LIC AAO परीक्षा विश्लेषण 2016 (13 मार्च): लॉइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस साल 05, 06 और 13 मार्च को LIC AAO 2016 परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा दो स्लॉट्स यानि सुबह 08:30 और दोपहर 12:45 बजे आयोजित हुई। LIC AAO के सभी उम्मीदवारों को हम LIC AAO लिखित परीक्षा 2016 के विश्लेषण से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। LIC AAO परीक्षा विश्लेषण पर आधारित पिछले लेख में हमने आपको 05 और 06 मार्च 2016 को आयोजित परीक्षा की पूरी जानकारी दी थी।
पढ़ें : LIC AAO परीक्षा विश्लेषण (05 और 06 मार्च)
लेकिन LIC पेपर से जुड़े विश्लेषण की शुरूआत करने से पहले, आइए परीक्षा के पैटर्न को समझते हैं।
LIC AAO परीक्षा पैटर्न 2016 को समझें
सरकारी अधिसूचना में दी गई सूचना के अनुसार, LIC AAO 2016 की लिखित परीक्षा 5 सेक्शनों में बंटी हुई है।
- रीजनिंग एबिलिटी
- मात्रात्मक योग्यता
- सामान्य ज्ञान
- कम्प्यूटर ज्ञान
- इंग्लिश भाषा
LIC AAO 2016 की लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नों के लिए अंकों का निर्धारण इस प्रकार था:
सेक्शन का नाम |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
रीज़निंग एबिलिटी |
30 |
90 |
मात्रात्मक योग्यता |
30 |
90 |
सामान्य ज्ञान |
30 |
60 |
कम्प्यूटर ज्ञान |
30 |
60 |
इंग्लिश भाषा |
40 |
– |
कुल अंक |
160 |
300 |
लिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय निर्धारित किया गया था। LIC AAO 2016 परीक्षा के लिए अंकों के निर्धारण इस प्रकार था:
- रीज़निंग और मात्रात्मक योग्यता वाले प्रश्नों के सही उत्तर के लिए 3 अंक और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.75 अंक काटने का प्रावधान किया गया।
- सामान्य ज्ञान और कम्प्यूटर ज्ञान के प्रश्नों के सही उत्तर के लिए 2 अंक और प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटने का प्रावधान किया गया।
इंग्लिश सेक्शन में केवल क्वॉलिफाई होना ही काफी है। आपको केवल इस सेक्शन की कट–ऑफ को पार करने की ज़रूरत है। कुल मिलाकार कहा जाए तो इस सेक्शन के द्वारा अर्जित किए गए अंकों को फाइनल रिज़ल्ट में नहीं जोड़ा जाना है।
LIC AAO परीक्षा विश्लेषण 2016 (13 मार्च)
13 मार्च को आयोजित LIC AAO की लिखित परीक्षा के प्रश्न की कठिनाईयों का स्तर मध्यम श्रेणी का था। हालांकि 05 और 06 मार्च को आयोजित LIC AAO परीक्षा से तुलना की जाए तो 13 मार्च वाला पेपर थोड़ा ज्यादा कठिन था। हमारी नजर में LIC AAO 2016 परीक्षा का सेक्शन-वाइज विश्लेषण कुछ इस प्रकार है:
LIC AAO परीक्षा विश्लेषण रीज़निंग सेक्शन
LIC AAO 2016 परीक्षा में रीज़निंग सेक्शन के प्रश्न आसान से मध्यम स्तर के थे। थोड़े से अभ्यास मात्र से ही प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता था। रीज़निंग सेक्शन में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्नों को पूछा गया:
- डायरेक्शनल अरेंजमेंट – उत्तर से दक्षिण (1 सेट) – 5
- पज़ल (2 सेट) – 10 (फ्लोर बेस्ड, 3 वैरिएबल बेस्ड)
- सर्कुलर अरेंजमेंट (सिंगल लेवल) (1 सेट) – 5
- सिलोजिज्म (3 स्टेटमेंट) – 5
- ब्लड रिलेशन / डायरेक्शन – 3
- कोडिंग-डिकोडिंग – 2
सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह रही कि इनपुट-आउटपुट और इनइक्वलिटी जैसे टॉपिक से जुड़ा एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया। इस सेक्शन के 22-24 प्रश्नों को हल करके आसानी से अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
