IAS प्रारंभिक परीक्षा अध्ययन योजना 2017: UPSC IAS सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। प्रत्येक वर्ष लाखों में उम्मीदवार सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं। इस वर्ष IAS प्रारंभिक परीक्षा 18 जून 2017 को निर्धारित की गई है। आपके पास 5 महीने हैं, यानि प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करने के लिए 150 दिन।
इसके लिए आपको सही मार्गदर्शन और एक उचित अध्ययन योजना की आवश्यकता है जो दिन-ब-दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाए और अपने स्वप्न को प्राप्त करने के लिए आपको एकाग्र रखें। जब आप सही मार्गदर्शन के अधीन होते हैं, आपके प्रयास अपेक्षित परिणाम दिलाते हैं। इसलिए, आपकी मदद करने के लिए हमने “IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 5 महीनों में पार करें” पर एक लेख तैयार किया है।
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017
सफ़ल व्यक्तियों के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए और नियमित रूप से उनसे संपर्क साधते हुए, हमने ये पाया कि सिर्फ़ समर्पित, अविरल और एकाग्र प्रयास ही सफ़ल होंगे।
यहां हमने परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के लिए एक विस्तृत अध्ययन योजना तैयार की है। इसके आगे विषयवार तरीके से विषयों के संकलन का उल्लेख भी किया गया है। आराम से तैयारी करें, IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 की तैयारी करने के लिए आपके पास पर्याप्त समय है। समय की मांग है कि आप सावधानीपूर्वक हमारी अध्ययन योजना के प्रारूप की समीक्षा करें। चलिए हम मान लेते हैं (अच्छे परिणामों के लिए) कि आप प्रतिदिन 6 घंटे पढ़ते हैं (इससे कम में आप ठीकठाक की श्रेणी में आते हैं)। “D Day” से पहले हमारे पास कुल 150 दिन बचते हैं। विषयों की तैयारी करने के लिए दिनों के आवंटन को देखें ताकि आप इन दिनों के लिए एक ठोस रणनीति तैयार कर सकें।
कुल दिनों की संख्या | 150 |
इतिहास और कला व संस्कृति की तैयारी के लिए दिन | 20 दिन |
भूगोल की तैयारी के लिए दिन | 21 दिन |
राजनीति की तैयारी के लिए दिन | 20 दिन |
अर्थशास्त्र की तैयारी के लिए दिन | 24 दिन |
पर्यावरण की तैयारी के लिए दिन | 20 दिन |
विज्ञान और तकनीक की तैयारी के लिए दिन | 20 दिन |
करेंट अफ़ेयर्स की तैयारी के लिए दिन | 23 दिन |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017 को रोकते हुए, हम इतिहास और कला व संस्कृति सेक्शन से तैयारी शुरू करेंगे।
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: इतिहास और कला व संस्कृति
CSAT पेपर 1 में पूछे गए 100 प्रश्नों में से, ये साफ़ देखा जा सकता है कि 15-20 प्रश्न इतिहास और कला व संस्कृति के सेक्शन से पूछे गए जिनका कुल योग 30-40 अंक था।
इससे पहले कि हम और आगे बढ़ें, यहां पिछले कुछ सालों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का संक्षिप्त विश्लेषण प्रस्तुत है। इस ब्लूप्रिंट से आपको पिछले वर्षों में भारतीय इतिहास सेक्शन को आवंटित अंकों के विषय में पता चलेगा:
वर्ष | भारतीय इतिहास | कला व संस्क़ति |
2013 | 5 | 10 |
2014 | 5 | 15 |
2015 | 13 | 4 |
2016 | 12 | 3 |
भारतीय इतिहास और कला व संस्कृति सेक्शन में ध्यान केंद्रित करने योग्य क्षेत्र
IAS प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए अधिकतर इतिहास के प्रश्न, आधुनिक भारत और कला व संस्कृति विषय से होते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि मध्यकालीन भारतीय इतिहास और प्राचीन भारतीय इतिहास, प्रश्नों की संख्या में अधिक भाग नहीं लेते।
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (20) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
प्राचीन इतिहास | प्रागैतिहासिक काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बुद्ध धर्म जैन धर्म, मौर्य साम्राज्य, गुप्त से पहले का साम्राज्य, गुप्त और दक्षिण भारत साम्राज्य | 4 | प्राचीन भारतीय इतिहास ई-बुक
