकि इन किताबों से ही Microeconomics, जैसे की Law of Diminishing Marginal Utility, Elasticity of Demands आदि की बुनियादी बातें स्पष्ट होंगी| यह एक पतली सी किताब है, जिसे पढ़ लेने में कोई नुकसान नहीं।
माइक्रो अर्थव्यवस्था के सिद्धान्त: कक्षा 12 की किताबों को पढ़ना अति आवश्यक है। इसे पूरी तरह पढ़ें। अगर आप चाहें तो गणितीय भाग छोड़ दें लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व अपने बेसिक कॉन्सेप्ट्स को ज़रूर मजबूत कर लें| इस स्टेज में केवल तथ्यों को रट लेने पर ध्यान देना काफी नहीं| अपना समय लें और हर कॉन्सेप्ट को भली भांति समझें।
भारतीय अर्थव्यवस्था के भीतर क्या है, उसे समझें:
अब आप किसी भी ऐसी किताब की सहायता ले सकते हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को विस्तार से समझाती हो। आप निम्नलिखित लेखकों की किताबों को पढ़ सकते हैं:
- उमा कपिला
- दत्त & सुंदरम
- रमेश सिंह
उमा कपिला, दत्त & सुंदरम की किताबें काफी मोटी हैं| इनकी बजाय रमेश सिंह को पढ़ना ज़्यादा अच्छा साबित होगा। इससे आपका काफी समय बचेगा और इसमें सभी विषयों पर भरपूर जानकारी उपलब्ध है, जिसे प्रत्येक नए संसकरण के साथ अपडेट किया जाता है।
भारत का बजट और अर्थव्यवस्था का हमेशा ध्यान रखें:
संसदीय बजट की पेशी के अगले दिन छपे Economic Times या Business Standard की प्रति जमा करें। भारतीय बजट से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को नोट कर लें। भारतीय आर्थिक सर्वे भारत के आर्थिक हालातों की जानकारी के लिए सबसे उत्तम और व्यापक दस्तावेज़ है। ये आपको हर नीतिगत फैसले के पीछे मौजूद प्रासंगिकता, उनका तुलनात्मक विश्लेषण,भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए जनहितकारी नीतियों का रोडमैप उपलब्ध कराता है। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका भौतिक स्वरूप किसी अच्छे बुकस्टोर से खरीद सकते हैं| इसे नकारने की बात को भुला दीजिए।
इन सब के अतिरिक्त जानकारी के और भी कई कमाल के स्रोत हैं। जिनमें कुछ उल्लेखनीय नाम हैं:
- mrunal.org/Economy
- Khan academy’s Economy Videos
- Sriram IAS Economy Notes
प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी करते हुए ध्यान रखें कि आप हमेशा भारतीय अर्थव्यवस्था से संबन्धित समसामायिक मुद्दों से जुड़े रहें। हमेशा किसी दैनिक अखबार के व्यवसाय और अर्थव्यवस्था वाले हिस्से पर निगाह बनाए रखें। The Hindu, Indian Express और Business Standard आपके सबसे भरोसेमंद स्रोत होंगे। इनमें से किसी एक को चुन लें और उसे प्रतिदिन पढ़ना अपना धर्म बना लें। आप प्रमुख अर्थशास्त्रियों/विश्लेषकों को भी फॉलो कर सकते हैं। उदाहरण के लिए सीआरएल नरसिंहन (The Hindu) और अखबारों में उनके विचार। सुनिश्चित करें कि आप घटनाओं को संतुलित नजरिए से देखें।
दूसरा चरण: खुद की परख
यकीनन ही यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक बार आप अपना अध्ययन पूरा कर लें, इसके बाद कृपया अधिक से अधिक टेस्ट्स को हल करने का प्रयास करें। शुरुआत में मुमकिन है कि आप अच्छा स्कोर न कर पाएं, लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास से इसमें अवश्य सुधार होगा। इसके अतिरिक्त असली परीक्षा में आपकी गलती करने की संभावना भी कम हो जाएगी।
इसके अतिरिक्त, ऐसा करते हुए आपका सामना भारतीय अर्थव्यवस्था संबन्धित करंट अफेयर्स से जुड़े ऐसे सवालों से होगा, जो आपसे अध्ययन के दौरान छूट गए थे।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी बात को हम यहीं विराम देते हैं। यदि आपके मन में कोई दुविधा, सवाल या सुझाव है तो बेझिझक नीचे कॉमेन्ट सेक्शन में उसके बारे में लिखें।
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत परफॉरमेंस रिपोर्ट
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखें और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहें। अनलिमिटेड मॉक टेस्ट से अभ्यास करने के लिए अभी TyariPLUS जॉइन करें।
IAS परीक्षा 2019 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। IAS परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ IAS परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
करण्ट मुद्दे कहा से पढ़े?
Sir kis type ka banata hai
your explanation about preparation for this topic really helped me a lot, thanks sir
Good article on preparation