LIC AAO 2016 के लिए अंतिम सप्ताह में अध्ययन की योजना: इस परीक्षा के अब कुछ ही दिन बाकी हैं| LIC AAO भर्ती परीक्षा अब बस सामने ही है| सभी एलआईसी अभ्यर्थी अब अपने कौशल को परिष्कृत और उम्दा बना रहे होंगे| आपकी परीक्षा तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए हम एलआईसी AAO 2016 के लिए अंतिम सप्ताह में अध्ययन की योजना प्रस्तुत कर रहे हैं|
LIC AAO परीक्षा 5, 6 और 13 मार्च 2016 को है| इसलिए हम आपको कहेंगे कि अब तक आपने जो पढ़ा है, उसका इन सीमित दिनों में अभ्यास करें|
अनेक जानकारीपरक और विचारात्मक लेख पहले से ही OnlineTyari.com पर है| हर खंड के सभी महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी अधिकांश अभ्यर्थी कर चुके हैं| जैसे क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य ज्ञान| इंग्लिश भी एक प्रमुख खंड है| परीक्षा के लिए इसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य है| लेकिन चयन प्रक्रिया में इसके अंक नहीं जोड़े जायेंगे|
इस तरह की हड़बड़ी वाले समय में अभ्यास के लिए बढ़िया तरीका अपनाना चाहिए| इसलिए आपको LIC AAO 2016 के लिए अंतिम सप्ताह में अध्ययन की योजना के लिए निम्न बिन्दुओं पर अमल करना चाहिए| अंतिम समय में तैयारी के कुछ नुस्खे और बिंदु याद रखें :
- किसी नये विषय को शुरू न करें| जिसे आप पढ़ चुके हैं उसे अधिक से अधिक समय दें|
- रीजनिंग और क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड सम्बन्धी प्रश्नों में लगने वाले समय को कम करने का प्रयास करें| इसे अभ्यास से कम किया जा सकता है|
- बीमा क्षेत्र से जुड़ी अवधारणाओं को पढ़ लें| बीमा सम्बन्धी प्रश्न सामान्य जानकारी वाले खंड में होंगे|
LIC AAO 2016 के अंतिम सप्ताह में अध्ययन की योजना
कैलेंडर को सामने रखते हुए इस अध्ययन योजना का अनुसरण करें| इस अंतिम सप्ताह अध्ययन योजना को शुरू करें और उसके हर कार्य को पूरा करें| अच्छा परिणाम पाने के लिए इस समय सारणी के अनुसार चलने का प्रयास करें और उसे पूरा भी करें|
पहला दिन: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें
- LIC AAO के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन शुरू करें|
- जो विषय ज्यादा प्रासंगिक एवं संख्या में अधिक हों, उन विषयों के तरीकों और उनमें दोहराए जाने वाले टॉपिक्स की सूची बना लें|
- सूची में जितने विषय दिए गये हैं, उनमें से अधिक से अधिक संख्या शामिल कर लें|
- आने वाली LIC AAO की परीक्षा में अपनी तैयारी का स्तर जांचने के लिए इस मॉक टेस्ट सीरीज को हल करने की कोशिश करें|
सफलता की राह : LIC AAO Mock Test Series 2016
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को समझाना बहुत ही ज़रूरी कार्य है|
दूसरा दिन: अंग्रेजी भाषा की मॉक टेस्ट का मूल्यांकन
- ऊपर जो मॉक टेस्ट सीरीज दी गयी है, उसमें से मॉक टेस्ट-2 से खुद को परखिए|
- इसे इस प्रकार कीजिये, जैसे आप परीक्षा ही दे रहे हों|
- इसे पूरा दे लेने के बाद अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिये और कुल अंक देखिये|
- जिन विषयों में आपके कम अंक आ रहे हों, उनकी सूची बना लीजिये और उन विषयों के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए ज्यादा समय निकालिए|
- आज अंग्रेजी सेक्शन का अभ्यास कीजिये| याद रखें अंग्रेजी का सेक्शन मात्र पास करने के लिए ही है, इसलिए आपकी तैयारी इसी के हिसाब से होनी चाहिए|
LIC AAO 2016 की अंग्रेजी की तैयारी के स्तर की बात करें तो आपको अपना स्तर जरूर मालूम होना चाहिए|
तीसरा दिन: क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड की मॉक टेस्ट का मूल्यांकन
- ऊपर जो मॉक टेस्ट सीरीज दी गयी है, उसमें से मॉक टेस्ट-2 से खुद को परखिए|इसे इस प्रकार कीजिये, जैसे आप परीक्षा ही दे रहे हों|
- इसे पूरा दे लेने के बाद अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिये और कुल अंक देखिये|
- जिन विषयों में आपके कम अंक आ रहे हों, उनकी सूची बना लीजिये|
- उन विषयों के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए ज्यादा समय निकालिए| जिन प्रश्नों को आप अच्छे से हल कर सकते हों, उनमें लगने वाले समय को कम करने का प्रयास करें| यही समय आप दूसरे सेक्शन में काम में ला सकते हैं|