प्राचीन भारत प्रश्न बैंक |
मध्यकालीन इतिहास | दिल्ली सल्तनत, मुग़ल साम्राज्य, प्रांतीय राजवंश और भक्ति आंदोलन | 3 | मध्यकालीन भारतीय इतिहास ई-बुक
मध्यकालीन भारत प्रश्न बैंक |
आधुनिक इतिहास | ब्रिटिश प्रशासन व्यवस्था, ब्रिटिश विजय अभियान और भारत की प्रतिक्रिया, ब्रिटिश आर्थिक नीतियां, धार्मिक और सामाजिक सुधार आंदोलन, स्वतंत्रता संघर्ष, प्रसिद्ध व्यक्तित्व | 8 | आधुनिक भारतीय इतिहास भाग 1 ई-बुक
आधुनिक भारतीय भाग 2 ई-बुक
आधुनिक भारतीय इतिहास प्रश्न बैंक |
कला व संस्कृति | प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक कला, वास्तु कला, नृत्य, नाटक और संगीत | 5 | कला व संस्कृति ई-बुक
इतिहास, कला व संस्क़ृति प्रश्न बैंक |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: भूगोल
यहां प्रारंभिक परीक्षा में वैश्विक भूगोल की अपेक्षा भारतीय भूगोल पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, यहां पिछले कुछ वर्षों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का संक्षिप्त विश्लेषण प्रस्तुत किया जा रहा है। संख्या पर ध्यान दें और पिछले वर्षों में भूगोल सेक्शन को आवंटित अंकों की समीक्षा करें।
वर्ष | भूगोल |
2013 | 15 |
2014 | 20 |
2015 | 14 |
2016 | 12 |
भूगोल में ध्यान केंद्रित करने योग्य क्षेत्र:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (21) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
भारतीय भूगोल | प्राकृतिक भूगोल, नदी व्यवस्था, खनिज, मिट्टी, कृषि, मानवीय भूगोल, प्राकृतिक वनस्पतियां |
12 |
IAS भूगोल ई-बुक
भूगोल प्रश्न बैंक |
वैश्विक भूगोल | धरती और ब्रम्हाण्ड, स्थलाकृति, वातावरण, वायु व्यवस्था, बादल और तेज़ चाल, जल-मंडल और अन्य मौसम के प्रकार |
9 |
IAS प्रारंभिक परीक्षा भूगोल ई-बुक |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: भारतीय राजनीति
सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए भारतीय राजनीति आवश्यक विषय है। इस विशिष्ट विषय से अच्छी संख्या में प्रश्न पूछे गए थे। संख्या पर नज़र डालें और पिछले वर्षों में इस सेक्शन को आवंटित अंकों की समीक्षा करें।
वर्ष | भारतीय राजनीति |
2013 | 18 |
2014 | 11 |
2015 | 13 |
2016 | 12 |
भारतीय राजनीति में ध्यान केंद्रित करने योग्य विषय:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (20) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
भारतीय राजनीति | निर्वाचक सभा, राज्य और नागरिकता, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, निदेशात्मक सिद्धांत, राष्ट्रपति और संसद, न्यायालय, CAG, राज्यपाल और राज्य विधान मंडल, राज्य-केंद्र संबंद्ध, स्थानीय सरकार, UPSC, चुनाव आयोग, संवैधानिक संशोधन |
20 |
भारतीय राजनीति ई-बुक
राजनीति ई-बुक
IAS राजनीति प्रश्न बैंक |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था सेक्शन से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 12-21 है। नीचे दी गई सूची पर नज़र डालें और पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को आवंटित अंकों की समीक्षा करें:
वर्ष | अर्थव्यवस्था |
2013 | 18 |
2014 | 12 |
2015 | 13 |
2016 | 21 |
अर्थव्यवस्था में ध्यान केंद्रित करने योग्य विषय:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (24) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
अर्थव्यवस्था | अर्थशास्त्र से परिचय, ग़रीबी, असमानता और बेरोज़गारी, रूपय और बैंकिंग व्यवस्था, चालू वित्त वर्षीय नीति और बजट, कर व्यवस्था, योजना, बाज़ार, पब्लिक सेक्टर इकाईयां, बाह्य सेक्टर/विदेशी व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थाएं, आर्थिक सर्वे, सामाजिक विकास, ग़रीबी और समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल |
24 |
अर्थव्यवस्था ई-बुक
भारतीय अर्थव्यवस्था ई-बुक
