UKPSC प्रारंभिक परीक्षा 2016 के लिए समसामयिकी की तैयारी कैसे करें: UKPSC अवर अधीनस्थ अत्यधिक सम्मानित एवं प्रभावशाली राज्य स्तरीय परीक्षा है जो उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखण्ड प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का लक्ष्य ऐसे शिक्षित व्यक्ति को चुनना है जो राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चला सकें।
आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि की घोषणा अभी नहीं की गयी है, लेकिन आपको इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए इस लेख में, हम UKPSC लोअर अधीनस्थ परीक्षा 2016 के लिए समसामयिकी की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
UKPSC प्रारंभिक परीक्षा 2016 के लिए समसामयिकी की तैयारी कैसे करें
UKPSC अवर अधीनस्थ परीक्षा में उम्मीदवार को दो परिक्षाएं, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा पास करनी होती है। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होता है लेकिन मुख्य परीक्षा तक पहुंचने के लिए इसका अत्यधिक महत्व होता है।
समसामयिकी एक ऐसा टॉपिक है जो काफी विशाल है एवं UKPSC प्रारंभिक परीक्षा एवंमुख्य परीक्षा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साक्षात्कार में भी इस टॉपिक से कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को राज्य, राष्ट्र एवं विश्व की घटनाओं से परिचित होने की आशा की जाती है।
सबसे पहले समसामयिकी के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर एक नज़र डालते हैं।
- कला एवं संस्कृति (भारत एवं उत्तराखण्ड)
- भारत एवं उत्तराखण्ड से सम्बंधित नवीनतम राजनितिक घटनाएं
- भारत एवं उत्तराखण्ड से सम्बंधित पर्यावरणीय मुद्दे
- भारत एवं उत्तराखण्ड से सम्बंधित नवीनतम आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दे
- पुरस्कार एवं सम्मान (भारत एवं उत्तराखण्ड)
- खेल एवं प्रतियोगिताएं (भारत एवं उत्तराखण्ड)
- पुस्तक एवं लेखक (भारत एवं उत्तराखण्ड)
- योजना एवं कार्यक्रम (भारत एवं उत्तराखण्ड)
UKPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए समसामयिकी की तैयारी प्रभावी रूप में करने के टिप्स पर चर्चा करते हैं।
समाचार पत्र पढ़ें
समसामयिकी सभी सरकारी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाचार पत्र समसामयिकी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। समाचार पत्र पढ़ते वक़्त हमेशा पेन एवं पेपर अपने पास रखें और महत्वपूर्ण विवरणों का नोट्स बनाएं।
UKPSC के लिए राज्य से सम्बंधित जानकारियों के लिए स्थानीय समाचार पत्र भी पढ़ें। प्रशासनिक, राजनितिक, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, आर्थिक, सम्पादकीय एवं खेलकूद से सम्बंधित समाचारों पर ध्यान केन्द्रित करें।
नोट्स बनाएं
यह आपकी तैयारी का सबसे प्राथमिक पहलू है। यह विभिन्न टॉपिक्स को उनके महत्त्व एवं अन्य कारकों को अलग करने में आपकी मदद करता है। लिखित नोट्स बनाये या उसे अपने डिवाइस में सुरक्षित रखें एवं लगातार उनकी पुनरावृति करते रहें। नोट्स बनाते वक़्त आप महत्वपूर्ण मुद्दों को हाईलाइट कर सकते हैं जिससे पुनरावृति में आपको मदद मिले।
पूर्व के वर्षों के प्रश्न-पत्र
पूर्व के वर्षों के प्रश्न पत्र को अवश्य देखें एवं समसामयिकी के प्रश्नों का विश्लेषण करें। समसामयिकी के पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न को समझें। समसामयिकी की तैयारी का यह एक उत्तम अभ्यास है।
पूर्व के वर्षों के प्रश्न पत्र का विश्लेषण करने पर यह देखा गया है की कई प्रश्नों की पुनरावृति की जाती है। अतः इस प्रकार से भी पूर्व के वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करना लाभदायक है।
सचेत रहें
कई समाचार पत्रों को पढने से बचें क्योंकि अधिक डाटा सिर्फ आपको भ्रमित करेगा। चूँकि यह राज्य स्तरीय परीक्षा है अतः राज्य स्तरीय समाचारों पर ध्यान केन्द्रित करें। ज्यादा डाटा इकठ्ठा करने के वजाए स्मार्ट स्टडी को चुने एवं महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दें।
साथ ही नवीनतम समसामयिकी पर ध्यान केन्द्रित करें। ज्यादातर प्रश्न नवीनतम विकास कार्यों से पूछे जाते हैं। अतः आप राज्य स्तरीय विकास कार्यों विशेष रूप से उत्तराखण्ड से सम्बंधित मुद्दों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें।
पुनरावृति
अपनी तैयारी का कुछ समय आप पुनरावृति के लिए भी रखें। यह एक महत्वपूर्ण टिप है जो कोई भी आपको दे सकता है। जब आप समसामयिकी की तैयारी करते हैं तब आपके पास बहुत ज्यादा जानकारी जानकारी को इकठ्ठा हो जाती है। इन सभी को रटना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। अतः पुनरावृति के लिए अलग से समय अवश्य रखें।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख UKPSC राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 में समसामयिकी की तैयारी के लिए उपयोगी होगा। UKPSC की तैयारी के लिए हमारे हमारे अन्य लेखों को भी अवश्य देखें।
- UKPSC परीक्षा 2016 के लिए सामान्य अध्ययन की तैयारी कैसे करें
- UKPSC परीक्षा 2016 के लिए जनरल एप्टीट्यूड की तैयारी कैसे करें
UKPSC राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। राज्य परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ राज्य परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए, OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।