NVS से संबंधित TGT PGT के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी कैसे करें: नवोदय विद्यालय समिति टीजीटी, पीजीटी, सहायक आयुक्त, प्राचार्य और अन्य की भर्तियों से संबंधित रिक्त पदों को भरने जा रही है। इस वर्ष NVS ने 2072 रिक्तियों से संबंधित अधिसूचना जारी की है।
हम यहां आपके लिए इस लेख के माध्यम से NVS के लिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी करने से संबंधित अध्ययन योजना के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम आपको तैयारी करने के महत्वपूर्ण ट्रिक्स और टिप्स भी बताएंगे, कृपया ध्यानपूर्वक इस लेख को पढ़ें। इसलिए, हम NVS भर्ती परीक्षा 2016 से संबंधित परीक्षा पैटर्न को समझने से शुरूआत करते हैं।
नवोदय विद्यालय NVS परीक्षा पैटर्न 2016
NVS चयन प्रक्रिया एक दो स्तरीय प्रक्रिया है जिसमें एक लिखित परीक्षा और एक इंटरव्यू शामिल है। आइये हम प्रत्येक पद के लिए NVS परीक्षा पैटर्न का अध्ययन करते हैं।
NVS सहायक आयुक्त के लिए परीक्षा पैटर्न
जिन उम्मीदवारों ने सहायक आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है उन्हें एक लिखित परीक्षा देनी होगी। पेपर के अंतर्गत 5 विषय शामिल होंगे और जो उम्मीदवार न्यूनतम कटऑफ तक पहुंच जाएंगे उन्हें साझात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी | 20 | 20 |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
भाषा टेस्ट (साधारण इंग्लिश और हिंदी) | 40 (प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक) | 40 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
एजुकेश्नल प्लॉनिंग और एडमिनिस्ट्रेशन | 60 | 60 |
कुल | 180 | 180 |
कुल 180 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
NVS प्राचार्य के लिए परीक्षा पैटर्न
जिन उम्मीदवारों ने प्राचार्य के पद के लिए आवेदन किया है उन्हें एक लिखित परीक्षा देनी होगी। पेपर के अंतर्गत 5 विषय शामिल होंगे और जो उम्मीदवार न्यूनतम कटऑफ तक पहुंच जाएंगे उन्हें साझात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी | 20 | 20 |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
भाषा टेस्ट (साधारण इंग्लिश और हिंदी) | 40 (प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक) | 40 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
एडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल प्रोसिजर/भारत सरकार के नियम | 60 | 60 |
कुल | 180 | 180 |
पार्ट-V को छोड़कर NVS प्राचार्य के लिए परीक्षा पैटर्न NVS सहायक आयुक्त परीक्षा के अनुरूप ही है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है।
पीजीटी, टीजीटी व विविध शिक्षकों के लिए NVS परीक्षा पैटर्न
जिन उम्मीदवारों ने PGTs, TGTs, अन्य शिक्षकों और TGTs (तृतीय भाषा) से संबंधित पदों के लिए आवेदन किया है उन्हें एक लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के अंतर्गत जनरल पेपर का प्रावधान किया गया है। जनरल पेपर के अंतर्गत 5 विषय शामिल होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित होंगे। पेपर हल करने के लिए कुल समय 2 घंटे है।
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
जनरल इंग्लिश और हिंदी | 40 (20+20) | 40 |
जनरल अवेयरनेस | 30 | 30 |
जनरल इंटेलीजेंस, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीज़निंग | 30 | 30 |
टीचिंग एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
संबंधित विषय का ज्ञान | 80 | 80 |
कुल | 200 | 200 |
प्रत्येक उम्मीदवार को नीचे दिए गए प्रश्नों का जवाब मालूम होना चाहिए।
-
NVS के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी कैसे करें?
-
NVS के लिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन की सेक्शन-वाइज़ तैयारी कैसे करें?
-
NVS के लिए जनरल अवेयरनेस का सबसे सरल टॉपिक कौन-सा है?
-
NVS के लिए जनरल अवेयरनेस के सेक्शन के लिए कितना समय समर्पित करना चाहिए?
NVS के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी कैसे करें
NVS भर्ती परीक्षा में जनरल अवेयरनेस सेक्शन से पूछे जाने वाले टॉपिक्स इस प्रकार हो सकते हैं।
- भारतीय इतिहास (2 प्रश्न)
- पुस्तकें और लेखक (2 प्रश्न)
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1 प्रश्न)
- पुरस्कार और सम्मान (2 प्रश्न)
- बजट और पंचवर्षीय योजनाएं (2 प्रश्न)
- जनरल राजनीति (1 प्रश्न)
- करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय (2 प्रश्न)
- भारतीय अर्थव्यवस्था (2 प्रश्न)
- अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों (2 प्रश्न)
- भारत की राजधानियां (2 प्रश्न)
- विज्ञान – आविष्कार और खोज (2 प्रश्न)
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी (2 प्रश्न)
- खेल (1 प्रश्न)
- संकेताक्षर (2 प्रश्न)
- देश और राजधानियां (2 प्रश्न)
ये कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं जिन्हें प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाना चाहिए। आइये अब हम आपको NVS के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी करने से संबंधित कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताते हैं जिनके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और अधिक पुख्ता बना सकते हैं और परीक्षा में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
टिप्स और ट्रिक्स: NVS के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी कैसे करें
- कम से कम एक अखबार रोज़ाना पढ़ें, इससे आपको जी.के. और इंग्लिश सेक्शन की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
- अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए दैनिक स्तर पर अपडेट रहें।
- पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें इससे आपको परीक्षा के कठिनाई स्तर का भी पता चल जाएगा।
- पढ़ाई के दौरान हमेशा हाथ में एक नोटपैड रखें जिससे सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को आप संक्षेप में लिख सकें, इस तरह के नोट्स याद करने में आपकी मदद करते हैं।
- मॉक टेस्ट का नियमित रूप से अभ्यास करें। मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से उम्मीदवार की आगामी परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करने में सक्षम हो जाते हैं।
- संदर्भित पुस्तकें जो ऑनलाइन साइटों पर उपलब्ध हैं उनका अध्ययन करें सिर्फ अखबारों पर निर्भर न रहें।
- सप्ताह के अंत में अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।
हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको NVS के लिए जनरल अवेयरनेस के सेक्शन की तैयारी करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और आप हमारे द्वारा बताए गए टिप्स और ट्रिक्स को अपनी तैयारी का हिस्सा ज़रूर बनाएंगे।
- NVS से संबंधित TGT PGT के लिए टीचिंग एप्टीट्यूड की तैयारी कैसे करें
- NVS से संबंधित TGT PGT के लिए रीज़निंग ऐबिलिटी की तैयारी कैसे करें
- NVS से संबंधित TGT PGT के लिए हिंदी भाषा की तैयारी कैसे करें
NVS भर्ती परीक्षा 2016 के बारे अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। TET परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ TET परीक्षा की तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।