IAS अर्थव्यवस्था मॉक टेस्ट |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: पर्यावरण
पिछले कुछ सालों से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पर्यावरण सेक्शन से अच्छी संख्या में प्रश्न पूछे जा रहे हैं। पिछले वर्षों में पर्यावरण, परिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन सेक्शन को आवंटित वेटेज की समीक्षा करें:
वर्ष | पर्यावरण |
2013 | 22 |
2014 | 31 |
2015 | 13 |
2016 | 10 |
पर्यावरण में ध्यान केंद्रित करने योग्य क्षेत्र:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (22) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
पर्यावरण | पर्यावरण परिस्थितिकी पर सामान्य मामले, प्रदूषण, जैव-विविधता, संरक्षण, सतत विकास, परिस्थिति से संबंधित संवेदनशील क्षेत्र, मौसम परिवर्तन, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, संधियां और सम्मेलन, समसामयिक पर्यावरण संबंधी मामले |
22 |
IAS प्रारंभिक परीक्षा पर्यावरण ई-बुक
पर्यावरण मॉक टेस्ट |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: विज्ञान और तकनीक
विज्ञान और तकनीक, IAS प्रारंभिक परीक्षा का महत्वपूर्ण सेक्शन है। इस सेक्शन में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्यत: विश्लेषणात्मक होते हैं।
यहां पिछले वर्षों में विज्ञान और तकनीक सेक्शन से पूछे गए प्रश्नों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
वर्ष | विज्ञान और तकनीक |
2013 | 13 |
2014 | 5 |
2015 | 6 |
2016 | 9 |
विज्ञान और तकनीक में ध्यान केंद्रित करने योग्य क्षेत्र:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (20) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
विज्ञान और तकनीक | Force and Energy, Dispersion in nature, Spectrum, Total Internal Reflection, Refraction, Surface tension and capillary actions, heat and light, Elements in nature, Nuclear Energy, Properties of elements and compounds, Terms like Antioxidant, Isotopes and Artificial Rains, Cell biology, Photosynthesis in Plants, Carbohydrates and Proteins, Blood group, DNA sequence, DNA Fingerprinting, Diseases like TB, Cholera, Foot and Mouth and Ebola etc, Stem Cells, Viruses and bacteria, Minerals and Vitamins, Technologies in news by Indian agencies like DRDO & CSIR ,Difference between Near Field Communication, Wi-Fi, Wi-Max and Blue-tooth, Latest trends in technology like CFL and LED, Blu-Ray Discs and DVD, HD , Plasma TV, Wi-Fi, Wi-Max, GSM, CDMA etc, Genetic Engineering, Satellites and Orbits, Physical and Virtual Network and related concepts like VPN, WAN, LAN, router and hub, NFC, Wi-Fi, Wi-Max, Bluetooth etc |
20 |
फ़िज़िक्स ई-बुक
केमिस्ट्री ई-बुक
विज्ञान और तकनीक ई-बुक 1
विज्ञान और तकनीक ई-बुक 2
विज्ञान और तकनीक ई-बुक 3
विज्ञान और तकनीक मॉक टेस्ट |
IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017: करेंट अफ़ेयर्स
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए करेंट अफ़ेयर्स की महत्ता प्रतिवर्ष बदलती है। यहां पिछले वर्षों के IAS प्रारंभिक परीक्षा के करेंट अफ़ेयर्स सेक्शन में पूछे गए प्रश्नों की संख्या का पूरा विवरण है।
वर्ष | करेट अफ़ेयर्स |
2013 | 20 |
2014 | 14 |
2015 | 17 |
2016 | 18 |
करेंट अफ़ेयर्स में ध्यान केंद्रित करने योग्य क्षेत्र:
विषय | विशिष्ट क्षेत्र | दिन (22) | अनुशंसित अध्ययन सामग्री |
करेंट अफ़ेयर्स | राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषय। इसका मतलब है कि अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान और तकनीक और अंतर्राष्ट्रीय संबंद्धों से संबंधित प्रश्नों की प्रासंगिकता अधिक है। |
23 |
क्रॉनिकल IAS करेंट अफ़ेयर्स मॉक टेस्ट |
