IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा के लिए अंतिम समय में तैयारी के टिप्स: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, IBPS ने वर्ष 2017 के लिए IBPS विशेषज्ञ अधिकारी की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। IBPS द्वारा जारी इस आधिकारिक अधिसूचना में वर्ष 2017 के लिए कुल 4122 विभिन्न पदों का उल्लेख किया गया है।
IBPS द्वारा विभिन्न बैंकों में, IT अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, विधि अधिकारी, मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी, विपणन अधिकारी के लिए रिक्त पदों को भरने के लिए, IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
यह लेख, IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा के लिए अंतिम समय में तैयारी के टिप्स पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, IBPS ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2017 के लिए नया परीक्षा पैटर्न भी प्रस्तुत किया है।
IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को नए IBPS SO परीक्षा पैटर्न से अवगत होना चाहिए जिससे कि वे उसी के अनुसार तैयारी कर सकें। तो, आइये, IBPS SO के संशोधित परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।
IBPS SO परीक्षा पैटर्न: विधि अधिकारी-स्केल I और राजभाषा अधिकारी स्केल I
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | आवंटित समय |
रीजनिंग | 50 | * | 30 मिनट |
इंग्लिश भाषा | 50 | * | 25 मिनट |
जनरल अवेयरनेस ( विशेषकर बैंकिंग के संदर्भ में) | 50 | * | 30 मिनट |
प्रोफेशनल नॉलेज | 50 | 80 | 35 मिनट |
कुल | 200 | 80 | 120 मिनट |
आइये, कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हैं:
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न शामिल होंगें।
- प्रत्येक सेक्शन के लिए एक अलग टाइम स्लॉट आवंटित किया जायेगा।
- IBPS SO परीक्षा के लिए कुल समयवधि 120 मिनट होगी।
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- रीजनिंग, इंग्लिश भाषा और जनरल अवेयरनेस सेक्शन केवल क्वालीफाइंग होंगे।
- प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन के लिए 50 प्रश्न निर्धारित किये गए हैं।
- प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन के लिए कुल निर्धारित अंक 80 हैं।
(*) का तात्पर्य यह है कि ऊपर दिए गए सेक्शन केवल क्वालीफाइंग होंगे। साक्षात्कार के लिए मेरिट सूची बनाते समय इन अंकों की गणना नहीं की जायेगी।
IBPS SO परीक्षा पैटर्न: IT अधिकारी स्केल I, कृषि क्षेत्र अधिकारी स्केल I, मानव संसाधन / कार्मिक अधिकारी स्केल I और विपणन अधिकारी स्केल I
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | आवंटित समय |
रीजनिंग | 50 | * | 30 मिनट |
इंग्लिश भाषा | 50 | * | 25 मिनट |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | * | 30 मिनट |
प्रोफेशनल नॉलेज | 50 | 80 | 35 मिनट |
कुल | 200 | 80 | 120 मिनट |
(*) का तात्पर्य यह है कि ऊपर दिए गए सेक्शन केवल क्वालीफाइंग होंगे। साक्षात्कार के लिए मेरिट सूची बनाते समय इन अंकों की गणना नहीं की जायेगी।
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न शामिल होंगें।
- प्रत्येक सेक्शन के लिए एक अलग टाइम स्लॉट आवंटित किया जायेगा।
- IBPS SO परीक्षा के लिए कुल समयवधि 120 मिनट होगी।
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- रीजनिंग, इंग्लिश भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन केवल क्वालीफाइंग होंगे।
- प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन के लिए 50 प्रश्न निर्धारित किये गए हैं।
- प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन के लिए कुल निर्धारित अंक 80 हैं।
इसके अतिरिक्त, IBPS ने यह घोषणा की है कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को साक्षात्कार के लिए मेरिट सूची बनाते समय नहीं गिना जायेगा।
IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा 2016 के लिए तैयारी के टिप्स
नीचे दिए गये बिंदु, सभी उम्मीदवारों के लिए एक व्यापक रिविजन प्लान पर प्रकाश डालते हैं। यह सुनिश्चित कर लें कि आपने इन बिन्दुओं को कम से कम एक बार अवश्य पढ़ लिया है।
रिविजन प्राथमिकता है#1
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक टॉपिक कितना महत्वपूर्ण है, यदि आपने इसे पहले से नहीं पढ़ा है, तो अब यह समय इसकी तैयारी प्रारंभ करने का नहीं है। प्रश्नपत्र के उन सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करते हुए रिविजन करना प्रारंभ करें, जिन्हें आपने पहले से पढ़ चुके हैं।
IBPS SO के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को देखें
तकनीकी तौर पर, यह वह सबसे पहला कार्य है, जिसे आपको करना है। IBPS SO के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण से आपको परीक्षा पैटर्न को समझने में सहायता मिलेगी। इससे आपको, IBPS SO परीक्षा 2017 में पूछे जाने वाले प्रश्नों के संभावित कठिनाई स्तर के बारे में जानने में भी सहायता मिलेगी।
अपनी वर्तमान प्रगति स्तर को चिन्हित करें
यह आपका पहला कदम होना चाहिए। IBPS SO ( CWE SPL VI) परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें। इससे आपको IBPS SO के सिलेबस के संबंध में संपूर्ण जानकरी मिलगी। जब आप IBPS SO के सिलेबस में कवर होने वाले टॉपिक्स के बारे में जान जायेंगे, तो आप उन टॉपिक्स को अलग कर सकते हैं, जिनके बारे में आप आश्वस्त है और जिन्हें आपने अभी तक नहीं पढ़ा है।
सेक्शन-वरीयता के अनुसार समय दें
रिविजन करते समय, आपको प्रत्येक सेक्शन को वरीयता देते हुए एक उचित रणनीति तैयार करनी चाहिए। जैसा कि पहले बताया गया है, IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे। किसी भी सेक्शन का रिविजन करना न भूलें। चूंकि, प्रत्येक सेक्शन का एक अलग टाइम स्लॉट है, तो आपको किसी विशेष सेक्शन को उतना समय देना ही होगा।
अंतिम समय में रटने से बचें
इस लेख में, हमने IBPS SO (CWE SPL VI) परीक्षा 2017 की तैयारी के लिए टिप्स प्रदान किये हैं। कहीं पर भी, हमने किसी भी प्रकार के टॉपिक को रटने का सुझाव नहीं दिया है। कोई भी चीज, जो आपको, आपके रिविजन चक्र या प्रश्नपत्र विश्लेषण के लिए समर्पित समय से भटका दे, उसे बिना किसी सोच-विचार के उसी समय छोड़ देना चाहिए।
यदि आप अभी भी संशय में हैं कि आगामी परीक्षा के लिए किस प्रकार तैयारी की जाये, तो यहां हमने कुछ मॉक टेस्ट का सुझाव दिया है। जानने के लिए नीचे दिए गये सेक्शन पर क्लिक करें।
यहां हम अपने इस लेख को समाप्त करते हैं। IBPS SO भर्ती 2017 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ IBPS विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।