JSSC पुलिस SI की परीक्षा के लिए जनरल स्टडीज़ की तैयारी कैसे करें : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रदेश में पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। JSSC ने पुरूष और महिला उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में सेवा का अवसर प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए आमंत्रित किया था। भर्ती का नाम झारखंड संयुक्त पुलिस उप-निरीक्षक प्रतिस्पर्धा परीक्षा (JCPSES) -0177 है और इन रिक्त पदों के तहत भर्ती होने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 3019 है।
JSSC पुलिस SI परीक्षा 2017 के चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से हम आपको अपने पिछले लेख में अवगत करा चुके हैं। इस लेख में हम आपको इस परीक्षा में जनरल स्टडीज़ की तैयारी करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे, जिससे आप परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें।
JSSC पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 : परीक्षा पैटर्न एवं स्वरूप
यह JPSC की SI परीक्षा में दो पेपर यानि पेपर-I और पेपर-II शामिल हैं। पेपर 1 में, JPSSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा के अंतर्गत कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
JSSC प्रारंभिक पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 |
||
विषय | प्रश्न संख्या | समयावधि |
सामान्य अध्ययन | 30 | 2 घंटे |
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 30 | |
सामान्य गणित | 20 | |
सामान्य विज्ञान | 20 | |
मानसिक क्षमता जांच | 20 | |
कुल | 120 |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 03 अंक प्राप्त होंगे और 1 अंक काटे जाने का प्रावधान नेगेटिव मार्किंग के तहत किया गया है। परीक्षा के लिए दी गई अवधि 2 घंटे की है।
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में जनरल स्टडीज सेक्शन के लिए महत्वपूर्ण विषय क्या हैं?
- वर्तमान घटनाएं – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय
- भूगोल
- इतिहास
- सामान्य राजनीति
- अर्थव्यवस्था – भारत
- सामाजिक-आर्थिक विकास
- भारतीय संविधान
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि
JSSC पुलिस SI की परीक्षा के लिए जनरल स्टडीज़ की तैयारी कैसे करें
JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में जनरल स्टडीज सेक्शन एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसकी सबसे ख़ास वजह यह है कि यह बहुत स्कोरिंग विषय है। एक अच्छी तरह से तैयार उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में सवालों के हल करने में 2 सेकंड से कम समय लगेगा।
इतिहास के प्रश्न
इतिहास विषय को समझना हर परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर या अन्य परीक्षा के लिए यह विषय बहुत मायने रखता है। इसलिए पूरा विश्व इतिहास पढ़ने में समय बर्बाद ना करें, इसके बजाय, केवल भारतीय इतिहास पर ध्यान केंद्रित करें।
भूगोल के प्रश्न
भारतीय भूगोल और भौगोलिक भूगोल, भूगोल के दो हिस्से हैं जिनमें से प्रश्न पूछे जाते हैं। मूल बातें कवर करने के लिए, स्कूल स्तरीय NCERT पुस्तकें पर्याप्त होंगी।
यदि आप अधिक टॉपिक्स को कवर करना चाहते हैं, तो हम आपको सुझाव देते हैं कि आप कुछ मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंकों का प्रयास करें इससे आपको परीक्षा के स्तर के बारे में पता चलेगा।
राजनीति के प्रश्न
दोबारा हम यही कहेंगे कि NCERT पुस्तकें ही आपके लिए पर्याप्त हैं। कक्षा आठवीं से लेकर दसवीं तक की पुस्तकों का अध्ययन करें।
अर्थव्यवस्था के प्रश्न
अर्थव्यवस्था 2 भागों में विभाजित है – भारतीय अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र। भारतीय अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थशास्त्र प्रणाली और अर्थशास्त्र का अध्ययन है इसके अलावा इसमें दो टॉपिक्स शामिल हैं: मैक्रोइकॉनॉमिक्स और माइक्रोएकोमोनिक्स। कुछ अस्पष्ट टॉपिक्स हैं जिनकी तैयारी केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही करनी चाहिए। इसके अलावा हम ये भी कहेंगे कि उम्मीदवारों को इन विषयों का बहुत विस्तार से अध्ययन करने की आवश्यकता नहीं है।
विविध प्रश्न
विविध सेक्शन में वर्तमान मामले, कंप्यूटर ज्ञान, प्रौद्योगिकी, पुस्तकें और लेखक, खेल, चर्चा में रहने वाले व्यक्ति और स्थान, संकेताक्षर आदि विभिन्न टॉपिक्स शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को इन विषयों की विस्तृत जानकारी नहीं देनी। JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के स्तर के अनुसार इन विषयों की परिचयात्मक या बुनियादी तैयारी ही पर्याप्त है।