पिछले 10-12 महीनों के करेंट अफ़ेयर्स अच्छे से याद कर लें। ऐसी कोई भी मुख्य घटना जो घटी हो उसे समग्रता में पढ़ने की ज़रूरत है। विभिन्न स्रोतों से जैसे अखबार, सराकारी प्रकाशन जैसे- इंडिया इयर बुक, इकोनॉमिक सर्वे, पत्रिकाओं जैसे- योजना और कुरूक्षेत्र आदि से नोट्स अवश्य बना लें।
IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 जनरल स्टडीज़ पेपर 1: तैयारी के टिप्स
यहां कुछ टिप्स दी जा रही हैं जिन्हें आपको अपनी IAS प्रारंभिक परीक्षा की अध्ययन योजना 2017 में जोड़ना है ताकि आप अंतिम कुछ महीनों में UPSC परीक्षा में सफ़लता प्राप्त कर सकें।
परीक्षा संबंद्धी आवश्यकताओं से अवगत हो जाएं
IAS प्रारंभिक परीक्षा उम्मीदवार के धैर्य की परीक्षा है, इसलिए उम्मदीवार को सबसे पहले परीक्षा के लिए सभी आवश्यक ज़रूरतों से खुद को सापेक्ष कर लेना चाहिए। एक मुख्य बंधन जिसका उम्मदीवार अक्सर सामना करता है वो है समय सीमा। एक उम्मीदवार को 100 प्रश्नों को मात्र 120 मिनट में हल करना होता है, तो औसतन प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए उम्मीदवार के पास मात्र 40 सेकेण्ड होते हैं। इसलिए, स्वयं को ऐसी ही किसी रणनीति के साथ ढालें।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए सही पुस्तकों का अध्ययन करें
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है सैद्धांतिक स्पष्टता।
अनुशंसित: IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 मॉक टेस्ट
पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्न 10+2 स्तर के होते हैं, इसलिए सैद्धांतिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए इन पुस्तकों को तत्परतापूर्वक पढ़ा जाना चाहिए जिसका मतलब है कि इसका ज्ञान होना कि कॉन्सेप्ट में क्या है (इसका जन्म, लाभ, हानि) और कैसे ये विभिन्न संबंधित कॉन्सेप्ट या संबंधित विषयों या दूसरे अन्य विषयों से संबंधित है।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल प्रश्नपत्र हल करें
ये पूरी परीक्षा इस पर आधारित है कि दिए गए चार विकल्पों में से सही तर्क लगाते हुए सही विकल्प का चुनाव करना है क्योंकि कॉन्सेप्ट का रट्टा मारकर आप सिर्फ़ 20 प्रश्न हल कर सकते हैं जो कि सीधे होते हैं।
अनुशंसित: IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 टेस्ट सीरीज़
सही विकल्प तक निष्कासन पद्धति (elimination method) के ज़रिए बेहतर तरीके से पहुंचा जा सकता है जो कि सबसे अप्रासंगिक विकल्पों को हटाने से संबंधित है। ये तभी किया जा सकता है जब अभ्यर्थी ने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉडल प्रश्नपत्र अच्छे से हल किए हों वो भी नियत समय में।
प्रारंभिक परीक्षा के मॉक टेस्ट हल करें
ये एक कदम है जो सफल उम्मीदवारों को असफल उम्मीदवारों से अलग करता है। मॉक टेस्ट, सफल उम्मीदवारों की नियमित तैयारी का अभिन्न अंग है।
हल करें: IAS प्रारंभिक परीक्षा मॉक सीरीज़
मॉक टेस्ट हल करने से उन्हें उनकी गलतियों के बारे में पता चलता है जिससे वे उन्हें सही करने के तरीके खोज पाते हैं। यह स्थापित है कि मॉक टेस्ट हल करने से अभ्यर्थी में विश्वास जागृत होता है और यह प्रारंभिक परीक्षा में सफलता की चाभी है।
अब आपके पास IAS मुख्य परी7 2017 की मेरिट सूची के लिए आवश्यक सभी चीज़ें उपलब्ध हैं। हम आपको आगामी IAS प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
हम विकास तब नहीं करते जब परिस्थियां आसान हों, बल्कि तब करते हैं जब परिस्थितियां मुश्किल हों।
अभी पंजीकरण करें:
हम उम्मीद करते हैं कि IAS प्रारंभिक परीक्षा 2017 की अध्ययन योजना पर इस लेख से आपको अपनी तैयारी को सूत्रबद्ध करने में सहायता मिलेगी और वास्तविक परीक्षा में आप बेहतर स्कोर करेंगे।
UPSC IAS भर्ती 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। IAS परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ UPSC IAS परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।