KVS TGT/ PGT परीक्षा 2016 के लिए रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी की तैयारी किस प्रकार करें: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा TGTs, PGTs, प्रधानाचार्य, संगीत शिक्षक जैसे पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए KVS भर्ती परीक्षा 2016 का आयोजन किया जायेगा।
इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 6205 रिक्तियों को भरा जाना है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इस लेख में TGT/PGT के लिए रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय की तैयारी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को कवर किया जायेगा।
पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय KVS परीक्षा 2016। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
KVS परीक्षा 2016 के लिए परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय विद्यालय KVS के लिए चयन प्रक्रिया एक दो स्तरीय प्रक्रिया है जिसमें एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होता है। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र 1 में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है, केवल उसके बाद ही उनके प्रश्नपत्र के दूसरे भाग का मूल्यांकन किया जायेगा। प्रश्नपत्र के पहले भाग के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक इस प्रकार से हैं:
हिंदी (5 अंक) और अंग्रेजी (5 अंक) तथा दोनों विषयों में कुल 13 अंक
उम्मीदवार का अंतिम चयन, उसके द्वारा लिखित परीक्षा के भाग 2 में प्राप्त अंकों तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। दोनों टेस्ट का वेटेज इस प्रकार से है:
- परीक्षा का लिखित भाग 2: 70%
- परीक्षा का साक्षात्कार भाग: 30%
अब, आइये, केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा 2016 के TGT, PGT पद के लिए KVS परीक्षा पैटर्न और परीक्षा संरचना पर एक नज़र डालते हैं।
TGT के लिए KVS परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो भागों में अर्थात भाग 1 और भाग 2 में आयोजित की जायेगी। प्रश्नपत्र के भाग 1 में कुल 40 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र के भाग 2 में कुल 160 प्रश्न होंगे तथा प्रश्नपत्र के दोनों भागों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे इस KVS परीक्षा पैटर्न को देखें।
भाग का नाम | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक |
भाग 1 | हिंदी | 20 | 20 |
अंग्रेजी | 20 | 20 | |
भाग 2 | करेंट अफेयर्स | 30 | 30 |
रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी | 30 | 30 | |
विषय से संबंधित | 100 | 100 | |
कुल | 200 | 200 |
परीक्षा के लिए कुल समय 180 मिनट होगा। परीक्षा के लिए कुल आवंटित अंक 200 होंगे। न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए आगे बढ़ेंगे।
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के लिए KVS परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो भागों में अर्थात भाग 1 और भाग 2 में आयोजित की जायेगी। प्रश्नपत्र के भाग 1 में कुल 40 प्रश्न होंगे और प्रश्नपत्र के भाग 2 में कुल 160 प्रश्न होंगे तथा प्रश्नपत्र के दोनों भागों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे इस KVS परीक्षा पैटर्न को देखें।
भाग का नाम | विषय का नाम | कुल प्रश्न | कुल अंक |
भाग 1 | हिंदी | 20 | 20 |
अंग्रेजी | 20 | 20 | |
भाग 2 | करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी | 20 | 20 | |
शिक्षण पद्धति | 20 | 20 | |
विषय से संबंधित | 100 | 100 | |
कुल | 200 | 200 |
परीक्षा के लिए कुल समय 180 मिनट होगा। परीक्षा के लिए कुल आवंटित अंक 200 होंगे। न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए आगे बढ़ेंगे।
तो अब, आइये, इन प्रश्नों की प्रकृति का विश्लेषण करते हैं, और रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी की तैयारी पर आधारित अपने इस लेख पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में प्रश्नों की कुल संख्या – 30
KVS भर्ती परीक्षा के रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे जो कि निम्नलिखित टॉपिक्स में से होंगे:
- कथन और निष्कर्ष – 4
- सीटिंग अरेंजमेंट – 2
- डायरेक्शन सेंस – 2
- पैसेज पर आधारित प्रश्न – 3
- सीटिंग अरेंजमेंट – 3
- आर्डरिंग टेस्ट – 3
- डाटा इंटरप्रिटेशन – 5
- कोडिंग-डिकोडिंग – 4
- कथन और पूर्वधारणा – 3
- आयु पर आधारित प्रश्न – 2
वे टॉपिक्स जिन्हें आपको विस्तार से कवर करना है
- कोडिंग और डिकोडिंग
- नंबर सीरीज
- ऑड वन आउट
- इनपुट आउटपुट
- अल्फाबेट टेस्ट और शब्दकोष
- सीटिंग अरेंजमेंट
- ब्लड रिलेशनशिप
- डायरेक्शन बेस्ड टेस्ट/डायरेक्शन सेंस टेस्ट
- विजुअल रीजनिंग – एनालॉगी
- मैथमेटिकल ऑपरेशन और इनइक्वलिटीज
- आयु पर आधारित प्रश्न
- डाटा इंटरप्रिटेशन
- फिगर मैट्रिक्स
- कार्य और समय
- समय और दूरी
- पासे (Dice) पर आधारित प्रश्न
अब, आइये, KVS परीक्षा के रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन की प्रभावी रूप से तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स पर प्रकाश डालते हैं।
KVS परीक्षा 2016 के लिए रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी की तैयारी किस प्रकार करें: टिप्स और ट्रिक्स
- KVS भर्ती परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन के लिए अपनी तैयारी को KVS के परीक्षा पैटर्न के साथ संरेखित (Align) करने का प्रयास करें। इससे आप KVS के रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन को बेहतर तरीके से हल कर पाएंगे।
- नियमित रूप से मॉक टेस्ट को हल करें। ये मॉक टेस्ट एक उम्मीदवार को आगामी परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार होने में सहायता करते हैं।
- सैंपल पेपर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का रिवीजन करें। यह आपको परीक्षा के पैटर्न के संबंध में एक अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे।
- किसी भी प्रश्न को कम से कम दो बार अवश्य पढ़ें, जिससे कि आप इसे अच्छी तरह से समझ सकें तथा इसके अर्थ की व्याख्या करने में किसी प्रकार की कोई गुंजाइश न रहे।
- आपको सबसे पहले KVS परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करना चाहिए और आपका उद्देश्य इस प्रकार होना चाहिए:
- यह समझना कि KVS भर्ती परीक्षा में कौनसा टॉपिक, कहाँ प्रमुख है?
- क्या प्रश्न हल करने में सरल, मध्यम या कठिन थे?
- आप प्रत्येक सेक्शन के लिए कितना समय देने में सक्षम थे?
- प्रश्नपत्र को हल करने समय आपका सही/गलत का अनुपात क्या था?
- अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें तथा अपनी गलतियों को सुधारने के लिए नियमित रूप से पुन: मूल्यांकन करें।
KVS परीक्षा के रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन की तैयारी के लिये ये महत्वपूर्ण टिप्स उम्मीदवारों को KVS भर्ती परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने और अच्छा स्कोर प्राप्त करने में सहायता करेंगे।
केंद्रीय विद्यालय KVS भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। PGT, TGT परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ PGT, TGT परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।