IBPS PO साक्षात्कार का मेरा अनुभव: भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा, देश भर के विभिन्न सरकारी बैंकों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए साक्षात्कार दौर का आयोजन किया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक उम्मीदवार ने IBPS PO मुख्य परीक्षा में कितने अंक प्राप्त किये हैं, साक्षात्कार दौर में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
हमें गर्व है कि हम अपने मॉक टेस्ट, प्रश्न बैंक और ई-बुक के माध्यम से, SSC, UPSC, NABARD, SBI, IBPS जैसी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने में छात्रों/ उम्मीदवारों की सहायता करते हैं। इसीलिए, अब बिना किसी देरी के, आइये, IBPS PO के साक्षात्कार के दौरान स्वाति सिंह को हुए अनुभव के बारे में चर्चा करते हैं। स्वाति सिंह, OnlineTyari की एक यूजर हैं, जिन्होंने अपने IBPS PO साक्षात्कार के अनुभव को हमारे साथ साझा किया है।
IBPS PO के साक्षात्कार का मेरा अनुभव: स्वाति सिंह (4 फरवरी, 8.30 A.M.)
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आज IBPS PO के साक्षात्कार दौर का आयोजन किया। यहां हम स्वाति सिंह द्वारा साझा किये गये उनके IBPS PO साक्षात्कार के अनुभव को प्रस्तुत कर रहे हैं।
- नाम: स्वाति सिंह
- साक्षात्कार की तिथि: 4 फरवरी (8.30 AM)
- पैनल: II
- स्थान: बैंक ऑफ इंडिया, स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेज, B 32, सेक्टर 62, नोएडा
- रजिस्ट्रेशन नंबर: 470764332
- रोल नंबर: 1560929042
- श्रेणी: OBC
साक्षात्कार पैनल ने कई प्रश्न पूछे और स्वाति सिंह उन प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम थीं। यहां उनके शब्दों में उनका IBPS PO के साक्षात्कार का अनुभव प्रस्तुत है:
मैंने सुबह 10:20 बजे साक्षात्कार कक्ष में प्रवेश किया। मेरे साक्षात्कार पैनल में 6 सदस्य थे- 5 पुरुष सदस्य और 1 महिला सदस्य। मैंने उन्हें “गुड मॉर्निंग” कहा, उन्होंने भी मुझे मुस्कुराते हुए गुड मॉर्निंग कहा। उन्होंने मुझे कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। मैंने उन्हें “थैंक यू” कहा।
(आपकी आसानी के लिए हम पुरुष साक्षात्कारकर्ताओं को M1, M2, M3, M4 & M5 से और महिला साक्षात्कारकर्ता को F1 से निरुपित करेंगे।
F1: हैलो स्वाति, आप काफी समय से इंतज़ार कर रही हैं, क्या आप थक गयी हैं या बोर हो गयी है?
स्वाति: नहीं मैम, मैं बिलकुल भी थकी नहीं हूं। मैं अपने नोट्स का रिविजन कर रही थी।
F1: क्या आपने ये नोट्स खुद बनाये हैं?
स्वाति: हां मैम, ये नोट्स मैंने विभिन्न स्रोतों की सहायता से अपने हाथ से बनाये हैं।
M3: तो स्वाति, क्या आप बजट 2017 से किसी भी महत्वपूर्ण घोषणा के बारे में बता सकती है?
स्वाति: आयकर को 10% से घटाकर 5% कर दिया गया हैं (2.5 लाख और 5 लाख के स्लैब पर)
M2: मुझे RBI के कुछ प्राथमिक कार्यों के बारे में बताइए?
स्वाति: अर्थव्यवस्था में पैसे की आपूर्ति को नियंत्रित करना, मुद्रास्फीति और विकास को नियंत्रित करना, CRR, SLR, रेपो दर जैसे कुछ साधनों का उपयोग करना, नोट जारी करना आदि।
M2: सभी नोट?
स्वाति: हां, केवल 1 रूपये के नोट के अतिरिक्त।
M5: तो फिर 1 रूपये का नोट कौन जारी करता है?
स्वाति: वित्त मंत्रालय।
F1: अमेरिका में वर्तमान राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प, किस पार्टी से संबंधित है?
स्वाति: रिपब्लिकन पार्टी और हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित हैं।
(सब लोग हंसने लगे)
F1: (हंसते हुए): मैंने हिलेरी क्लिंटन के बारे में नहीं पूछा था। खैर कोई बात नहीं, क्या विमुद्रीकरण के पक्ष में हैं या विपक्ष में?
स्वाति: यह भारत को कैशलेस होने में सहायता कर रहा है। इसके अलावा, विमुद्रीकरण के दौरान काला धन भी बाहर आया है।
F1: क्या पहले भी किसी देश ने ऐसा करने का प्रयास किया है या ऐसा कार्य करने वाला भारत पहला देश है?
स्वाति: ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, नाईजीरिया जैसे कई देशों ने विमुद्रीकरण के लिए प्रयास किया है।
M4: (मेरे पिछले उत्तर से प्रश्न पूछते हुए): नाइजीरिया की राजधानी क्या है?
स्वाति: आई ऍम सॉरी सर, मुझे नहीं पता है।
M5: CRR क्या है?
स्वाति: मैंने इसका उचित उत्तर दिया।
F1: ठीक है, थैंक यू स्वाति!
स्वाति: मैंने सभी को थैंक यू कहा।
ये वे प्रमुख प्रश्न थे जो मेरे IBPS PO साक्षात्कार में मुझसे पूछे गये। इनके अतिरिक्त, मेरे द्वारा बताये गये उत्तरों, तथ्यों और आंकड़ों पर भी उन्होंने मुझसे पूछताछ की। मैंने महसूस किया कि वे मेरे ज्ञान की गहराई का परीक्षण कर रहे थे। मेरे IBPS PO का साक्षात्कार लगभग 20 मिनट तक चला।
हम अपने पाठकों की ओर से उनके इस योगदान के उन्हें धन्यवाद देते हैं। स्वाति जैसे बहुत से उम्मीदवार इस वर्ष IBPS PO के साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए और हमें उनके ऑनलाइन मेंटर बनने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ है।
यदि आप हमारे साथ अपनी कहानी साझा करना चाहते हैं, तो कृपया हमें अपना नाम, रोल नंबर और अपने कॉल लेटर की फोटोकॉपी support@onlinetyari.com पर भेजें और हम जल्द ही आपसे सम्पर्क करेंगे।
IBPS PO भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IBPS PO परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।