LIC AAO परीक्षा: मात्रात्मक योग्यता का विश्लेषण
मात्रात्मक योग्यता सेक्शन के प्रश्नों की कठिनाई का स्तर मध्यम से कठिन रहा। सबसे अच्छी बात यह रही कि डेटा इंटरप्रिटेशन पर आधारित प्रश्न बहुत अधिक कैलकुलेटिव नहीं थे। मात्रात्मक योग्यता सेक्शन में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्नों को पूछा गया:
- सीरीज़ (संख्यात्मक, वर्णात्मक) – 5
- डेटा इंटरप्रिटेशन (लाइन ग्राफ़ और पाई चार्ट) – 10
- रैखिक / द्विघात समीकरण – 5
- लाभ / हानि – 3
- समय / कार्य – 2
- समय / दूरी – 1
- ब्याज़ (साधारण/चक्रवृद्धि) – 2
- उम्र संबंधी प्रश्न – 2
इस सेक्शन के 18-21 प्रश्नों को हल करके आसानी से अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
LIC AAO परीक्षा: सामान्य ज्ञान का विश्लेषण
इस सेक्शन में प्रश्नों का आधार समसायिक गतिविधियों से रहा। पिछले 3 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था और बीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर आधारित प्रश्नों का समावेश इस सेक्शन में देखने को मिला। स्टैटिक अफेयर्स से जुड़े प्रश्न भी इस सेक्शन में बड़ी संख्या में शामिल थे।
इस सेक्शन के 20-22 प्रश्नों को हल करके आसानी से अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
LIC AAO परीक्षा: कम्प्यूटर ज्ञान का विश्लेषण
कंप्यूटर ज्ञान सेक्शन के प्रश्नों की कठिनाई का स्तर आसान से मध्यम तक रहा। हालांकि कुछ प्रश्न कठिन थे। हमें आशा है कि कई उम्मीदवारों ने उन कठिन प्रश्नों को छोड़कर आगे बढ़ना ही बेहतर समझा होगा। इस सेक्शन में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्न पूछे गए:
- सॉफ्टवेयर
- हार्डवेयर
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- की-बोर्ड शॉर्टकट्स
इस सेक्शन के 21-23 प्रश्नों को हल करके आसानी से अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
LIC AAO परीक्षा: इंग्लिश भाषा का विश्लेषण
इंग्लिश भाषा के सेक्शन में सीधे-सीधे सवाल पूछे गए। इंग्लिश भाषा सेक्शन में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्न पूछे गए:
- Reading Comprehension – 10
- Para Jumbles – 5
- Cloze Passage– 10
- Spotting the Error – 5
- Fill in the blanks (dual) – 5
- Sentence Correction – 5
इस सेक्शन के 20-22 प्रश्नों को हल करके आसानी से अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है। हम आशा करते हैं कि इंग्लिश सेक्शन में कम से कम 50% स्कोर क्वॉलिफाई करने के लिए काफ़ी है।
ओवरऑल प्रयास और प्रत्येक सेक्शन में व्यक्तिगत स्कोर का मूल्यांकन करने पर LIC AAO 2016 (6 मार्च) के लिए हम निम्नलिखित कट-ऑफ की उम्मीद करते हैं|
LIC AAO कटऑफ 2016 (संभावित)
हम आशा करते हैं कि 13 मार्च को आयोजित LIC AAO 2016 लिखित परीक्षा की कट-ऑफ इस प्रकार रह सकती है:
- सामान्य वर्ग : 205-211
- अन्य पिछड़ा वर्ग : 193-200
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : 185-191
हमारे अनुसार LIC AAO 2016 परीक्षा की समीक्षा इस प्रकार है:
- हर सेक्शन में बहुत सारे आसान सवाल थे।
- सामान्य ज्ञान सेक्शन के 60 फ़ीसदी सवाल करेंट अफेयर्स पर आधारित थे।
- इंग्लिश में 50 फ़ीसदी स्कोर लाना न्यूनतम कटऑफ के लिए आवश्यक है।
हम आशा करते हैं कि LIC AAO 2016 के परीक्षा विश्लेषण से आपको सही स्तर की जानकारी मिली होगी, इसकी मदद से आप खुद को बेहतर आंक पाएंगे। भविष्य में LIC AAO के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें OnlineTyari.com