JSSC पुलिस SI की परीक्षा के लिए सामान्य विज्ञान की तैयारी कैसे करें : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रदेश में पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। JSSC ने पुरूष और महिला उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में सेवा का अवसर प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आमंत्रित किया था। भर्ती का नाम झारखंड संयुक्त पुलिस उप-निरीक्षक प्रतिस्पर्धा परीक्षा (JCPSES) -0177 है और इन रिक्त पदों के तहत भर्ती होने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 3019 है।
JSSC पुलिस SI परीक्षा 2017 के चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से हम आपको अपने पिछले लेख में अवगत करा चुके हैं। इस लेख में हम आपको इस परीक्षा में समान्य विज्ञान की तैयारी करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे, जिससे आप परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।
JSSC पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 : परीक्षा पैटर्न एवं स्वरूप
यह JPSC की SI परीक्षा में दो पेपर यानि पेपर-I और पेपर-II शामिल हैं। पेपर 1 में, JPSSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा के अंतर्गत कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
JSSC प्रारंभिक पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 |
||
विषय | प्रश्न संख्या | समयावधि |
सामान्य अध्ययन | 30 | 2 घंटे |
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 30 | |
सामान्य गणित | 20 | |
सामान्य विज्ञान | 20 | |
मानसिक क्षमता जांच | 20 | |
कुल | 120 |
इसमें प्रश्न का उद्देश अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जांच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है।
JSSC पुलिस SI की परीक्षा के लिए सामान्य विज्ञान की तैयारी कैसे करें
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के सामान्य विज्ञान का पेपर 4 श्रेणियों में विभाजित है, जो कि विज्ञान और तकनीकी, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी हैं। इन सभी विषयों में उत्कृष्टता पाने के लिए एक उम्मीदवार को एक उचित परीक्षा रणनीति के साथ-साथ सभी सिद्धांतों की अच्छी समझ होनी चाहिए। अच्छे अंक लाने में आपकी मदद करने के लिए, हमने नीचे JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के सामान्य विज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स का उल्लेख किया है:
सामान्य विज्ञान, मदर्स पब्लिकेशन
इस पुस्तक में सामान्य विज्ञान के रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान को समाहित किया गया है। विज्ञान के दैनिक/रोजमर्रा जीवन में प्रयोग के तथ्यों को इसमें समझाया गया है। पुस्तक में विज्ञान के उन्हीं तथ्यों को स्थान दिया गया है जो एक स्नातक स्तर के छात्रों से पूछे जाने की आशा की जाती है। पुस्तक SSC CGL के लिए विशेष उपयोगी है।
अभी खरीदेंझारखण्ड एक झलक, उपकार प्रकाशन
उपकार प्रकाशन के विशेषज्ञों टीम ने झारखंड के नवीन तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर इस पुस्तक का संकलन किया है। यह पुस्तक झारखण्ड सम्बंधित महत्वपूर्ण सभी तथ्यों का समाकलन करती है, जिससे यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष उपयोगी बन गई है।
अभी खरीदें- उम्मीदवार, सिद्धांतों पर अच्छी समझ के लिए NCERT पुस्तकें पढ़ सकते हैं। NCERT पुस्तकें हमेशा से नवागंतुकों के लिए सिद्धांतों और बुनियादी बातों की जानकारी के लिए उत्कृष्ट साबित हुई हैं।
- तथ्यों को रटने के बजाए, अब आयोग, ज्ञान के प्रयोग, दृष्टिकोण और उनके उपयोग पर केंद्रित है। इस कदम के पीछे जो मुख्य विचार है वो ये है कि, जो उम्मीदवार इस दिशा से संबंधित नहीं हैं वे भी इन बातों का पालन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों के लिए चिंता का मुख्य विषय समय प्रबंधन होना चाहिए। इसलिए, एक उम्मीदवार को विभिन्न मॉक टेस्ट के ज़रिए अपनी गति और सटीकता को बढ़ाने के लिए समय को सीमित करना होगा।
