IAS प्रारंभिक परीक्षा समसामयिकी विश्लेषण 2016: प्रश्न पत्र समीक्षा: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 7 अगस्त 2016 कोIAS प्रारंभिक परीक्षा का संचालन किया जा चुका है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए। सभी छात्र जिन्होंने IAS प्रारंभिक परीक्षा दी है, परीक्षा का परिणाम जानने के लिए उत्सुक होंगे।
IAS परीक्षा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। छात्र जो इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे उत्तर कुंजी (ANSWER KEY) तथा परीक्षा के प्रश्न पत्र की समीक्षा देख सकते हैं। इस लेख में हम IAS परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण विषय यथा समसामयिकी पर एक गहन समीक्षा प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही पूछे गए उन प्रश्नों के साथ किन कारणों से वे पूछे गए एवं उनके स्रोत का उल्लेख भी हम कर रहे हैं।
IAS प्रारंभिक परीक्षा समसामयिकी विश्लेषण 2016
प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र 1 में पूछे गए प्रश्नों का ध्यानपूर्वक समीक्षा करने पर हम यह निष्कर्ष निकल सकते हैं की इनके दो भाग हैं – स्थैतिक एवं गत्यात्मक। स्थैतिक भाग में इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भूगोल आदि से प्रश्न आते हैं। गत्यात्मक भाग में सभी क्षेत्रों से समसामयिकी के प्रश्न पूछे जाते हैं।
पूर्व के वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष पूछे गए प्रश्नों की प्रकृति भिन्न है। इस वर्ष गत्यात्मक भाग के प्रश्नों की अधिकता रही है। इस लेख में हम समसामयिकी से पूछे गए सभी प्रश्नों की समीक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।
आर्थिक एवं सामाजिक विकास
प्रश्न. ‘अटल पेंशन योजना’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है / हैं?
- यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
- परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
- अभिदाता (सब्सक्राइबर) की मृत्यु के पश्चात जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।
पूछे जाने का कारण:
हाल ही में मार्च 2016 में सरकार ने इस योजना के ग्राहकों की मृत्यु के पश्चात् दी जाने वाली एकमुश्त राशि के प्रावधान को संशोधित किया था। आर्थिक सर्वेक्षण में भी इसका उल्लेख किया गया है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा / से द्रप्स (ड्रिप) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/ के लाभ हैं/ हैं?
- खर-पतवार में कमी।
- मृदा लवणता में कमी।
- मृदा अपरदन में कमी।
पूछे जाने का कारण:
- प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में द्रप्स (ड्रिप) सिंचाई को प्रोत्साहन देने की बात समाचारों में रहा था।
- अल-नीनो एवं सूखे के कारण जल संरक्षण का मुद्दा प्रकाश में रहा था।
- आर्थिक सर्वेक्षण में भी इस योजना को हाईलाइट किया गया था।
प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘डिजिलॉकर (Digi Locker)’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर है।
- यह आपके ई-दस्तावेजों तक आपकी पहुxच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
पूछे जाने का कारण:
- डिजिटल लाकर स्कीम अभी ख़बरों में रहा था।
- प्रेस सूचना ब्यूरो ने भी इस योजना पर सुचना प्रकाशित किया था।
- आर्थिक सर्वेक्षण में भी इस योजना को हाईलाइट किया गया था।
प्रश्न. भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)’ की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- जिन मोबाइल टेलिफोन कंपनियों और सुपर बाज़ार श्रृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
- भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
- भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
पूछे जाने का कारण:
- योजना पत्रिका अगस्त 2015 में पेमेंट बैंक के मुद्दे पर चर्चा की गयी थी।
- पेमेंट बैंक लगातार ख़बरों में रहा था।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सरकार की योजना ‘UDAY’ का एक प्रयोजन है?
