RBI ग्रेड B प्रारंभिक परीक्षा 2017 के जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी कैसे करें : भारतीय रिज़र्व बैंक जो कि RBI के नाम से जाना जाता है, ने विभिन्न विभागों में ग्रेड B के अधिकारी के 161 पदों की रिक्तियां जारी की है। इस वर्ष, RBI ग्रेड B परीक्षा प्रक्रिया जून के महीने में शुरू होगी। लिखित परीक्षा देशभर की विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।
क्योंकि परीक्षा कुछ ही दिन दूर है, ये समय है कि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। RBI ग्रेड B 2017 में अच्छे अंकों से क्वॉलिफ़ाई करने के लिए यहां एक अध्ययन योजना दी जा रही है जो कि RBI ग्रेड B जनरल अवेयरनेस सेक्शन में आपके लिए सहायक होगी।
RBI ग्रेड B परीक्षा पैटर्न 2017
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के ज़रिए होगा। परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाएगी। नीचे स्तर-1 का परीक्षा पैटर्न दिया गया है:
स्तर-1 की परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई है:
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
जनरल अवेयरनेस | 80 | 80 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड | 30 | 30 |
अंग्रेज़ी भाषा | 30 | 30 |
रीज़निंग एबिलिटी | 60 | 60 |
कुल | 200 | 200 |
जनरल अवेयरनेस सेक्शन में, कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पूछे जाएंगे।
ऊपर दी गई जानकारी से पता लगाया जा सकता है कि जनरल अवेयरनेस सेक्शन से अधिकतम प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि अधिकतम अंकों के होंगे। इसलिए, आप इस विषय को हल्के में नहीं ले सकते। अब हमारे सेक्शन की ओर बढ़ें और देखें कि जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स और रणनीति क्या हैं।
RBI ग्रेड B परीक्षा में जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी कैसे करें
RBI ग्रेड B परीक्षा के लिए, जनरल अवेयरनेस सेक्शन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इस तथ्य की वजह से कि यह बहुत स्कोरिंग है। साथ ही, स्तर-1 परीक्षा में 200 अंकों में से 80 अंक जनरल अवेयरनेस सेक्शन के हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
जनरल अवेयरनेस | 30 |
करेंट अफ़ेयर्स | 30 |
स्टैटिक अफ़ेयर्स | 20 |
इस सेक्शन में करेंट अफ़ेयर्स, बैंकिंग अवेयरनेस और स्टैटिक अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सेक्शन में निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे:
- बैंकिंग अवेयरनेस
- वित्तीय अवेयरनेस
- पिछले 6 महीनों का करेंट अफ़ेयर्स
- पुस्तकें और लेखक
- करेंसी
- महत्वपूर्ण स्थान
- पुरस्कार
- मुख्यालय
- प्रधानमंत्री की योजनाएं
- महत्वपूर्ण दिन
RBI ग्रेड B के जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी के टिप्स
RBI ग्रेड B परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के लिए अवेयरनेस सेक्शन पर नीचे दी गई इन तैयारी की टिप्स को पढ़ें:
- भारतीय रिज़र्व बैंक की मूलभूत जानकारियों के विषय में पढ़ें जैसे उसकी स्थापना, गवर्नर, मुख्यालय, डिप्टी गवर्नर आदि। आपको RBI का इतिहास भी पता होना चाहिए।
- NCERT की कक्षा 9,10, 11 और 12 की सभी अर्थशास्त्र की पुस्तकों को पढ़ें।
- कम-से-कम एक अखबार रोज़ पढ़ें क्योकि इससे GK और अंग्रेज़ी सेक्शन की तैयारी होगी।
- GK और करेंट अफ़ेयर्स पर एक डेली वेबसाइट को ज़रूर पढ़ें।
- यह देखा गया है कि बैंकिंग अवेयरनेस के पिछले वर्षों के प्रश्न विभिन्न प्रकार से पूछे गए हैं। इसलिए, पिछले वर्ष के पेपर हल करना लाभकारी होगा।
- आपने जो याद किया है उसे याद कर उसकी पुनरावृत्ति करने में समय ज़रूर दें। यह एक महत्वपूर्ण टिप है जो कोई भी दे सकता है।
- विभिन्न मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक हल करें जो कि ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। इससे आपको समय और सटीकता की महत्ता का आकलन करने में आसानी होगी। टाइमर सेट करें और नियत समय में प्रश्नों को हल करें ताकि प्रश्नों को हल करने की आपकी गति बढ़ सके।
- महत्वपूर्ण जानकारी के नोट्स तैयार करें, जो आपको पढ़ते समय महत्वपूर्ण लगते हैं और नियमित रूप से उन्हें याद करें।
- सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप सकारात्मक रहें और स्वयं में विश्वास करें। सकारात्मक दृष्टिकोण के ज़रिए आप परीक्षा का सारा दबाव और कार्यभार कम कर सकते हैं।
यहां RBI ग्रेड B के अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी के लिए टिप्स पर इस लेख को हम विराम देते हैं। RBI ग्रेड B परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।
भारतीय रिज़र्व बैंक: ऑफिसर ग्रेड ‘B’ परीक्षा
यह मॉडल प्रैक्टिस सेट्स विशेष रूप से RBI ऑफिसर ग्रेड ‘B’ की प्रारंभिक परीक्षा: फेज-I की परीक्षा-तैयारी को जांचने के लिए बनाया गया है। मॉडल प्रैक्टिस सेट्स प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अग्रणी रमेश प्रकाशन के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है और पुस्तक में RBI ऑफिसर ग्रेड ‘B’ के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप संकिलत किया गया है। वास्तविक परीक्षा में बैठने से पूर्व इस मॉडल प्रैक्टिस सेट्स को अवश्य हल करें, आप पाएंगे की वास्तविक परीक्षा आपके लिए एकदम आसान हो गई है।
अभी खरीदेंRBI ऑफिसर ग्रेड-बी परीक्षा 2017 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ RBI परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।