- इस दिन क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड का अभ्यास कीजिये| याद रखें इस सेक्शन में आप सही-सही उत्तर कर ज्यादा अंक पा सकते हैं| याद रखें, इस सेक्शन में कॉमन सेंस की नहीं बल्कि अभ्यास की जरुरत ज्यादा होती है|
- डेटा इंटरप्रिटेशन और डेटा सफिसिएंसी के उदाहरणों पर ध्यान दें| इन प्रश्नों में आप खूब अंक पा सकते हैं| जितना बेहतर आप आंकड़ों का मूल्यांकन करेंगे, एक ही बार में उससे जुड़े ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों के आप जवाब दे सकेंगे|
LIC AAO परीक्षा में क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता|
चौथा दिन : रीजनिंग ऐबिलिटी में मॉक टेस्ट का मूल्यांकन
- ऊपर जो मॉक टेस्ट सीरीज दी गयी है, उसमें से मॉक टेस्ट-3 से खुद को परखिये|
- इसे इस प्रकार कीजिये, जैसे आप परीक्षा ही दे रहे हों|
- इसे पूरा दे लेने के बाद अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिये और कुल अंक देखिये|
- उन विषयों की सूची तैयार कर लें, जिनमें आप पिछली मॉक टेस्ट के अंकों से ज्यादा अंक लाये हैं और सुधार किया है|
- इन टॉपिक्स के प्रश्नों पर ज्यादा समय दीजिये और फिर परिणाम देखिये|
- इस दिन रीजनिंग सेक्शन का अभ्यास कीजिये| रीजनिंग सेक्शन के लिए सिलोजिज्म, सीटिंग अरेंजमेंट, कॉम्प्लेक्स अरेंजमेंट सबसे ज़रूरी हिस्से हैं|
अगर अभ्यर्थी सही रणनीति न अपनाये तो रीजनिंग सेक्शन के प्रश्न ज्यादा समय ले सकते हैं| LIC AAO 2016 में रीजनिंग सेक्शन संबंधी प्रश्नों को हल करने से पहले एक रणनीति अवश्य बना लें|
पांचवां दिन : सामान्य ज्ञान की मॉक टेस्ट का मूल्यांकन
- अब मॉक टेस्ट-4 से खुद को परखें| इसे इस प्रकार कीजिये जैसे आप परीक्षा ही दे रहे हों|
- मॉक टेस्ट-4 के अपने प्राप्तांक और इसके विस्तृत एग्जाम ऐनालिसिस को देखिए|
- अब आप इस हफ्ते के पहले दिन के रुटिन पर वापस जाएं और विचार करें कि आपने कितना सुधार किया है| यह बहुत ज़रूरी कार्य है|
- आज सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान का अभ्यास करें| साथ ही पिछले तीन महीनों के करंट अफेयर्स और बीमा सम्बन्धी विषयों पर ध्यान केन्द्रित करें|
छठवां दिन: अंतिम प्रदर्शन का मूल्यांकन और अभ्यास
- सप्ताह भर चली LIC AAO की तैयारी का यह अंतिम दिन है| बच गए मॉक टेस्ट को थोड़े-थोड़े अंतराल पर दें|
- खुद पर ज्यादा भार न दें| तनाव रहित रहें|
- पहले पढ़ चुके शॉर्ट-कट और ट्रिक्स का अभ्यास करें|
- प्रश्न पत्र को हल करने की एक रणनीति बना लें| जैसे हर सेक्शन को पूरा करने का समय, कट-ऑफ मार्क्स पाने के लिए कुल कितने प्रश्न करने होंगे आदि|
इन कार्यों को आज आप बहुत ही आराम से बिना परेशान हुए कर सकते हैं| तनाव न लें… क्योंकि इससे आपकी LIC AAO 2016 की वास्तविक परीक्षा का प्रदर्शन खराब हो सकता है|
सातवां दिन: परीक्षा का दिन… ऐसे दें LIC AAO 2016 की परीक्षा
- आखिर फाइनल दिन आ ही गया| तो ज्यादा न सोचें| AAO परीक्षा की आपकी तैयारी पूरी है|
- जिस सेक्शन में आप सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंट हों, परीक्षा उसी से शुरू करें|
- जो सवाल आपके लिए नए हैं, उन पर समय बर्बाद न करें| इससे अच्छा होगा कि आप दूसरे सेक्शनों में समय लगायें|
- किसी सेक्शन के सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास न करें|
- ध्यान रखें कि हर सेक्शन से जरुरत भर के सवालों को हल कर लिया जाए|
- चूंकि नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए सही-सही 70-75% प्रश्नों को हल करना उपयुक्त होता है|
अंतिम सप्ताह में अध्ययन की योजना और परीक्षा की रणनीति के लिए यही हमारी कार्य योजना है| लेकिन ध्यान रखें कि यह केवल LIC AAO लिखित परीक्षा के लिए ही है|
यदि आप इन चरणों का अनुसरण करेंगे तो लिखित परीक्षा में आपके पास होने के अच्छे मौके बनेंगे| कुछ दिनों के अंतराल के बाद आप साक्षात्कार की तैयारी शुरू कर सकते हैं| यह LIC AAO 2016 में आपकी सफलता का अगला कदम होगा|
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं| आपको बता दें कि यदि अब भी आपके मन में कोई शंका या सवाल है तो हम यथाशीघ्र उसका उत्तर देंगे|
It’s really energetic idea and suggestions.