- उर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव-प्रयासी उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना।
- एक समयावधि के अन्दर कोयला-आधारित शक्ति सयंत्रों के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर,वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयत्र स्थापित करना।
- विद्युत् वितरण कंपनियों के वित्तिय कायापलट और पुनरुत्थान का प्रबंध करना।
पूछे जाने का कारण:
- मार्च 2015 के अनुसार DISCOMs का संचित घटा एवं बकाया राशि क्रमशः 3.8 लाख करोड़ एवं 4.3 लाख करोड़ रहा था।
- आर्थिक सर्वेक्षण में इस योजना परएक पूरा अध्याय समर्पित था एवं यह मुख्य खबरों में रहा था।
प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘आई. एफ. सी. मसाला बॉन्ड ‘(IFC Masala Bonds)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन), जोइन बॉन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
- ये रूपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denom।nated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।
पूछे जाने का कारण:
IFC ने अगस्त 2015 में लन्दन स्टॉक एक्सचेंज में 5-वर्षीय मसाला बॉन्ड को निर्गत किया था, यह पहला ग्रीन बॉन्ड है जो अपतटीय रुपया मार्किट (offshore rupee market) में निर्गत किया गया था।
प्रश्न. हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?
- रूबल
- रैंड
- भारतीय रुपया
- रेनमिनबी
पूछे जाने का कारण:
- 1 अक्टूबर से चीन का रेनमिनबी, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के SDR (Special Drawing Right) में शामिल किया गया है।
- चाइना की अर्थव्यवस्था का विश्लेषण द हिन्दू एवं आर्थिक सर्वेक्षण द्वारा कई बार किया गया है।
प्रश्न. एक राष्ट्रीय मुहीम ‘राष्ट्रीय गरिमा अभियान’ चलायी गयी है :
- आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए।
- यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त करने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए।
- मैला धोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए।
- बंधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त कराने और उनके पुनर्वासन के लिए।
पूछे जाने का कारण:
- मैला ढोने का कार्य मुख्यतः दलितों के उत्पीडन से जुड़ा हुआ है क्यूंकि प्रतिबंधित होने के बावजूद दलितों का अधिकांश तबका इससे जुड़ा हुआ है। दलितों पर अत्याचार का मुद्दा इन दिनों सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। सरकार ने मैला ढोने के कार्य को प्रतिबंधित किया है तथा उनके पुनर्वास के लिए अधिनियम, 2013 में पारित किया था।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद ‘आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)’ का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद उत्पाद के अनुपात को बताता है।
- यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है।
- यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है।
- यह उन महीनों की संख्या को बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जाता है।
पूछे जाने का कारण:
विदेशी मुद्रा भंडार पर अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्टमें RB। ने कहा है की देश का विदेशी मुद्रा भंडार $10 बिलियन की वृद्धि हुई है। भारत का आयात आवरण में सितम्बर 2015 के 9.8 मंथ की तुलना में मार्च 2016 में 10.9 रहा था।
प्रश्न. भारत सरकार कृषि में ‘नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea)’ के उपयोग को क्यूं प्रोत्साहित करती है ?
- मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है।
- नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है।
- नाइट्रस ऑक्साइड, जो की एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिलकुल भी विमुक्त नहीं होती है।
- विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणनाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है।
पूछे जाने का कारण:
- आर्थिक सर्वेक्षण के अध्याय उर्वरक के प्रथम पारा से सीधे तौर पर पूछा गया।
- हाल में सरकार ने किसानों की आय को दुगुना करने का वादा किया है तथा सब्सिडी वाले उर्वरकों तक किसानों की पहुंच को मुख्य चुनौती माना है।
प्रश्न. ‘स्टैंड-अप इंडिया स्कीम ‘(Stand-Up India Scheme)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- इसका प्रयोजन SC / ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
- यह S।DB। के माध्यम से पुनर्वित का प्रावधान करता है।
पूछे जाने का कारण:
प्रधानमंत्री द्वारा अप्रैल 2016 में लांच किए गए स्टार्ट अप प्रोग्राम के कारण समाचारों की सुर्ख़ियों में रहा था।
प्रश्न. ‘कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions) ‘पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से इस पद का सही वर्णन करता है / करते हैं?
- यह बैंक की शाखाओं का वह तन्त्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
- यह व्यवसायिक बैंकों पर कंप्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ने का एक प्रयास है।
- यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसंपत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
पूछे जाने का कारण:
यह मार्च 2016 में समाचार में रहा था। डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट्स ने CBS को उपभोक्ताओं को प्रदान करने का फैसला किया था।
प्रश्न. भारत में पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?
