M.Tech. के लिए GATE प्रवेश परीक्षा से भिन्न विकल्प: इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट ऐप्टिटूड टेस्ट, राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा है जो सातों IITs एवं IISC द्वारा बारी-बारी से अधिनियमित किया जाता है। GATE हर वर्ष संचालित किया जाता है, उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस के परास्नातक में नामांकन चाहते हैं। कई सारे PSU’s चयन के लिए विद्यार्थियों के GATE प्राप्तांकों पर नजर रखते हैं।
इसके बावजूद की GATE, इंजीनियरिंग परीक्षा के बाद चयन का मुख्य तरीका समझा जाता है, आप इसे अपने क्षमताओं को पहचानने का आधार नहीं बनने दे सकते। यह छात्रों का मार्ग सुगम करता है, लेकिन GATE को अपनी दुनिया की आखरी उम्मीद न बनने दें। इस लेख में हम गेट के अलावे M.Tech के कुछ अन्य महत्वपूर्ण विकल्पों की चर्चा करेंगे।
M.Tech. के लिए GATE प्रवेश परीक्षा के अन्य विकल्प
यदि आप GATE परीक्षा से चूक जाते हैं या किसी कारण से सफल नहीं पाते, तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। याद रखे की यहाँ परास्नातक या PSU’s में चयन के लिए कई अन्य विकल्प है। हम यहाँ M.Tech.के विकल्पों की सूचि दे रहे हैं जो उन सभी के लिए उपयोगी है जो किसी उम्दा विश्वविद्यालय से मास्टर्स की उपाधि लेना चाह रहे हैं।
TANCET (तमिलनाडु संयुक्त प्रवेश परीक्षा)
उन सभी छात्रों के लिए जो तमिलनाडु में ME/M.Tech. डिग्री प्रोग्राम में नामांकन चाहते हैं उनके लिए तमिलनाडु सरकार की तरफ से अन्ना विश्वविद्यालय TANCET का संचालन करता है। यह विश्वविद्यालय मास्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग (M.E.)/ मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (M.Tech.)/ मास्टर ऑफ़ आर्किटेक्चर (M.Arch.)/ मास्टर ऑफ़ प्लानिंग (M.Plan.) आदि प्रोग्राम उपलब्ध करवाता है।
पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) कर्नाटक
उन सभी छात्रों के लिए जो कर्नाटक में ME/M.Tech. प्रोग्राम में नामांकन चाहते हैं उनके लिए कर्णाटक सरकार की तरफ से विश्वेस्वराया टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय (VTU) एवं कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण PGCET का संचालन करती है। वैसे छात्र जिन्होंने GATE क्वालीफाई कर लिया है उन्हें एंट्रेंस टेस्ट से छूट मिलती है लेकिन उन्हें भी अन्य छात्रों के साथ अप्लाई करना पड़ता है।
पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGECET)
APSHCE(आंध्र प्रदेश राज्य उच्चतर शिक्षा समिति) की तरफ से जवाहरलाल नेहरु टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय तकनिकी छात्रों के लिए एक अन्य विकल्प है। आपको आंध्र प्रदेश में M.E./ M.Tech./ M.Pharm./ M.Arch/ M.Plg. (full time) में नामांकन के लिए PGECET परीक्षा में उपस्थित होना पड़ेगा।
BITS HD
BITS, M.E. में नामांकन के लिए हायर डिग्री एंट्रेंस एग्जाम का संचालन करता है। उम्मीदवार को BITS कैंपस में M.E. कोर्स में नामांकन हेतु HD में शामिल होना पड़ेगा।
VITMEE
VIT विश्वविद्यालय अपने M.Tech. प्रोग्राम में उम्मीदवारों के चयन के लिए VIT मास्टर इंजीनियरिंग एंट्रेंस (VITMEE) का संगठन करता है। ये कार्यक्रम वेल्लोर तथा चेन्नई कैंपस में उपलब्ध है। VITMEE परीक्षा ऑनलाइन होता है।
SRMGEET
SRM विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए SRM ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट का संचालन करता है। अतः, अगर आपने GATE परीक्षा में कम अंक भी आता है तब भी आप इस प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन संचालित होता है तथा साक्षात्कार से समाप्त होता है।
