IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान ने हाल ही में IBPS PSBs की परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि से संबंधित एक अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना में IBPS ने आगामी सरकारी बैंक परीक्षाओं के लिए कुछ अस्थायी तारीखों का ज़िक्र किया गया है।
सभी उम्मीदवारों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि यह एक अस्थायी परीक्षा कैलेंडर है। दूसरे शब्दों में, IBPS बैंक परीक्षा की तिथियां आने वाले महीनों में भिन्न हो सकती हैं। आइये अब हम सरकारी अधिसूचना की कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को उजागर करते हैं।
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18: CWE क्लर्क, PO, SO व RRBs
आगामी दिनों में, IBPS द्वारा क्लर्क, प्रोबेश्नरी ऑफिसर, स्पेश्लिस्ट ऑफिसर और अन्य विभिन्न बैंक पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं: www.ibps.in
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18 में कुछ बातें स्पष्ट रूप से उल्लेखित की गई हैं:
- यह एक अस्थायी परीक्षा कैलेंडर है। IBPS बैंक परीक्षा की तिथियां बदल सकती हैं और उस मामले में, एक सरकारी अधिसूचना IBPS के अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी।
- पंजीकरण प्रक्रिया और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से होगा।
- उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना के लिए नियमित रूप से IBPS ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
आइये अब हम सरकारी अधिसूचना पर एक नज़र डालते हैं:
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18: CWE RRB-VI (अधिकारी और कार्यालय सहायक)
अस्थायी तिथियां इस प्रकार हैं:
CWE RRB VI | प्रारंभिक परीक्षा | ऑफिसर स्केल-I और ऑफिस असिस्टेंट: 09.09.2017, 10.09.2017, 16.09.2017, 17.09.2017, 23.09.2017 एवं 24.09.2017 |
एकल परीक्षा | ऑफिसर स्केल-II एवं III: 05.11.2017 | |
मुख्य परीक्षा | ऑफिसर स्केल-I: 05.11.2017
ऑफिसर असिस्टेंट्स: 12.11.2017 |
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18: CWE क्लर्क VII और PO VII
अस्थायी तिथियों इस प्रकार हैं:
CWE PO/ MT VII | प्रारंभिक परीक्षा | 07.10.2017, 08.10.2017, 14.10.2017 एवं 15.10.2017 |
मुख्य परीक्षा | 26.11.2017 | |
CWE क्लर्क VII | प्रारंभिक परीक्षा | 02.12.2017, 03.12.2017, 09.12.2017 एवं 10.12.2017 |
मुख्य परीक्षा | 21.01.2018 |
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18: PSBs CWE SPL VII
CWE-VII के बाद से सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्पेश्लिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती के लिए दो-स्तरीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की निश्चित संख्या में छांटे गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में केवल व्यावसायिक ज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे।
CWE SPL VII | प्रारंभिक परीक्षा | 30.12.2017 एवं 31.12.2017 |
मुख्य परीक्षा | 28.01.2018 |
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों पर केवल साक्षात्कार के चयन के लिए विचार किया जाएगा।
IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक सूचना इस प्रकार है:
सूचना: IBPS परीक्षा कैलेंडर 2017-2018
हम IBPS बैंक परीक्षा कैलेंडर 2017-18 पर आधारित इस लेख को अब यहीं समाप्त करते हैं और सभी उम्मीदवारों गुड लक कहना चाहते हैं। 🙂
विभिन्न IBPS बैंक परीक्षा के लिए आवेदन का विकल्प जल्दी ही खुल जाएगा। सरकारी परीक्षाओं के बारे में आगे भी हम आपको अपडेट करते रहेंगे। बैंक परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बैंक परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।