IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 के पहले दिन उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 3 दिसंबर (शिफ्ट 4) को आयोजित IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए समय-सीमा 60 मिनट तय की गई थी।
क्या आपने IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण पर आधारित हमारे पिछले लेख पढ़े? अगर नहीं पढ़े तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
- IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 3 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 1)
- IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 3 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 2)
- IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 3 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 3)
हमने आज हमारे ब्लॉग में प्रत्येक बदलाव का गहराई से विश्लेषण किया और इन ब्लॉग्स के माध्यम से किए गए विश्लेषण से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं। चलिए अब हम शिफ्ट -4 में आयोजित IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा की समीक्षा करते हैं।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का विश्लेषण: 3 दिसंबर 2017 (शिफ्ट 4)
IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न के अनुसार परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था। इस परीक्षा को हल करने के लिए 60 मिनट्स की समय-सीमा तय की गई थी।
कुल मिलाकर, IBPS क्लर्क प्रारंभिक की परीक्षा 2017 (3 दिसंबर, शिफ्ट 4) का कठिनाई स्तर सरल से मध्यम स्तर का था।
आइए अब हम आज शिफ्ट 4 में आयोजित IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा का सेक्शन-वाइज विश्लेषण करते हैं।
IBPS क्लर्क परीक्षा 3 दिसंबर, शिफ्ट 4 : क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड
- कठिनाई स्तर: मध्यम
- अच्छा प्रयास: 22 – 24
- समय-सीमा: 20 मिनट
आइये विश्लेषण की शुरूआत क्वॉन्ट सेक्शन से करते हैं। इस सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम स्तर का था। टॉपिक-वाइज़ वर्गीकरण इस प्रकार है।
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
डेटा इंटप्रिटेशन | 5 | मध्यम |
नंबर सीरीज़ | 5 | सरल |
सिंप्लीफिकेशन | 15 | सरल से मध्यम |
विविध (युग, समय और कार्य, मिश्रण एवं संलयन, नाव और धारा आदि) | 10 | मध्यम |
विविध विषय में युग, समय और कार्य, मिश्रण और संलयन, नौकाओं और धाराओं आदि पर आधारित प्रश्न शामिल थे। अन्य विषयों में थोड़ा गणनात्मक प्रश्न शामिल थे।
IBPS क्लर्क परीक्षा 3 दिसंबर, शिफ्ट 4 : रीज़निंग एबिलिटी
- कठिनाई स्तर: सरल से मध्यम
- अच्छा प्रयास: 26 – 28
- समय-सीमा: 25 मिनट
चलिए अब हम अगले सेक्शन यानी रीज़निंग एबिलिटी के सेक्शन की ओर बढ़ते हैं, ये सेक्शन सरल से मध्यम स्तर का था। विषय-वार समीक्षा और वितरण इस प्रकार हैं:
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
सिटिंग अरेंजमेंट एवं पज़ल्स | 10 | सरल |
अंकों पर ऑपरेशन | 5 | सरल से मध्यम |
एल्फान्यूमेरिकल सिंबल सिक्वेंस सीरीज़ | 5 | सरल से मध्यम |
असमानताएं | 3-4 | सरल |
Syllogism | 3-4 | सरल |
विविध | 7 | मध्यम |
उम्मीदवारों ने आज के रीज़निंग सेक्शन को हल करने योग्य बताया। इस सेक्शन में 26-28 प्रश्नों को हल करना अच्छे प्रयास के अंतर्गत आएगा।
IBPS क्लर्क परीक्षा 3 दिसंबर, शिफ्ट 4 : इंग्लिश सेक्शन
यह सेक्शन थोड़ा मध्यम से कठिन स्तर का था। इस साल, IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2017 में शामिल उम्मीदवारों के अनुसार स्कोरिंग की दृष्टि से ये सेक्शन थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। सबसे पहले, क्लोज टेस्ट जैसे सबसे अधिक स्कोर वाले प्रश्न परीक्षा में नहीं पूछे गए और फ़िलर और समान अर्थ वाले शब्दों से संबंधित प्रश्न हल करने की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण थे।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
स्पॉटिंग द एरर | 8-10 | मध्यम |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 5 | कठिन |
फिलर्स (2 Options) | 5 | मध्यम |
समान अर्थ के साथ शब्द | 8-10 | मध्यम |
- पिछले साल की परीक्षा की तुलना में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित प्रश्न कम थे।
- इस बार, एरर खोजने के बजाय, सही वाक्य खोजने से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
- फिलर्स में, 2 विकल्पों में से संभावित उत्तर निहित था।
- टॉपिक में, समान अर्थ वाले शब्द, विद्यार्थियों को उस विकल्प का पता लगाना था जो दिए गए प्रश्न में हाइलाइट शब्द के समान था।
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा : फ्री पैकेज
मॉक टेस्ट IBPS क्लर्क परीक्षा 2017 से हैं जिसके अंतर्गत 100 प्रश्न शामिल हैं। इस मॉक टेस्ट की भाषा शैली सरल है जिससे उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस मॉक टेस्ट में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल ऐबिलिटी से 35 प्रश्न और रीज़निंग ऐबिलिटी से 35 प्रश्नों का समावेश है। अगर आप IBPS Clerk 2017 की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा मे सफलता चाहते हैं तो ये मॉक टेस्ट आपके लिए बहुमूल्य हैं, जो आपकी सफलता में अवश्य सहायक होंगे। इस मॉक टेस्ट को OnlineTyari ऐप और वेबसाइट दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुफ्त में अभ्यास करने के लिए यहाँ क्लिक करें !अब हम अपने सेक्शन-वाइज IBPS क्लर्क परीक्षा के विश्लेषण यहीं समाप्त करते हैं। चौथे स्लॉट में आयोजित IBPS क्लर्क परीक्षा के सेक्शनल और समग्र कठिनाई स्तर के आधार पर, 67-74 प्रश्न 90% सटीकता के साथ हल करना सबसे सुरक्षित प्रयास के तहत गिने जाएंगे।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS क्लर्क परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।