KVS TGT/ PGT परीक्षा 2016 के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी किस प्रकार करें: KVS (केंद्रीय विद्यालय समिति) भर्ती परीक्षा 2016 का आयोजन, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा TGTs, PGTs, प्रधानाचार्य, संगीत शिक्षक जैसे पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया जायेगा।
बहुत से KVS उम्मीदवारों ने KVS भर्ती परीक्षा 2016 के लिए तैयारी करना प्रारंभ कर दिया है। तो, आइये, इस लेख में KVS TGT/PGT के लिए जनरल अवेयरनेस विषय की तैयारी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को कवर करते हुए उम्मीदवारों की सहायता करते हैं।
पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय KVS परीक्षा 2016। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
KVS परीक्षा 2016 के लिए परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय विद्यालय KVS के लिए चयन प्रक्रिया एक दो स्तरीय प्रक्रिया है जिसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होता है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ प्राप्त करना आपका उद्देश्य होना चाहिए।
हिंदी (5 अंक) और अंग्रेजी (5 अंक) तथा दोनों विषयों में कुल 13 अंक
उम्मीदवार का अंतिम चयन, उसके द्वारा लिखित परीक्षा के भाग 2 में प्राप्त अंकों तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। दोनों टेस्ट का वेटेज इस प्रकार से है:
- लिखित परीक्षा: 70%
- साक्षात्कार: 30%
अब, आइये, केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा 2016 के TGT, PGT पद के लिए KVS परीक्षा पैटर्न और परीक्षा संरचना पर एक नज़र डालते हैं।
TGT के लिए KVS परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो भागों में अर्थात भाग 1 और भाग 2 में आयोजित की जायेगी। प्रश्नपत्र के भाग 1 में कुल 40 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र के भाग 2 में कुल 160 प्रश्न होंगे तथा प्रश्नपत्र के दोनों भागों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे इस KVS परीक्षा पैटर्न को देखें।
भाग का नाम | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक |
भाग 1 | हिंदी | 20 | 20 |
अंग्रेजी | 20 | 20 | |
भाग 2 | करेंट अफेयर्स | 30 | 30 |
रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी | 30 | 30 | |
विषय से संबंधित | 100 | 100 | |
कुल | 200 | 200 |
परीक्षा के लिए कुल समय 180 मिनट होगा। परीक्षा के लिए कुल आवंटित अंक 200 होंगे। न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए आगे बढ़ेंगे।
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के लिए KVS परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो भागों में अर्थात भाग 1 और भाग 2 में आयोजित की जायेगी। प्रश्नपत्र के भाग 1 में कुल 40 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र के भाग 2 में कुल 160 प्रश्न होंगे तथा प्रश्नपत्र के दोनों भागों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे इस KVS परीक्षा पैटर्न को देखें।
भाग का नाम | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक |
भाग 1 | हिंदी | 20 | 20 |
अंग्रेजी | 20 | 20 | |
भाग 2 | करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी | 20 | 20 | |
शिक्षण पद्धति | 20 | 20 | |
विषय से संबंधित | 100 | 100 | |
कुल | 200 | 200 |
परीक्षा के लिए कुल समय 180 मिनट होगा। परीक्षा के लिए कुल आवंटित अंक 200 होंगे। न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए आगे बढ़ेंगे।
तो अब, आइये, इन प्रश्नों की प्रकृति का विश्लेषण करते हैं, और जनरल अवेयरनेस की तैयारी पर आधारित अपने इस लेख पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
जनरल अवेयरनेस सेक्शन में प्रश्नों की कुल संख्या – 30
KVS भर्ती परीक्षा के जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे जो कि निम्नलिखित टॉपिक्स में से होंगे:
- खेल – 3
- संकेताक्षर – 3
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी – 2
- महत्वपूर्ण तिथियां – 2
- भारतीय इतिहास – 2
- पुस्तकें और लेखक – 2
- भारतीय अर्थव्यवस्था – 1
- करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय) – 3
- भारत और प्रसिद्ध स्थानों की राजधानियां – 2
- विज्ञान (आविष्कार और खोज) – 2
- पुरस्कार और सम्मान – 2
- भारतीय अर्थव्यवस्था – 2
- बजट – 2
अब, आइये, उन महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें आपको KVS TGT/PGT के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी करते समय विस्तार से कवर करना है।
- भारतीय इतिहास
- पुस्तक और लेखक
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- पुरस्कार और सम्मान
- बजट और पंचवर्षीय योजनायें
- राजव्यवस्था
- करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठन
- भारत की राजधानी
- विज्ञान – आविष्कार और खोज
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- खेल
- संकेताक्षर
- देश और उनकी राजधानियां
अब, आइये, KVS परीक्षा के जनरल अवेयरनेस सेक्शन की प्रभावी रूप से तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स पर प्रकाश डालते हैं।
KVS परीक्षा 2016 के लिए जनरल अवेयरनेस की तैयारी किस प्रकार करें: टिप्स और ट्रिक्स
KVS परीक्षा के जनरल अवेयरनेस सेक्शन की प्रभावी रूप से तैयारी करने के लिए इन महत्वपूर्ण टिप्स का पालन करें।
- सैंपल पेपर्स/पिछले वर्षों के हल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करके परीक्षा के लिए तैयारी कीजिये।
- मॉक टेस्ट को हल करें और अपने प्रयासों में पूर्णता लाने के लिए सभी प्रश्नों का अभ्यास करें।
- यह आवश्यक है कि आप जितने भी मॉक टेस्ट/प्रैक्टिस पेपर्स को हल करें, उनका विश्लेषण अवश्य करें। इससे आपको परीक्षा के लिए तैयारी के स्तर के बारे में एक आईडिया मिल जायेगा और फिर उसी के अनुसार रणनीति बनायें।
- प्रश्नपत्रों को हल करते समय तथा रिवीजन के लिए समय बचाने के लिए, गति एक सबसे महत्वपूर्ण कारक है। प्रश्नों के नियमित अभ्यास से आप अपनी गति को बढ़ा सकते हैं।
- KVS के जनरल अवेयरनेस सेक्शन के लिए प्रश्नपत्र के पैटर्न को अच्छी तरह से समझें।
- करेंट अफेयर्स के लिए आसान नोट्स बनायें।
- करेंट अफेयर्स पर एक मजबूत पकड़ बनाने के लिए प्रतिदिन समाचारपत्र पढ़ने की आदत बनायें।
- प्रतिदिन K क्विज़ का अभ्यास करें।
- प्रतिदिन कुछ न कुछ सीखने का लक्ष्य बनाएं और साथ-साथ अपनी गलतियों में सुधार भी करें।
KVS परीक्षा के जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी के लिये ये महत्वपूर्ण टिप्स उम्मीदवारों को KVS भर्ती परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने और अच्छा स्कोर प्राप्त करने में सहायता करेंगे।
KVS भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। PGT, TGT परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ PGT, TGT परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।