JSSC पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2017 हुआ घोषित: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रदेश में पुलिस विभाग में SI (दरोगा) के 3019 रिक्त पदों को भरने हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। प्रारंभिक परीक्षा के पश्चात सभी उम्मीदवार बेसर्बी से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
झारखंड पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त से 6 सितम्बर 2017 के मध्य आयोजित किए गए थे। JSSC SI मुख्य परिक्षा का आयोजन 17 नवम्बर 2017 को किया जाना है।
JSSC पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2017 हुआ घोषित
झारखंड पुलिस SI एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो प्रत्येक वर्ष रिक्त उपनिरीक्षक (SI) के विभिन्न पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है। अब इस वर्ष के लिए संपन्न होने प्रारंभिक परीक्षा के पश्चात आयोग ने JSSC SI मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची को अपलोड किया है।
JSSC SI प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित समस्त उम्मीदवार मेधा सूचि (मेरिट लिस्ट) की जांच कर अपने परिणाम से आश्वस्त हो लें, इसके लिए उम्मीदवार यहाँ दी जा रहें लिंक के माध्यम से अपना परिणाम (रिजल्ट) प्राप्त कर सकते हैं।
JSSC SI प्रारंभिक परिक्षा परिणाम : यहाँ देखें !
हम उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहेंगे जो कि JSSC मुख्य परीक्षा 2017 के लिए चयनित किये गए हैं। क्योंकि अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने SI मुख्य परीक्षा को 17 नवंबर 2017 को आयोजित किए जाने की घोषणा कर दी है। अतः सभी सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
यहाँ हम इस लेख को समाप्त करते हैं। JSSC भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। JSSC पुलिस परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ JSSC पुलिस परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।