NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा 23 अप्रैल 2017 का विश्लेषण : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आज सहायक के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पी (MCQ) प्रश्न आधारित थी। शेष आवेदकों के लिए यह परीक्षा कल फिर आयोजित की जाएगी और दोनों दिनों की परीक्षाओं में परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले दौर की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
सभी उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के बारे में स्पष्टता प्रदान करने के लिए OnlineTyari टीम द्वारा NIACL सहायक परीक्षा का विश्लेषण प्रदान किया जा रहा है, जो मूल रूप से परीक्षा के कठिनाई स्तर, पूरे पेपर में स्कोर अंक और साथ ही कल के पेपर में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य संकेत के बारे में बताता है।
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण : 23 अप्रैल 2017
हमारे द्वारा पेपर की समीक्षा शुरू करने से पहले, कुछ मूलभूत बातें जिसे हम पहले से जानते हैं की परीक्षा में आधारित प्रश्न 3 वर्गों में विभक्त थे, अर्थात् अंग्रेजी भाषा, क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग। विवरण के अनुरूप परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार है-
खंड का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
परीक्षा के लिए कुल निर्धारित समय 1 घंटे अर्थात् 60 मिनट था। इसलिए, गति, सटीकता और रणनीति के तहत निश्चित रूप से अधिकतम प्रश्नों को हल करने की ज़रूरत है।
कल की परीक्षा के लापरवाही को अनदेखा करते हुए, आज आयोजित की गई परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर सरल से मध्यम प्रकार का था। हम NIACL सहायक परीक्षा विश्लेषण में आगे बढ़ते हैं, और प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक विषय की अनुभाग-वार पेपर समीक्षा शुरू करते हैं।
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण: अंग्रेजी भाषा अनुभाग
- अच्छा प्रयास: 23-24 प्रश्न
- कठिनाई का स्तर: आसान
अंग्रेजी अनुभाग के साथ हमने पेपर की समीक्षा शुरू की है, यह सेक्शन इस वर्ष छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला था।NIACL परीक्षा में अंग्रेजी अनुभाग में 3- क्लोज टेस्ट, गलतियां और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से सामान मात्रा में प्रश्न (प्रत्येक से 10) शामिल थे।
इस अनुभाग का स्तर काफी आसान था और अधिकांश प्रश्नों को समय से हल किया जा सकता था। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न को हल करने में कुछ अभ्यर्थियों को थोड़ी परेशानी अवश्य हुई पर सरल प्रश्नों को पहले हल करें की तकनीक के तहत चलने वालों को अवश्य लाभ हुआ है।
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण: रीजनिंग अनुभाग
अच्छा प्रयास: 27-29 प्रश्न
कठिनाई का स्तर: आसान से मध्यम
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग अनुभाग थोड़ा भ्रमित करने वाला था। यह अनुभाग में मुख्य रूप से पज़ल पर आधारित प्रश्न अधिल पूछे गए थे।
इस अनुभाग में आसन से चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का एक अच्छा मिश्रण था। Syllogism आधारित प्रश्न काफी आसानी से हल किया जा सकता था। अगर छात्रों ने सम्पूर्ण अनुभाग पर उचित रीती से निरिक्षण कर प्रश्नों के उत्तर दिए होंगे तो वह अधिकतम प्रश्नों को हल कर सके होंगे।
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण: क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड
अच्छा प्रयास: 25-27 प्रश्न
कठिनाई का स्तर: आसान से मध्यम
यह आश्चर्य की बात है, बहुत से उम्मीदवारों के लिए क्वांट सेक्शन के प्रश्न काफी सरल थे। जिनकी क्वांट में पकड़ अच्छी है उनके लिए NIACL परीक्षा में क्वांट सेक्शन की कठिनाई का स्तर सरल से थोड़ा मध्यम था।
हालांकि DI और सरलीकरण पर आधारित प्रश्न काफी आसान थे पर समग्र खंड काफी लंबा था। इसलिए, इस खंड में अच्छी तरह से प्रश्नों को हल करने के लिए उचित समय प्रबंधन भी आवश्यक था।
अगर आप NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2017 में बैठ रहे हैं? तो हमारे द्वारा अनुशंसित पुस्तकों को अवश्य आज़माएं:
NIACL सहायक प्रारंभिक 2017: मॉक टेस्ट सीरीज
इस मॉक टेस्ट सीरीज में 5 मॉक टेस्ट दिए गए हैं। प्रत्येक मॉक टेस्ट के लिए 1 घंटे की समयावधि निर्धारित की गई है। प्रत्येक मॉक टेस्ट में रीजनिंग के 35 प्रश्न क्वांटिटेटिव ऐप्टिटूड के 35 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के 30 प्रश्न को स्थान दिया गया है। मॉक टेस्ट को नवीनतम परीक्षा पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है जिससे आप वास्तविक परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं और अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में इसकी मदद ले सकते हैं।
अभी खरीदेंEnglish Language Mock Test Series by OnlineTyari
This mock test contains 25 questions. It contains Tests English Reading Comprehension, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution and knowledge of English Grammar. Try a few questions to explore.
Attempt for Freeहम यहाँ 23 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के लिए अनुभागवार NIACL सहायक परीक्षा विश्लेषण समाप्त करते हैं। निश्चित रूप से इस वर्ष का पेपर निश्चित रूप से कठिन नहीं था इसलिए हम अपेक्षा कर सकते हैं कि समग्र कटऑफ में थोड़ा अधिक रहेगा।
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2017 : संभावित कटऑफ़
अधिकांश उम्मीदवार किसी भी पेपर के विश्लेषण के बाद अपेक्षित कटऑफ को जानने में रुचि रखते हैं। NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा के लिए कटऑफ कई कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं, जैसे
- रिक्तियों की संख्या
- आवेदकों की कुल संख्या
- पेपर की कठिनाई का स्तर
सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए और NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा का 23 अप्रैल की परीक्षा का विश्लेषण करने के पश्चात अपेक्षित कटऑफ निम्न होना चाहिए-
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2017: सम्पूर्ण कट ऑफ
सामान्य | 65-70 |
ओबीसी | 60-65 |
एससी | 55-60 |
एसटी | 50-55 |
NIACL सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2017: अनुभागीय कट ऑफ
अनुभाग का नाम | संभावित कट ऑफ |
रीजनिंग एबिलिटी | 11-13 |
अंग्रेजी भाषा | 9-11 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड | 10-12 |
इसलिए उपर्युक्त कारकों के आधार पर, 75-80 प्रश्नों को न्यूनतम 90% सटीकता के साथ हल एक सुरक्षित प्रयास माना जा सकता है। हमेशा याद रखें कि:
“हमेशा सटीकता मात्रा की तुलना में बेहतर कारक है”
NIACL असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक की परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ NIACL असिस्टेंट परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।