सामान्य विज्ञान पेपर में हमने प्रत्येक विषय के लिए एक विषयवार विश्लेषण तैयार किया है। अब हम तैयारी की तकनीकियों के साथ-साथ इन विषयों पर चर्चा करेंगे।
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का सामान्य विज्ञान: बायोलॉजी
सामान्य विज्ञान पेपर में बायोलॉजी सेक्शन का मुख्य भाग होता है। इसलिए, उम्मीदवार को इस सेक्शन को अधिक समय और ध्यान देना होगा।
- मानवीय शरीर और बीमारियां ही बायोलॉजी विषय का मुख्य भाग होती हैं। इसके अलावा, संक्रामक रोग और पोषण भी अत्यंत महत्व के विषय हैं, विशेषकर पाचन तंत्र, संचार प्रणाली और प्रजनन प्रणाली के साथ-साथ विभिन्न रोग और उनके नियंत्रण के उपाय पर भी ख़ास ध्यान दिया जाता है।
- आपसे कुछ प्रश्न बॉटनी से पूछे जा सकते हैं जिनमें जैविक विविधता और संयंत्र प्रणाली मुख्य रूप से शामिल किए जाते हैं।
- इसके साथ ही आपको ख़ुद को सभी ग्रहों और सूर्य मंडल से संबंधित ज्ञान पर भी अपडेटेड रखना होगा।
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का सामान्य विज्ञान: फ़िज़िक्स
सामान्य विज्ञान पेपर का महत्वपूर्ण विषय फ़िज़िक्स भी है।
- उम्मीदवार के सभी बुनियादी सिद्धांत स्पष्ट होने चाहिए।
- फ़िज़िक्स विषय के मुख्य विषय प्रकाश संश्लेषण, यूनिफ़ॉर्म और नॉन-यूनिफ़ॉर्म मोशन, यूनिफ़ॉर्म सर्कुलर मोशन, इनर्शिया और प्राकृतिक घटना आदि हैं।
- व्यवहारिक ज्ञान और इसके कार्यान्वयन भी महत्वपूर्ण हैं।
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का सामान्य विज्ञान: केमिस्ट्री
सामान्य विज्ञान पेपर का कुछ ही हिस्सा केमिस्ट्री का होता है। केमिस्ट्री में मुख्य विषय जो इसमें शामिल हैं वे ग्रीनहाउस इफ़ेक्ट्स, दैनिक जीवन में केमिकल्स का प्रयोग, महत्वपूर्ण मिनरल्स और उनके ओर्स आदि हैं।
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का सामान्य विज्ञान: विज्ञान और तकनीकी
ये विषय भी महत्वपूर्ण है जो आधुनिक और मुख्य विकासों पर केंद्रित होता है जो राष्ट्र के विकास के लिए उपयोगी होते हैं।
- तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक अपडेट्स जानने के लिए इंटरनेट और अख़बारों से लेख पढ़ते रहें।
- मिसाइल्स का परीक्षण और रक्षा संस्थानों से संबंधित विषय भी कुछ महत्व के होते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के सामान्य विज्ञान के लिए ये टिप्स निश्चित ही उपयोगी साबित होंगी। आगामी JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
सामान्य ज्ञान Capsule 2018
इस सामान्य ज्ञान Capsule 2018 पुस्तक में समसामयिक महत्वपूर्ण तथ्यों का संकलन किया गया है। इसमें आर्थिक सर्वेक्षण 2017, आम बजट 2017-18, जीएसटी 2017 जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य का समावेश किया गया है।
अभी खरीदेंलूसेंट सामान्य ज्ञान : लूसेंट प्रकाशन
लूसेंट सामान्य ज्ञान पुस्तक से सभी प्रतियोगी छात्र भली-भांति परिचित है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में इससे प्रश्न पूछे ही जाते हैं। छात्रों के बीच इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण सभी महत्पूर्ण विषयों का सारगर्भित समावेशन है। यह प्रत्येक वर्ष अपडेट की जाती है जिससे अभ्यर्थी को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से भी अपडेट किया जा सके।
अभी खरीदेंनोट: प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन, मुख्य परीक्षा के लिए, प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा जिसमें उपलब्धता के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरक्षित पदों की संख्या के पांच गुना आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी हों।
यहाँ हम इस लेख को समाप्त करते हैं। JSSC पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। पुलिस परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।