IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने तीसरे स्लॉट की परीक्षा संपन्न कर ली है। पहले चरण से चुने गए उम्मीदवारों को अगले दौर यानी मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अगर आप 2-3 दिसंबर 2017 को आयोजित परीक्षा का विश्लेषण देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए वीडियों पर क्लिक करें।
क्या आपने IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण पर आधारित हमारे पिछले लेख पढ़े? अगर नहीं पढ़े तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
- IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 9 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 1)
- IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 9 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 2)
इस लेख में हम तीसरी शिफ्ट में आयोजित IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के कठिनाई स्तर आदि पर बात करेंगे साथ ही अच्छे प्रयासों की संख्या पर भी चर्चा करेंगे।
IBPS क्लर्क परीक्षा का विश्लेषण : 9 दिसंबर (शिफ्ट-3)
आज की तीसरी पारी (9 दिसंबर) समाप्त हो गई है और उम्मीदवार अब अपने संबंधित केंद्रों से बाहर आ रहे हैं। पेपर की समीक्षा शुरू करने से पहले, कुछ मूल बातें आपको बता दें। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि परीक्षा 3 सेक्शन्स में विभाजित थी अर्थात् क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड, रीज़निंग एबिलिटी और इंग्लिश भाषा। विवरण में परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
इंग्लिश भाषा | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
कुल समय 1 घंटे यानी 60 मिनट का था, इसलिए, गति, सटीकता और योजना निश्चित रूप से प्रश्नों को हल करने के लिए बेहद आवश्यक थे। शिफ्ट – 3 में आयोजित IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण के लिए पेपर का ओवरऑल कठिनाई स्तर मध्यम स्तर का था।
चलिए अब आगे बढ़ते हैं और आज के तीसरे स्लॉट में सेक्शन-वाइज पूछे गए प्रश्नों का विश्लेषण करते हैं।
IBPS क्लर्क परीक्षा 9 दिसंबर, शिफ्ट 3 : इंग्लिश सेक्शन
- कठिनाई स्तर: मध्यम से कठिन
- अच्छा प्रयास:16 – 19
- समय-सीमा: 15 मिनट
यह सेक्शन थोड़ा मध्यम से कठिन स्तर का था। इस साल, IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2017 में शामिल उम्मीदवारों के अनुसार स्कोरिंग की दृष्टि से ये सेक्शन थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। सबसे पहले, क्लोज टेस्ट जैसे सबसे अधिक स्कोर वाले प्रश्न परीक्षा में नहीं पूछे गए और फ़िलर और समान अर्थ वाले शब्दों से संबंधित प्रश्न हल करने की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण थे।
Name of the Topic | No. of Questions | Level of Difficulty |
Parajumble/ Sentence Rearrangement | 5 | Moderate |
Reading Comprehension (Poverty) | 5 | Moderate |
Fillers (2 Options) | 10 | Moderate-Difficult |
Words with Similar Meaning | 10 | Moderate-Difficult |
- फिलर्स में, 2 विकल्पों में से संभावित उत्तर निहित था।
- टॉपिक में, समान अर्थ वाले शब्द, विद्यार्थियों को उस विकल्प का पता लगाना था जो दिए गए प्रश्न में हाइलाइट शब्द के समान था।
IBPS क्लर्क परीक्षा 9 दिसंबर, शिफ्ट 3 : क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड
- कठिनाई स्तर: मध्यम
- अच्छा प्रयास: 22 – 24
- समय-सीमा: 20 मिनट
IBPS क्लर्क परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा का हमारा अगला भाग क्वांट सेक्शन है, जो मध्यम स्तर का था और गणनात्मक सरलीकरण का एक समूह था। टॉपिक-वाइज़ समीक्षा और वितरण इस प्रकार हैं:
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
डेटा इंटप्रिटेशन | 5 | मध्यम |
नंबर सीरीज़ | 5 | सरल |
सिंप्लीफिकेशन | 15 | सरल से मध्यम |
विविध (पार्टनरशिप, SI/CI, लाभ व हानि आदि) | 10 | मध्यम |
विविध टॉपिक्स में S.I एवं C.I, पार्टनरशिप, लाभ और हानि इत्यादि पर पर आधारित प्रश्न शामिल थे। अन्य टॉपिक्स के प्रश्न थोड़े गणनात्मक थे।
IBPS क्लर्क परीक्षा 9 दिसंबर, शिफ्ट 3 : रीज़निंग एबिलिटी
- कठिनाई स्तर: सरल से मध्यम
- अच्छा प्रयास: 26 – 28
- समय-सीमा: 25 मिनट
चलिए अब हम अगले सेक्शन यानी रीज़निंग एबिलिटी के सेक्शन की ओर बढ़ते हैं, ये सेक्शन सरल से मध्यम स्तर का था। टॉपिक-वाइज़ समीक्षा और वितरण इस प्रकार हैं:
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
सिटिंग अरेंजमेंट एवं पज़ल्स | 15 | सरल |
अंकों पर ऑपरेशन | 5 | सरल से मध्यम |
एल्फान्यूमेरिकल सिंबल सिक्वेंस सीरीज़ | 5 | सरल |
असमानताएं | 3-4 | सरल |
Syllogism | 2-3 | सरल से मध्यम |
विविध (ब्लड रिलेशन और रैंकिंग) | 5 | सरल से मध्यम |
उम्मीदवारों ने आज के रीज़निंग सेक्शन को हल करने योग्य बताया। कठिनाई का स्तर सरल से मध्यम स्तर का था इसके अलावा सभी सिटिंग अरेंजमेट्स वाले प्रश्न हल करने की दृष्टि से सरल थे।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा : फ्री पैकेज
मॉक टेस्ट IBPS क्लर्क परीक्षा 2017 से हैं जिसके अंतर्गत 100 प्रश्न शामिल हैं। इस मॉक टेस्ट की भाषा शैली सरल है जिससे उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मॉक टेस्ट में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल ऐबिलिटी से 35 प्रश्न और रीज़निंग ऐबिलिटी से 35 प्रश्नों का समावेश है। अगर आप IBPS Clerk 2017 की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा मे सफलता चाहते हैं तो ये मॉक टेस्ट आपके लिए बहुमूल्य हैं, जो आपकी सफलता में अवश्य सहायक होंगे। इस मॉक टेस्ट को OnlineTyari ऐप और वेबसाइट दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुफ्त में अभ्यास करने के लिए यहाँ क्लिक करें !हमें उम्मीद है कि IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 से संबंधित यह परीक्षा विश्लेषण से आपको आपके स्तर के बारे में जानने में मददगार साबित होगा।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS क्लर्क परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।