- संघटकों की सूची, जिसमे संयोजी शामिल हैं।
- पोषण-विषयक सूचना।
- चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की सम्भावना के सन्दर्भ में संस्तुतियां, यदि कोई हैं।
- शाकाहारी/ मांसाहारी।
पूछे जाने का कारण:
मैग्गी नुडल्स के कारण यह मुद्दा समाचारों में रहा था।
प्रश्न. RB। द्वारा घोषित ‘कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]’ का / के उद्देश्य क्या है / हैं?
- ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंको द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ने में मदद करते हैं।
- ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत है।
पूछे जाने का कारण:
बेंचमार्क लेंडिंग रेट की गणना पर RB। की गाइड लाइन दिसम्बर 2015 में लांच हुई थी।
प्रश्न. ‘गहन कदन्न संवर्धन के मद्धम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (initiative for nutritional security through intensive millets promotions)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई उपरांत प्रोद्योगिकियों को निदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निदर्शित करना है।
- इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
- इस योजना का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन्न की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
पूछे जाने का कारण:
भारत के पोषण सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह योजना 2011-12 में शुरू किया गया था।
प्रश्न. ‘वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद् (Financial Stability and Development Council)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह नीति (NiTi) आयोग का एक अंग है।
- संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
- यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।
पूछे जाने का कारण:
समसामयिकी क्षेत्र में LPG ( Liberalization, Privatization and Globalization ) सुधारों के बाद व्यापक आर्थिक एवं प्रशासनिक परिवर्तन वर्तमान सरकार द्वारा किए गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मामले, संगठन और रिपोर्ट
प्रश्न. ‘रीजनल कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)’ पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?
- G20
- ASEAN
- SCO
- SAARC
पूछे जाने का कारण:
- हाल में समाचारों में प्रमुखता से रहा है।
- ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डरस’ ने इंडिया को आर सी ई पी को स्वीकार न करने को कहा है जिस से यह विश्व का दवाई-बाजार न बन सके और हाल में ही आसियान देशों ने भारत को सीमा-शुल्क कम करने को कहा है, अन्यथा आर सी ई पी द्वारा आयोजित मुक्त व्यापार समझौता पर होने बाली वार्ता से बाहर निकल जाए।
- आर्थिक सर्वेक्षण में बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है।
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन में प्रारंभ किया गया था।
- इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।
पूछे जाने का कारण:
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुद्दा समाचारों में रहा था। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनावरण पेरिस जलवायु सम्मलेन में किया गया था।
प्रश्न. समाचारों में कभी-कभी देखा जाने वाला ‘यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)’ क्या है ?
- मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनायीं गयी एक एजेंसी।
- EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोजोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करती है।
- सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी।
- सदस्यराष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी।
पूछे जाने का कारण:
- ग्रीक समस्या के वृहत परिप्रेक्ष्य में यह समाचारों में रहा था।
- जून 2016 में ब्रेक्सित मुद्दे (Brexit issue) के कारण यह पुनः प्रकाश में आया था।
प्रश्न. वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
- इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
- यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत।
- वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्वस्तर (pre-industrial levels) से 2 डिग्री सेल्सिअस या कोशिश करें की 1.5 डिग्री सेल्सिअस से भी अधिक न होने पाए।
- विकशित देशों ने वैश्विक तपन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारीको स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
पूछे जाने का कारण:
पेरिस जलवायु सम्मलेन नवम्बर 2015 में हुआ था। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा था। भारत ने इसमें बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाई थी।
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goal) पहली बार 1972 में एक वैश्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने जिसे ‘क्लब ऑफ़ रोम’ कहा जाता था, प्रस्तावित किया था।
- धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किये जाने हैं।
पूछे जाने का कारण:
संयुक्त राष्ट्रधारणीय विकास सम्मलेन 25 सितम्बर 2015 को हुआ था। समसामयिकी के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा / से वह / वे सूचक है/ हैं, जिसका/ जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
- अल्प-पोषण।
- शिशु वृद्धि रोधन।
- शिशु मृत्युदर।
पूछे जाने का कारण:
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2015 में भारत का स्थान 104 देशों में 80 रहा था। यह खबर समाचारों में प्रमुखता से छाया हुआ था।
प्रश्न. ‘अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions)’ पद को कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में देखा जाता है ?