MUOET
उन उम्मीदवारों के लिए जो M.Tech. प्रोग्राम में नामांकन चाहते हैं, उनके लिए मनिपाल विश्वविद्यालय MUOET का संचालन करता है। यह भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने से एक है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET)
सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) हरयाणा, जम्मू, झारखण्ड, कश्मीर, केरल, पंजाब, राजस्थान एवं तमिलनाडु सहित 10 केन्द्रीय विश्वविद्यालय का संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। हालाँकि M.Tech. प्रोग्राम केवल तीन केन्द्रीय विश्वविद्यालय – राजस्थान, पंजाब एवं तमिलनाडु द्वारा ऑफर किया जाता है। उम्मीदवार CUCET द्वारा इन विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
अमृता यूनिवर्सिटी M.Tech. प्रोग्राम
वैसे छात्र जिन्होंने GATE क्वालीफाई कर लिया है अमृता यूनिवर्सिटी में M.Tech. प्रोग्राम में नामांकन करा सकते हैं। इसके कैंपस अमृतापुरी, बेंगलुरु एवं कोयम्बतूर में हैं। हालाँकि जिनका GATE का वैद्द स्कोर नहीं है वे भी अकादमिक पर्फोर्मांस या लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के द्वारा इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं।
JIIT PGET
तकनीकी छात्रों के लिए जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट एक अच्छा विकल्प है। छात्र जो M.Tech. में नामांकन चाहते है JIIT PGET में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन्होंने GATE क्वॉलिफाई कर लिया है वे अपने GATE स्कोर के साथ आवेदन कर सकते हैं।
LNMIIT PG
अगर कोई छात्र GATE क्वॉलिफाई करने में असफल रहता है तो वह M.Tech. में नामांकन के लिए LNM इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, राजस्थान के लिखित परीक्षा में उपस्थित हो सकता है।
IIITM-K आल इंडिया एडमिशन टेस्ट एंड इंटरव्यू
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट – केरल विज्ञान के छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। छात्र यहाँ M.Sc. कोर्स में आल इंडिया एडमिशन टेस्ट एंड इंटरव्यू के माध्यम से नामांकन करा सकता है।
PDPU M.Tech. प्रोग्राम
छात्र पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के लिखित परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने के बाद इंटरव्यू देना होता है। यह विश्वविद्यालय गुजरात के गाँधी नगर में है।
थापर यूनिवर्सिटी M.Tech. प्रोग्राम
GATE क्वालिफाइड छात्रों के नामांकन के पश्चात खाली सीटों के लिए अन्य छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह नामांकन विश्वविद्यालय द्वारा कराये गए लिखित परीक्षा के आधार पर होता है। यह विश्वविद्यालय पंजाब के पटियाला क्षेत्र में है।
निरमा यूनिवर्सिटी M.Tech. प्रोग्राम
आप अपने GATE अंकों के आधार पर आसानी से निरमा यूनिवर्सिटी के M.Tech. जैसे परा स्नातक कार्यक्रम में नामांकन ले सकते हैं। यहाँ पर नामांकन का दूसरा रास्ता फर्स्ट काउंसिलिंग के बाद इस यूनिवर्सिटी द्वारा खाली सीटों के लिए कराये जाने वाला लिखित परीक्षा है।
अतः आप देख सकते हैं की तकनीक की दुनिया में GATE के अलावे भी कई रास्ते हैं। आपको अन्य प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैय्यारी करनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख ने आपको M.Tech.के लिए GATE के विकल्पों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की होगी।
GATE 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। इंजीनियरिंग परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ GATE परीक्षा तैयारी ऐप निःशुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।