IPPB ऑफिसर स्केल-I परीक्षा विश्लेषण: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IPPB की भर्ती ऑफिसर स्केल के लिए 7 और 8 जनवरी को प्रारंभिक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस लेख के माध्यम से हम आपको IPPB ऑफिसर स्केल-I परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्र की समीक्षा, परीक्षा विश्लेषण और अच्छे प्रयास के बारे में सेक्शन-वाइज़ विस्तार से बताएंगे। इसके अलावा हम आपको संभावित कटऑफ से भी अवगत कराएंगे।
यदि आपने प्रारंभिक परीक्षा दी है, तो परीक्षा में अपने प्रदर्शन को जानने के लिए हमारा यह लेख ध्यानपूर्वक पढ़ें।
IPPB ऑफिसर स्केल-I परीक्षा विश्लेषण: 7 और 8 जनवरी 2017
इससे पहले कि हम IPPB ऑफिसर स्केल-I से संबंधित विस्तृत परीक्षा समीक्षा शुरू करें, आइये पहले परीक्षा पैटर्न को समझते हैं।
IPPB प्रारंभिक परीक्षा, 3 सेक्शन्स यानि इंग्लिश भाषा, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड और रीज़निंग में विभाजित थे। प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न शामिल थे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था।
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
इंग्लिश भाषा | 30 | 30 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
सभी तीन पेपर्स के लिए कुल अवधि 1 घंटे की थी। उम्मीदवारों को IPPB द्वारा तय तीनों पेपर्स में अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है।
रीज़निंग एबिलिटी के लिए IPPB ऑफिसर स्केल-I का विश्लेषण
- कठिनाई का स्तर: मध्यम
- अच्छा प्रयास: 25-27
- इष्टतम समय: 20 मिनट
IPPB ऑफिसर स्केल-I के अंतर्गत परीक्षा के दौरान रीज़निंग सेक्शन का कठिनाई स्तर एक मध्यम श्रेणी का था।
- सिलजिज़म (3 वाक्य आधारित) – 5 प्रश्न
- असमानता – 5 प्रश्न
- जटिल व्यवस्था/ सिटिंग अरेंजमेंट – 10 प्रश्न (3 सेट)
- पज़ल्स – 5 प्रश्न
- विविध – 5 प्रश्न
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए IPPB ऑफिसर स्केल-I का विश्लेषण
- कठिनाई का स्तर: सरल
- अच्छा प्रयास: 25-27
- इष्टतम समय: 25 मिनट
IPPB का दूसरा दिन होने के नाते, क्वांट सेक्शन सरल से मध्यम श्रेणी का रहा। जिन उम्मीदवारों ने इस सेक्शन का च्छा अभ्यास किया होगा वे इस सेक्शन को बेहतर और जल्दी हल करने में सक्षम रहे होंगे।
- डेटा इंटरप्रिटेशन – 10 प्रश्न
- द्विघात समीकरण – 5 प्रश्न
- सीरिज़ – 5 प्रश्न
- सन्निकटन – 5 प्रश्न
- विविध – 5 प्रश्न
डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्न कुछ हद तक सरल थे जिन्हें हल करके उम्मीदवार अच्छे अंक प्राप्त कर सकते थे।
इंग्लिश भाषा के लिए IPPB ऑफिसर स्केल-I का विश्लेषण
- कठिनाई का स्तर: कठिन
- अच्छा प्रयास: 22-24
- इष्टतम समय: 15 मिनट
इंग्लिश सेक्शन का कठिनाई स्तर फिर से ऊपर चला गया है। इस बार अधिकतर प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे।
- रीडींग कॉम्प्रिहेंशन – 10 प्रश्न
- क्लोज़ टेस्ट – 10 प्रश्न
- स्पॉटिंग द एरर – 10 प्रश्न
रीडींग कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न काफी भ्रमित कर देने वाले थे और साथ ही अधिक समय लेने वाले थे। यह था हमारा IPPB ऑफिसर स्केल-I से संबंधित परीक्षा विश्लेषण। आइये अब संभावित कटऑफ की ओर अपना रुख करते हैं।
IPPB ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा 2017 की कटऑफ (संभावित)
प्रारंभिक परीक्षा के कठिनाई स्तर और हमारे IPPB ऑफिसर स्केल-I परीक्षा के विश्लेषण के आधार पर हम आपको संभावित कटऑफ से अवगत कराते हैं, जिससे आप अपने प्रदर्शन के आधार पर स्वयं के लिए एक निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।
विषय | संभावित कटऑफ 2017 |
इंग्लिश भाषा | 8.50-10.50 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 9.25-11.25 |
रीज़निंग एबिलिटी | 10.50-12.50 |
ओवरऑल | 60-65 |
जिन उम्मीदवारों ने 90% सटीकता के साथ 70-75 प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया होगा तो यह प्रयास अच्छे प्रदर्शन के तहत गिना जाएगा और उनका चयन भी हो सकता है।
IPPB ऑफिसर स्केल-I भर्ती परीक्षा 2017 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IPPB परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।