- युद्ध प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए वचन।
- जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनायीं गयी कार्य योजना।
- एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूंजी योगदान।
- धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनायीं गयी कार्य योजना।
पूछे जाने का कारण:
- COP 21, 30 नवम्बर से 12 दिसम्बर के बीच पेरिस में संपन्न हुआ था। बातचीत के परिणामस्वरुप पेरिस समझौते को 12 दिसम्बर को अपनाया गया
- आर्थिक सर्वेक्षण ने भारत के ‘अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (INDCs) पर एक पूरा अध्याय लिखा है।
प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
समाचारों में कभी-कभी उल्लिखित समुदाय किसके मामले में
- कुर्द : बांग्लादेश
- मधेसी : नेपाल
- रोहिंग्या : म्यांमार
पूछे जाने का कारण:
मधेसियों ने नेपाल-भारत सीमा पर बीरगंज में 2015 में नाकाबंदी की थी एवं रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार मुद्दे पर समाचारों में रहे थे।
प्रश्न. ‘रासायनिक आयुध निषेध संगठन [Organization for the Prohibit।on of Chemical Weapons (OPCW)]’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
- यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
- यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।
पूछे जाने का कारण:
सीरिया में रासायनिक हथियारों के कारण समाचारों में रहा था।
प्रश्न. FAO, पारम्परिक कृषि प्रणालियों को ‘सार्वभौमिक रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)]’ की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का सम्पूर्ण लक्ष्य क्या है?
- अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता बढ़ जाए।
- परितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियां और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना।
- इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना।
पूछे जाने का कारण:
22-23 फरवरी 2016 को GIAHS साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप की पहली बैठक FAO में हुई थी।
प्रश्न. ‘व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)’ में भारत की रैंकिंग समाचार पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है ?
- आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD)
- विश्व आर्थिक मंच
- विश्व बैंक
- विश्व व्यापार संगठन
पूछे जाने का कारण:
मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए इंडिया को निवेश गंतव्य (Investment destination) के रूप में बढ़ाना वर्तमान सरकार की प्रमुखता है।
प्रश्न. ‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप ‘(Trans-Pacific Partnership)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
- यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
पूछे जाने का कारण:
TPP अपने विकाशशील प्रकृति और वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति पर इसके असरके कारण अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का एक प्रचलित विषय है। आर्थिक सर्वेक्षण ने भी इसके प्रभाव को महत्व दिया है।
प्रश्न. ‘ग्रीज्ड लाइटनिंग-10 (GL-10)’, जिसका हल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?
- NASA द्वारा परीक्षित विद्युत् विमान।
- जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान।
- चीन द्वारा लांच की गयी अंतरिक्ष वेधशाला।
- ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी रॉकेट।
पूछे जाने का कारण:
यह एक भविष्य का ड्रोन / विमान है जो किस्वच्छ ऊर्जा पर चलता है तथा कृषि मानचित्रण के लिए लंबे समय तक शांत निगरानी कर सकता है साथ ही कुछ यात्रियों को ले जाने में सक्षम है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसमें आप उर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल आते हैं?
- छत के (सीलिंग) पंखे
- विद्युत् गीज़र
- नलिका रूप प्रतिदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लूरोसेंट) लैंप
पूछे जाने का कारण:
- केंद्रीय सरकार ने उर्जा दक्ष पंखे एवं पंप सेट्स के वितरण का निर्णय लिया है।
- उर्जा दक्षता समाचारों में प्रमुखता से छाया रहता है।
प्रश्न. भारत ‘अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)’ का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
- यह विद्युत् उत्पादन के लिए यूरेनिअम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है।
- यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटलाइट नैविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है।
- यह विद्युत् उत्पादन में अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है।
- यह विद्युत् उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूज़न) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है।
पूछे जाने का कारण:
साइंटिफिक इन्नोवेशन जैसे की गॉड पार्टिकल पिछले एक साल में प्रमुखता से छाया रहा है। नाभिकीय उर्जा भी प्रमुखता से समाचारों में रहा है।
प्रश्न. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, ‘ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)’के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही हैं / हैं?
- USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अन्तरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है
- ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है
पूछे जाने का कारण:
ऐस्ट्रोसैट प्रमुखता से खबरों में रहा था क्यूंकि यह भारत द्वारा प्रक्षेपित इस प्रकार का प्रथम सेटेलाइट था साथ ही भारत ने पहली बार USA के लिए सेटेलाइट का प्रक्षेपण किया था।
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
- को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
- ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अन्तरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
- ने भारत को एक मात्र देश बना दिया है, जिसने अपने अन्तरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण करने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
पूछे जाने का कारण:
MOM 2013 में लॉन्च हुआ था तथा समाचारों में रहा था। इस मिशन द्वारा भेजा गया चित्र भी समाचारों मर रहा है।
प्रश्न. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइन्फोर्मेटिक्स) में घटनाओं/ गतिविधि के संदर्भ में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘ट्रांस्क्रिप्टोम (Transcriptome)’ किसे निर्दिष्ट करता है?
- जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमोंकी एक श्रेणी
- किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
- जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
- कोशिकाओं में होने वाले अनुवांशिकी उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि
पूछे जाने का कारण:
यह फरवरी 2016 में समाचारों में रहा था। मैपिंग का यह नया तरीका तैयार किया गया था। साथ ही इसे कई वायरल डिजीज से लिंक किया गया था।
प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला ‘प्रोजेक्ट लून (Project Loon)’ सम्बंधित है
- अपशिष्ट-प्रबंधन प्रौद्योगिकी से।
- बेतर-संचार प्रौद्योगिकी से।
- सौर उर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से।
- जल-संरक्षण प्रौद्योगिकी से।
पूछे जाने का कारण:
- इस पर संसद में चर्चा की गयी थी।
- यह मार्च 2016 में ब्राज़ील में लॉन्च हुआ था।
- यह संचार एवं भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में ‘नेट मीटरिंग (Net meter।ng)’ निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?
- परिवारों/ उपभोक्ताओं द्वारा सौर उर्जा का उत्पादन और उपभोग।
- घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नेचुरल गैस का उपयोग।
- मोटरगाड़ियों में CNG किट लगवाना।
- शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना।
पूछे जाने का कारण:
हाल हीं में तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल एवं उत्तराखंड ने नेटमीटरिंग नीति को लागु किया था।
प्रश्न. ‘INS अस्त्रधारिणी’ का, जिसका हल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?
- उभयचर युद्धपोत।
- नाभिकीय शक्ति-चालित पनडुब्बी।
- तारपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति (recovery) जलयान।
- नाभिकीय शक्ति-चालित विमान-वाहक।
पूछे जाने का कारण:
‘INS अस्त्रधारिणी’ 2015 में कमिशन्ड हुआ था
राष्ट्रीय मामले
प्रश्न. हाल हीं में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?
- कावेरी और तुंगभद्रा
- गोदावरी और कृष्णा
- महानदी और सोन
- नर्मदा और ताप्ती
पूछे जाने का कारण:
सितम्बर 2015 में आंध्रप्रदेश में दो नदियों को जोड़ा गया था। इस पर कई चर्चाएं सिंचाई एवं परिवहन में योगदान को लेकर की गयी थीं।
प्रश्न. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है?
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
पूछे जाने का कारण:
यह जून 2015 में समाचारों में पश्चिमी घाट जैव विविधता के कारण रहा था।
प्रश्न. हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊंचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है । यह भारत के किस भाग में खोजी गयी है?
- अंदमान द्वीप
- अन्नामलाई वन
- मैकल पहरियाँ
- पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षावन
पूछे जाने का कारण:
यह 2015 में खोजा गया था। यह बहुत ही दुर्लभ प्रजाति की है तथा इसे संरक्षण की आवश्यकता है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
प्रश्न. हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिचालन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
- कार्बन डाइऑक्साइड
- कार्बन मोनोक्साइड
- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
- सल्फर डाइऑक्साइड
- मीथेन
पूछे जाने का कारण:
- वायु गुणता सूचकांक कुछ समय तक समाचारों में रहा था। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं अन्य मंत्रालय ने इस विषय पर विभिन्नविज्ञप्ति जारी की है।
- डेल्हीवायु प्रदूषण, ओड-इवन नियम अदि चर्चा में रहे थे।
प्रश्न. ‘मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convent।on to Combat Desertification)’ का / के क्या महत्व है / हैं?
- इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कारवाई को प्रोत्साहित करना है।
- यह विशेष / विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केन्द्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
- यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु उर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
पूछे जाने का कारण:
देश का एक तिहाई मरुस्थलीकरण केखतरे का सामना करते हुए भारत को जरूरत है की वह मरुस्थलीकरण को रोके। भारतीय कृषि को प्रभावित करने वाले पर्मुख मुद्दों में से एक है।
प्रश्न. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से ‘ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहां है?
- उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरुस्थल
- जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
- पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
- पश्चिमी घाट
पूछे जाने का कारण:
यह दो कारणों से समाचारों में रहा
- कई संरक्षणवादियों द्वारा जंगलों में कमी के कारण इनकी संख्या में कमी के मुद्दे को उठाया गया है
- केरल हाइडल प्रोजेक्ट के कारण चर्चा में रहा है
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी, ‘राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण [National Ganga River Basin Authority (NGBRA)]’ की प्रमुख विशेषताएं हैं ?
- नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
- यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है
- NGBRA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिन से होकर गंगा बहती है।
पूछे जाने का कारण:
यह अक्तूबर 2015 में समाचार में रहा था, NGT में केंद्र सरकार को निर्देश जारी किया था की बिना अप्रूवल के गंगा क्लीनअप के लिए फण्ड जारी न करे। हाल में, केंद्र सरकार द्वारा डीसिल्टेशन योजना के कारण यह चर्चा में रहा था।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा / से भारत सरकार के ‘हरित भारत मिशन (Green India Mission)’ के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप वर्णित करता है / करते हैं?
- पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद् द्वारा हरित लेखाकरण (ग्रीन एकाउंटिंग) को अमल में लाना।
- कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।
- वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।
पूछे जाने का कारण:
- यह मई 2015 एवं अक्तूबर 2015 में समाचारों में था। जलवायु परिवर्तन पर नेशनल एक्शन प्लान इकॉनोमिक सर्वे द्वारा कवर किया गया था।
- हरित भारत मिशन ने केरल, मिजोरम, मणिपुर एवं झारखण्ड के लिए वार्षिक प्लान अप्रूव किया है।
प्रश्न. भारत में पाई जाने वाली नस्ल, ‘खाराई ऊँट’ के बारे में अनूठा क्या है / हैं?
- यह समुद्र जल में तीन किलोमीटर तक तारने में सक्षम है।
- यह मैन्ग्रोव (mangroves) की चराई पर जीता है।
- यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
पूछे जाने का कारण:
संजीवन ट्रस्ट द्वारा किये गए सर्वे में दुर्लभ खाराई ऊंट प्रजाति पर औद्योगीकरण, कच्छ के तटीय क्षेत्र में मैंग्रूव में कमी के कारण खतरे की उत्त्पत्ति को पहचाना।
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?
UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी कार्यान्वयन महत्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं
- जैव विविधता का संरक्षण करने में
- वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
- गरीबी कम करने में
पूछे जाने का कारण:
REDD एवं REDD+ समाचारों में प्रमुखता से छाया रहा है।
प्रश्न. ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas protocol) क्या है?
पूछे जाने का कारण:
पेरिस एवं रिओ सम्मलेन के कारण जलवायु परिवर्तन का मुद्दा UPSC के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है।
प्रश्न. कभी-कभी समाचारों में आने वाली ‘गाडगिल समिति रिपोर्ट’ और ‘कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट’ सम्बंधित हैं
पूछे जाने का कारण:
केंद्र सरकार ने 5 सितम्बर 2015 को उन राज्यों, जो पश्चिमी घाट से जुड़े हैं, को सभी हानिकारक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। यह गाडगिल समिति का भी सुझाव था। हाल के केरल चुनाव के समय रंगराजन समिति के रिपोर्ट के कारण इसका महत्व बढ़ गया था।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन ‘खाड़ी सहयोग परिषद् (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल)’ का सदस्य नहीं है?
- ईरान
- सऊदी अरब
- ओमान
- कुवैत
पूछे जाने का कारण:
प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2016 में सऊदी अरब एवं जून 2016 में कतर का दौरा किया था। दो गल्फ देशों के दौरे ने इसे समाचारों में ला दिया।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख IAS प्रारंभिक परीक्षा 2016 समसामयिकी विश्लेषण आपके लिए उपयोगी होगा। उपलब्ध कराए गए कारणों में विशेष रूप से जानकारी प्राप्त करने के लिए स्रोत खोजने में मदद मिलेगी।
UPSC सिविल सेवा भर्ती 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ IAS परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।