वर्तमान मामलों के टॉपिक्स में ज्यादातर सवाल सीमित हैं। इसलिए, इसके लिए अपने समय का एक बड़ा हिस्सा समर्पित करने की आवश्यकता नहीं है। क्या आप यह जानने के इच्छुक हैं कि JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर के जनरल स्टडीज़ विषय की तैयारी कैसे की जाए? यदि हां, तो इस लेख के अंतिम सेक्शन की ओर आगे बढ़ें।
JSSC पुलिस SI की परीक्षा के लिए जनरल स्टडीज़ के तैयारी टिप्स
नीचे बताए जा रहे टिप्स को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें। इन टिप्स को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाकर निश्चित रूप से आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकेंगे।
- अपनी परीक्षा की तैयारी मॉडल टेस्ट पेपर/ पिछले वर्ष के साल्व्ड पेपर की सहायता से करें।
- परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मॉक टेस्ट पेपर के सभी प्रश्नों का अभ्यास करें।
- प्रत्येक मॉक टेस्ट पेपर का विश्लेषण करना आवश्यक है। यह आपको परीक्षा की तैयारी का एक अनुमान देगा।
- गति प्रश्नपत्र हल करते समय एक महत्वपूर्ण तत्व मानी जाती है। मॉक टेस्ट पेपर के नियमित अभ्यास से गति में सुधार आएगा।
झारखण्ड एक झलक, उपकार प्रकाशन
उपकार प्रकाशन के विशेषज्ञों टीम ने झारखंड के नवीन तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर इस पुस्तक का संकलन किया है। यह पुस्तक झारखण्ड सम्बंधित महत्वपूर्ण सभी तथ्यों का समाकलन करती है, जिससे यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष उपयोगी बन गई है।
अभी खरीदें- JSSC प्रश्नपत्र के सामान्य ज्ञान खंड के पैटर्न को समझें।
- करेंट अफेयर्स के नोट्स बनाएं
- प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालें ताकि करंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत बनी रहे।
- सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी को प्रतिदिन हल करें।
- प्रतिदिन कुछ नया सिखने और अपनी गलतियों को ठीक करने का लक्ष्य बनाएं।
ये टिप्स आपको JSSC सामान्य ज्ञान खंड में सफलता दिला सकते हैं।
सामान्य विज्ञान, मदर्स पब्लिकेशन
इस पुस्तक में सामान्य विज्ञान के रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान को समाहित किया गया है। विज्ञान के दैनिक/रोजमर्रा जीवन में प्रयोग के तथ्यों को इसमें समझाया गया है। पुस्तक में विज्ञान के उन्हीं तथ्यों को स्थान दिया गया है जो एक स्नातक स्तर के छात्रों से पूछे जाने की आशा की जाती है। पुस्तक SSC CGL के लिए विशेष उपयोगी है।
अभी खरीदें
हम उम्मीद करते हैं कि JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के सामान्य विज्ञान के लिए ये टिप्स निश्चित ही उपयोगी साबित होंगी। आगामी JSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
सामान्य ज्ञान Capsule 2018
इस सामान्य ज्ञान Capsule 2018 पुस्तक में समसामयिक महत्वपूर्ण तथ्यों का संकलन किया गया है। इसमें आर्थिक सर्वेक्षण 2017, आम बजट 2017-18, जीएसटी 2017 जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य का समावेश किया गया है।
अभी खरीदेंलूसेंट सामान्य ज्ञान : लूसेंट प्रकाशन
लूसेंट सामान्य ज्ञान पुस्तक से सभी प्रतियोगी छात्र भली-भांति परिचित है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में इससे प्रश्न पूछे ही जाते हैं। छात्रों के बीच इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण सभी महत्पूर्ण विषयों का सारगर्भित समावेशन है। यह प्रत्येक वर्ष अपडेट की जाती है जिससे अभ्यर्थी को सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से भी अपडेट किया जा सके।
अभी खरीदेंनोट: प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन, मुख्य परीक्षा के लिए, प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा जिसमें उपलब्धता के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरक्षित पदों की संख्या के पांच गुना आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी हों।
यहाँ हम इस लेख को समाप्त करते हैं। JSSC पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। पुलिस परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।
Practice paper mangwaiye
Sir ji mujhe rajasthan police ‘si’ ki taiyari ki tips btao na pls