BMO PO परीक्षा विश्लेषण: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज 500 रिक्त पदों से संबंधित प्रोबेश्नरी ऑफिसर के पद के लिए जूनियर प्रबंधन ग्रेड/स्केल-I की भर्ती परीक्षा आयोजित की। रिक्तियों की संख्या अधिक होने की वजह से इस लिखित परीक्षा के लिए एक बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हम इस लेख के माध्यम से हम आपको परीक्षा की समीक्षा, प्रत्येक सेक्शन की कठिनाई के स्तर के अलावा BMO PO की संभावित कट-ऑफ 2016 के बारे में भी बताएंगे, कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
BMO PO परीक्षा विश्लेषण 2016
महाराष्ट्र बैंक द्वारा आज प्रोबेश्नरी ऑफिसर के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस स्तर में सफलता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार दौर के लिए चुना जाएगा।
इससे पहले कि हम इस वर्ष के लिए BMO PO परीक्षा विश्लेषण की ओर आगे बढ़ें, आइये पहले हम परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीजनिंग एबिलिटी | 50 | 50 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 50 |
इंग्लिश भाषा | 50 | 50 |
जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
कुल | 200 | 200 |
परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे जिन्हें हल करने की समय-सीमा 2 घंटे की थी। इसके अलावा अब अगर हम बात करें परीक्षा के कठिनाई स्तर की तो, BMO PO भर्ती परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। अधिकतर सेक्शन चुनौतीपूर्ण थे जिनमें कुछ प्रश्न भ्रमित कर देने वाले भी शामिल थे।
रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का BMO PO परीक्षा विश्लेषण
रीज़निंग सेक्शन के तहत पूछे गए प्रश्न मिश्रित श्रेणी के थे, और कठिनाई स्तर मध्यम से सरल श्रेणी का था। प्रश्नों की संख्या इस प्रकार थी।
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या |
एनॉलागी | 3 |
ऑड वन आउट | 3 |
कोडिंग/डिकोडिंग | 4 |
सीरीज़ | 8 |
ब्लड रिलेशन | 2 |
एल्फॉबेट/डिक्श्नरी | 5 |
सिलजिज़म (न्याय) | 5 |
स्टेटमेंटस मान्यताएं | 5 |
स्टेटमेंटस निष्कर्ष | 5 |
स्टेटमेंटस – कार्रवाई के दौरान | 5 |
डेटा पर्याप्तता | 5 |
BMO PO परीक्षा 2016 के रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन में सीरीज़, न्याय और वक्तव्य आदि पर आधारित प्रश्न शामिल थे।
कवॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन का BMO PO परीक्षा विश्लेषण
कवॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन काफी हद तक मध्यम श्रेणी का था, प्रश्नों की प्रकृति चुनौतीपूर्ण और काफी गणनात्मक थी। प्रश्नों की संख्या इस प्रकार थी।
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या |
संख्या सिस्टम | 2 |
अनुपात/समानुपात | 2 |
लाभ और हानि | 2 |
समय और कार्य | 1 |
समय और दूरी | 1 |
क्षेत्रमिति | 2 |
पी एंड सी | 2 |
श्रृंखला (अल्फान्यूमेरिक) | 5 |
कोडिंग/डिकोडिंग | 4 |
नंबर सीरीज़ | 4 |
डेटा पर्याप्तता | 5 |
डेटा व्याख्या | 5 |
बार चार्ट | 5 |
टेबल्स | 5 |
पाई चार्ट | 5 |
लाइन रेखांकन (एक्स-वाई चार्ट) | 5 |
इंग्लिश भाषा का BMO PO परीक्षा विश्लेषण
इंग्लिश सेक्शन रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन की ही तरह का था। BMO PO परीक्षा के इंग्लिश सेक्शन के प्रश्नों का कठिनाई स्तर मध्यम से सरल श्रेणी का था। प्रश्नों की संख्या इस प्रकार थी।
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या |
मुहावरे और वाक्यांश | 5 |
एक शब्द प्रतिस्थापन | 5 |
जंबल्स | 5 |
रिक्त स्थानों की पूर्ति (एक/दो) | 5 |
स्पॉटिंग द एरर्स | 5 |
क्लोज़ टेस्ट | 5 |
शब्दों का अनुचित उपयोग | 5 |
वाक्य सुधार | 5 |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 10 |
जनरल अवेयरनेस सेक्शन का BMO PO परीक्षा विश्लेषण
जनरल अवेयरनेस सेक्शन का कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। टॉपिक-वाइज़ प्रश्नों की संख्या इस प्रकार थी।
टॉपिक का नाम | प्रश्नों की संख्या |
स्टेटिक अफेयर्स | 13 |
सब्जेक्ट-वाइज़ ज्ञान | 12 |
समसामयिक घटनाएं | 10 |
बैंकिंग/फाइनेंशियल अवेयरनेस | 15 |
हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा आपको उपलब्ध कराए गए परीक्षा विश्लेषण से आपको अपने प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी।
BMO PO की संभावित कट-ऑफ 2016
रिक्तियों की संख्या, प्रतियोगिता के स्तर और लिखित परीक्षा के स्तर पर, BMO PO की संभावित कटऑफ निर्भर करती है।
श्रेणी | संभावित कटऑफ | ||||
इंग्लिश | रीज़निंग | जी.के. | क्वॉट. | संभावित कटऑफ | |
अनारक्षित | 11-13 | 13-15 | 14-16 | 10-12 | 92-97 |
ओबीसी | 10-11 | 13-15 | 12-13 | 10-12 | 87-93 |
एससी | 9-10 | 9-10 | 10-11 | 9-10 | 78-83 |
एसटी | 8-9 | 9-10 | 8-9 | 8-9 | 70-75 |
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भर्ती परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।