KVS भर्ती परीक्षा 2016: केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने 6, 2015 रिक्तियों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए हैं, इन रिक्तियों में प्रिंसिपल, PGT, TGT और PRT से संबंधित पद शामिल हैं। हम इस लेख के माध्यम से आपको आवेदन करने संबंधी जानकारी जैसे KVC योग्यता मापदंड, पदों के अनुसार रिक्तियों की कुल संख्या और चयन प्रक्रिया आदि सभी आवश्यक जानकारियां मुहैया कराएंगे, जिससे आवेदन करते समय आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
सबसे पहले हम सभी इच्छुक उम्मीदवारों को यह बता देना चाहते हैं कि, केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा 2016 के तहत PGT, TGT और PRT के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगामी 17 अक्टूबर 2016 है।
KVS भर्ती परीक्षा 2016: 6205 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि, केन्द्रीय विद्यालय केन्द्र सरकार के स्कूलों हैं जिनकी स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के तत्वावधान में की गई है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि, भारत में 1000 से अधिक केन्द्रीय विद्यालय स्थापित हैं।
KVS भर्ती परीक्षा 2016: कुल रिक्तियां
(अ) प्रिंसिपल – 90 रिक्तियां
(ब) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) – 690 रिक्तियां
क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्तियां |
1. | इंग्लिश | 69 |
2. | हिंदी | 62 |
3. | फिज़िक्स | 68 |
4. | केमेस्ट्री | 61 |
5. | इकनॉमिक्स | 48 |
6. | कॉमर्स | 96 |
7. | मैथमेटिक्स | 73 |
8. | बॉयलॉजी | 66 |
9. | इतिहास | 38 |
10. | भूगोल | 31 |
11. | कंप्यूटर साइंस | 78 |
(स) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) – 926 रिक्तियां
क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्तियां |
1. | इंग्लिश | 90 |
2. | हिंदी | 116 |
3. | सोशल स्टडीज़ | 160 |
4. | साइंस | 120 |
5. | संस्कृत | 53 |
6. | मैथमेटिक्स | 126 |
7. | P & HE | 67 |
8. | AE | 120 |
9. | WE | 74 |
(ड) प्राईमरी टीचर (PRT) – 4499 रिक्तियां
- प्राईमरी टीचर : 4348 रिक्तियां
- प्राईमरी टीचर (संगीत) : 151 रिक्तियां
इतनी जानकारी के माध्यम से यह पता चलता है कि केंद्रीय विद्यालय में रिक्तियों की संख्या काफी अधिक है। और यह संख्या कई उम्मीदवारों के भविष्य को संवार सकती है। रिक्तियों से जुड़ी जानकारी के बाद आइये अब पात्रता मापदंड की ओर बढ़ते हैं।
KVS भर्ती परीक्षा 2016: पात्रता मापदंड
KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित आवेदन प्रक्रिया के तहत कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसे पूरा करना हर उम्मीदवार का दायित्व है और यदि वे तय नियमों पर खरे नहीं उतरते हैं तो वे आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे, आइये पात्रता मापदंडों पर एक नज़र डालते हैं।
KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई आयु-सीमा इस प्रकार है।
प्रिंसीपल | 35-40 वर्ष |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 40 वर्ष |
प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) | 35 वर्ष |
प्राईमरी टीचर | 30 वर्ष |
प्रिंसिपल के पदों को छोड़कर, आयु में छूट नियमों और मानदंडों के आधार पर लागू है, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल और महिलाओं (एससी/एसटी) के लिए 10 साल की छूट का प्रावधान निर्धारित है।
KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है।
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
(अ) | उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री, बी.एड. या समकक्ष होना चाहिए। |
(ब) | कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, बी.एड. |
(ब) 1 से 10 पदों तक | बी.एड. या बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस/आईटी) |
(ब) 11 पद | संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट डिग्री, सी.बी.एस.सी द्वारा आयोजित सीटेट (CTET) परीक्षा में उत्तीर्णता का प्रमाण-पत्र |
(स) 1 से 6 पदों तक | फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री |
(स) 7 पद | ड्राइंग और चित्रकारी/मूर्तिकला/ग्राफिक कला में डिप्लोमा |
(स) 8 पद | इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री |
(स) 9 पद | 50% अंकों के साथ 10+2, सीबीएसई द्वारा आयोजित CTET परीक्षा में उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र |
(ड) 1 पद | 50% अंकों के साथ 10+2/संगीत में बैचलर डिग्री या संबंधित विषय |
(ड) 2 पद | प्रासंगिक अनुभव |
अगर आपको यह लगता है कि आप KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित सभी आवश्यक योग्यताओं पर खरे उतरते हैं तो आप ऑनलाइन आवोदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और बिना देरी किए अपनी तैयारी में जुट जाएं।
KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साझात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस विषय में विस्तृत जानकारी हम आपको अपने अगले लेख में उहलब्ध कराएंगे।
KVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित वेतनमान
जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा उनके लिए निर्धारित वेतनमान इस प्रकार है।
KVS पद का नाम | बेसिक सैलरी (रुपये में) | ग्रेड-पे (रुपये में) |
प्रिंसीपल | 15, 600 से 39, 100/- | 7, 600/- |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 9, 300 से 34, 800/- | 4, 800/- |
प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) | 9, 300 से 34, 800/- | 4, 800/- |
प्राईमरी टीचर | 9, 300 से 34, 800/- | 4, 800/- |
हमें उम्मीद है कि अब आप उपलब्ध कराई गई जानकारी के माध्यम से आवेदन संबंधी सभी बिंदुओं को समझने में सक्षम हो गए होंगे। KVS भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। KVS भर्ती परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ PGT/TGT/परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए, OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।
Thank’s