IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 2016: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने लिपिक पदों से संबंधित IBPS CWE की मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (www.ibps.in) से CWE कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा की तिथि 31 दिसंबर 2016 और 1 जनवरी 2017 निर्धारित की गई है।
IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2016
IBPS CWE क्लर्क-VI मुख्य परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा आज की तारीख से केवल 2 सप्ताह ही दूर है। इस IBPS क्लर्क के उम्मीदवारों के लिए अंतिम बाधा के रूप में यह पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि कोई IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2016 के लिए कोई साक्षात्कार दौर आयोजित नहीं किया जाएगा।
अपना IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, बस नीचे दिए गए सेक्शन में अपनी पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि दर्ज कर और लॉगइन करें।
सूचना: इस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक डेस्कटॉप/ लैपटॉप का उपयोग करें। इस पृष्ठ को मोबाइल/ स्मार्टफोन/ टैबलेट के साथ उपयोग में नहीं लाया जा सकता।
डाउनलोड: IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड/ कॉल लेटर 2016
अगर अभी भी आप अपना IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2016 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं तो इन आसान चरणों का पालन करें।
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ibps.in
- बाएं कॉलम से, CWE लिपिक पर क्लिक करें
- नया पृष्ठ में, लिपिक संवर्ग 6 के लिए चिह्नित सामान्य लिखित परीक्षा के पहले विकल्प को चुनें
- अगले पृष्ठ में, पहले विकल्प का चयन करें चिह्नित CWE-क्लर्को VI के लिए अपनी ऑनलाइन मुख्य परीक्षा से संबंधित कॉल लेटर को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
- इधर, दाईं तरफ के कॉलम से शीर्षक ‘लॉग इन क्रेडेंशियल’ में अपनी पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि दर्ज करें और फिर लॉग इन पर क्लिक करें।
- IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।
आपके IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2016 के कॉल लेटर में, आपके परीक्षा केन्द्र, परीक्षा की तारीख, स्थान और समय के साथ-साथ आपकी आईडी संबंधी आवश्यक विवरण का उल्लेख किया गया होगा।
इस साल IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न में एक मामूली सा बदलाव किया गया है। IBPS क्लर्क की मुख्य परीक्षा 2016 में, 5 सेक्शन्स और कुल 200 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 |
रीज़निंग एबिलिटी | 40 | 40 |
जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग के विशेष संदर्भ में) | 40 | 40 |
कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 40 |
कुल | 200 | 200 |
IBPS क्लर्क की मुख्य परीक्षा परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा हल करने के लिए कुल समय-सीमा 135 मिनट की है।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | समय (मिनट्स में) |
इंग्लिश भाषा | 40 | 30 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 30 |
रीज़निंग एबिलिटी | 40 | 50 |
जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग के विशेष संदर्भ में) | 40 | 25 |
कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
कुल | 200 | 200 |
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक दर से अंक काटे जाने का प्रावधान नेगेटिव मार्किंग के तहत किया गया है। पेपर की प्रकृति द्विभाषी यानि हिंदी और इंग्लिश में होगी।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS क्लर्क परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।