LIC AAO भर्ती परीक्षा 2017: जब से इंडिया टुडे ने LIC AAO की भर्ती के लिए संभावित रिक्तियों की घोषणा की है, तब से भारतीय लाइफ़ इंश्योरेंस भर्ती 2017 की खबर सुर्खियों में रही है। इंडिया टुडे के अनुसार, LIC, सहायक प्रशानसिक अधिकारी, AAO (सामान्यज्ञ) पद के लिए कुल 650 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।
LIC AAO 2016 भर्ती में LIC AAO (सामान्यज्ञ) जॉब प्रोफ़ाइल के लिए कुल 700 उम्मीदवारों की भर्ती की गई थी। LIC की 2017 के लिए अधिकारिक LIC AAO अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। जैसे ही अधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी हम आपको सूचित करेंगे।
LIC AAO भर्ती परीक्षा 2017: संभावित रिक्तियां
जैसा कि पहले बताया गया LIC ने आगामी LIC AAO 2017 भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की है।
इंडिया टुडे के अनुसार, आगामी वर्ष के लिए LIC AAO 2017 के लिए फ़्लोचार्ट इस प्रकार है:
कुल पद: 650
श्रेणीवार पद:
- SC श्रेणी: 86
- ST श्रेणी: 43
- OBC श्रेणी: 182
- UR श्रेणी: 339
LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी: भूमिका और ज़िम्मेदारी
इंश्योरेंस सेक्टर में प्रचलित जॉब प्रोफ़ाइलों में से LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी की जॉब प्रोफ़ाइल काफ़ी लोकप्रिय है। LIC AAO का जॉब विवरण मुख्य रूप से इंश्योरेंस के प्रशासनिक पक्ष के आसपास ही घूमता है। सहायक पद पर कार्यरत होने के बावजूद, आप सुपरवाइज़र या विभाग हेड के अधीन कार्य करेंगे जो आपका विभिन्न कार्यों में मार्गदर्शन करेंगे।
LIC AAO की जॉब भूमिका और ज़िम्मेदारियां कुछ महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
- क्लेम और सेटलमेंट को भरना और उनका प्रबंधन करना
- विशिष्ट ग्राहक से बातचीत या संवाद स्थापित करना
- किसी त्रुटि या ग़लत तथ्य के लिए वर्तमान नीतियों की जांच करना
- कम्पनी के लिए नई नीतियां तैयार करना, वर्तमान नीतियों को सुधारना या सशक्त करना
- दूसरे विभागों के साथ, क्लेम, सेटलमेंट, नीतियों की समीक्षा, मार्गदर्शन आदि से संबंधित मसलों पर समन्वय स्थापित करना
सौंपे गए कार्यों में सफ़र करने का मौका दुर्लभ है, अस्तित्वहीन नहीं। कार्यरत होने के दौरान ऐसे भी कुछ मौके हो सकते हैं जब आपको अपने काम के सिलसिले में कुछ जगहों का सफ़र करना पड़े।
तब तक, LIC भर्ती परीक्षा 2017 के लिए AAO पद से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। इंश्योरेंस परीक्षाओं में उत्तीर्ण करने के लिए, मुफ़्त में बेस्ट इंश्योरेंस परीक्षा तैयारी एप डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।