KVS TGT परीक्षा विश्लेषण, पेपर समीक्षा: जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 07 जनवरी को KVS TGT परीक्षा का आयोजन किया था, तो हम TGT पद के लिए इस वर्ष के KVS TGT परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन की गहराई से समीक्षा करेंगे।
लिखित परीक्षा को देने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज़्यादा थी। वे उम्मीदवार जिन्होंने KVS TGT टीचर लिखित परीक्षा दी थी, वे अवश्य ही पेपर समीक्षा और कठिनाई स्तर के बारे में जानना चाहेंगे। इसलिए हम, KVS TGT परीक्षा की विस्तार से समीक्षा करेंगे।
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण 2016-17
सबसे पहले, हम KVS परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालेंगे जिस पर परीक्षा आधारित थी। ये परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी, भाग 1 और भाग 2। पेपर के भाग 1 में 30 प्रश्न पूछे गए जबकि भाग 2 में 120 प्रश्न पूछे गए। दोनों ही पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।
टेस्ट | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
भाग-1 | हिंदी | 15 | 15 |
इंग्लिश | 15 | 15 | |
भाग-2 | करेंट अफ़ेयर्स | 40 | 40 |
रीज़निंग एबिलिटी एवं न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 40 | |
अध्यापन पद्धति | 40 | 40 | |
कुल | 150 | 150 |
परीक्षा के लिए कुल समय अवधि 150 मिनट थी। परीक्षा के लिए कुल 150 अंक आवंटित किए गए थे। जो उम्मीदवार कटऑफ को पार कर लेंगे उन उम्मीदवारों को साझात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण 2017: सेक्शन-वार विश्लेषण
हालांकि, KVS पेपर का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। हालांकि, कई प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे लेकिन यदि उम्मीदवार ने अच्छी तैयारी की थी तो वे उनका सामना कर सकते थे।
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: सामान्य हिंदी (15 प्रश्न)
स्तर: सरल से मध्यम
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
पर्यायवाची/ विलोम शब्द | 2-3 |
मुहावरे और लोकोक्तियां | 2 |
वर्तनी की त्रुटि | 1 |
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | 1-2 |
वाक्य सुधार | 1-2 |
उपसर्ग, प्रत्यय | 1 |
हिंदी व्याकरण (कारक, काल, संधि, समास, स्त्रीलिंग, पुर्लिंग | 4-5 |
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: सामान्य अंग्रेज़ी (15 प्रश्न)
स्तर: सरल से मध्यम
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
स्पॉटिंग एरर | 2 |
रिक्त स्थानों की पूर्ति | 2 |
मुहावरे और वाक्यांश | 2-3 |
एक शब्द प्रतिस्थापन | 2 |
एरर स्पॉटिंग | 2 |
विलोम/ समानार्थी | 3-4 |
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: करेंट अफ़ेयर्स (40 प्रश्न)
स्तर: मध्यम
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
पुरस्कार और सम्मान | 3-4 |
समसामयिक खेल समाचार | 4-5 |
समसामयिक नियुक्तियां | 3 |
करेंट स्कीम | 2-3 |
स्टैटिक G.K | 4-5 |
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार | 7-8 |
मिश्रित प्रश्न | 12-15 |
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: रीज़निंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी (40 प्रश्न)
स्तर: मध्यम
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
सीरीज और अल्फान्यूमेरिक सीरीज | 2-3 |
दिशा | 2 |
कोडिंग – डिकोडिंग + रैंकिंग | 4-5 |
न्याय और ब्लड रिलेशन | 3-5 |
वर्गीकरण + गणितीय ऑपरेटर | 4-5 |
शब्द सूत्रीकरण एवं शब्दकोश | 3-4 |
अरेंजमेंट् एवं पज़ल | 3-4 |
नॉन वर्बल | 2 |
अंकगणित | 3-4 |
विविध | 5-6 |
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: टीचिंग एप्टिट्यूड (40 प्रश्न)
स्तर: मध्यम से कठिन
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
बच्चों पर केंद्रित और विकासात्मक शिक्षा | 6-7 |
तरीके और सिद्धांत | 7-10 |
शिक्षा और शिक्षा शास्त्र | 5-7 |
अध्यापन क्षमता | 5-6 |
मिश्रित प्रश्न | 8-10 |
अब हम अंतिम सेक्शन की ओर बढ़ेंगे, जो कि विभिन्न कारकों पर आधारित KVS पेपर में अच्छी संख्या के प्रयासों को रेखांकित करेगा।
KVS TGT परीक्षा विश्लेषण: अच्छे प्रयास
सेक्शन की कठिनाई स्तरों के आधार पर, हमने नीचे एक सेक्शन को सूत्रबद्ध किया है जिसमें पेपर में किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया गया है:
सेक्शन | प्रयासों की अच्छी संख्या |
हिंदी भाषा | 10-12 |
अंग्रेज़ी भाषा | 12-13 |
रीज़निंग एबिलिटी | 28-30 |
टीचिंग एप्टिट्यूड/ पद्धति | 25-28 |
करेंट अफ़ेयर्स | 30-32 |
कुल | 110-120 |
हम उम्मीद करते हैं कि लिखित परीक्षा के लिए इस लेख के ज़रिए आप सभी को एक व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ होगा।
नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग से आप सीधी चर्चा के ज़रिए हमसे जुड़ सकते हैं। आप KVS पेपर की कठिनाई स्तर पर अपने विचार दे सकते हैं और साथ ही, परीक्षा के प्रश्न भी साझा कर सकते हैं।
हम यहां आपके प्रश्न और शंकाओं को हल करने के लिए उपलब्ध हैं।
तब तक KVS भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। भर्ती परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।