रेलवे ALP और तकनीशियन परीक्षा 2018: 20 दिवसीय स्टडी प्लान- जैसा कि आप जानते हैं, भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पॉयलेट और तक़नीशियनों के पद के लिए आवेदन स्टेटस और फोटो सुधार लिंक एक्टिव किया था और उन उम्मीदवारों को दूसरा मौका दिया जिनका फॉर्म में फोटो निर्धारित मानक में अपलोड नहीं हुए थे। रेलवे ने अब ALP परीक्षा की तिथि 09 अगस्त घोषित कर दी है, जिसके लिए उम्मीदवार परीक्षा से 4 दिन पूर्व से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
रेलवे ALP और तकनीशियन की रिक्तियों के लिए कब आयोजित होगी भर्ती परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
ऐसे में यह समय अपनी तैयारी को और तेज करने का है और सबसे ज्यादा जरुरत इस बात की है कि अभी तक जो भी आपने अध्ययन किया उसे जांचते चला जाए। यह समय अब रिविजन और मॉक टेस्ट एटेम्पट करने का है, पूर्ण परीक्षा को तयशुदा समय में समाप्त करने की रणनीति पर कार्य करने का है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपसे RRB असिस्टेंट लोको पॉयलेट और तक़नीशियन पद के लिए 20 दिवसीय स्टडी प्लान साझा कर रहे हैं।
रेलवे ALP और तकनीशियन परीक्षा 2018: 20 दिवसीय स्टडी प्लान से पाएं परीक्षा में सफलता !
हम उम्मीद करते हैं कि अब तक, आपने RRB ALP और तकनीशियन परीक्षा से सम्बंधित पाठ्यक्रम की बुनियादी समझ विकसित कर लिया होगा। सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियन श्रेणी की लिखित परीक्षा होगी एक ही साथ आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पत्र हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उडि़या, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में 15 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिससे आप अपनी खुद की पसंद की भाषा के प्रश्नपत्र का चयन कर सकते हैं।
सहायक लोको पायलट और तकनीशियन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक युक्तियाँ-
पाठ्यक्रम की जानकारी
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले उस परीक्षा का पाठ्यक्रम देखना चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी करते समय पाठ्यक्रम में वर्णित सभी टॉपिक-सब टॉपिक को पहले कवर कर लेना चाहिए। और इस पर अपनी बुनियादी समझ विकसित कर लेनी चाहिए। फिर सभी टॉपिक और सब टॉपिक पर अपनी समझ को जांचने के लिए मॉक टेस्ट या ऑल इंडिया टेस्ट को एटेम्पट कर ऑल इंडिया रैंक से अपना स्व-विश्लेषण कर लेना चाहिए। जिससे आप जान सकें की आपका तैयारी स्तर क्या है और अभी आपको कितने अध्ययन की जरुरत है।
नीचे परीक्षा प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले सेक्शनवार से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और महत्वपूर्ण टॉपिक दिए गए हैं। आपको इन विषयों पर अधिक अभ्यास करने पर अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
1. मात्रात्मक योग्यता
• मात्रात्मक सेक्शन पूरी तरह से अभ्यास पर आधारित है।
• अवधारणाओं को जानें और प्रत्येक टॉपिक से कम से कम 100 प्रश्नों का अभ्यास करें।
• सबसे पहले, प्रश्न को हल करने के लिए मूल प्रक्रिया को समझने का प्रयास करें, फिर आप शोर्टट्रिक्स का अभ्यास करें।• यदि आप अधिक अभ्यास करना चाहते हैं तो आप आरएस अग्रवाल पुस्तक की सहायता ले सकते हैं।
• साधारण से बात पर अत्यंत महत्त्वपूर्ण कि आप प्रश्नों को सिर्फ समझ कर न छोड़े। बल्कि समझने के बाद अभ्यास अवश्य करें।
महत्वपूर्ण विषय हैं:
बॉडमास | प्रतिशत | अनुपात और अनुपात | समय और कार्य | प्रतिशत|चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज | बीजगणित | ज्यामिति | त्रिकोणमिति।
2. रीजनिंग क्षमता
• रीजनिंग सेक्शन आसान होगा लेकिन अन्य वर्गों की तुलना में कम प्रश्न होंगे।
• आपका लक्ष्य इस खंड से सभी प्रश्नों का हल करने का होना चाहिए।
• बाजार में विभिन्न किताबें उपलब्ध हैं। आप रीजनिंग सेक्शन के लिए आरएस अग्रवाल की पुस्तक की मदद ले सकते हैं।महत्वपूर्ण विषय हैं:
एनालॉजी | वर्गीकरण | रक्त संबंध | दिशा बोध | विश्लेषणात्मक रीजनिंग | न्याय कथन | निष्कर्ष और निर्णय और कथन।
3. सामान्य विज्ञान
• विज्ञान सेक्शन के लिए कक्षा 9 और 10 के एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करें।
• अपने स्वयं के नोट्स बनाएं और नोट्स को एक या दो लाइन प्रारूप में बनाने का प्रयास करें।
• महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाइलाइट करें।
• नियमित आधार पर नोट्स का रिविजन करें। विषय में निपुणता प्राप्त करने के क्विज़ और मॉक टेस्ट पेपर से अभ्यास करें।
महत्वपूर्ण विषय हैं:
जीव वर्गीकरण | जीवन प्रक्रियाएं | पारिस्थितिकी | ऊर्जा के स्रोत | प्रजनन | अम्ल, लवण और क्षार | धातु और अधातु | रासायनिक क्रियाएं | इकाई और मापन | ताप | बल | उर्जा और चुंबकत्व | आकर्षण-बल
4. समसामयिक सामान्य जागरूकता
• यह अनुभाग सबसे महत्वपूर्ण वर्गों में से एक है क्योंकि यदि हम उचित योजना का पालन करते हैं तो इस विषय में अंक स्कोर करना थोडा आसान है। प्रतिदिन करेंट अफेयर वीडियो देखें, पीडीएफ और समाचार पत्र पढ़ें एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करें और नियमित आधार पर उनका रिविजन करें।
• इस खंड में अच्छा प्रयास करने के लिए क्विज़ और मॉक टेस्ट से अधिकतम अभ्यास करें।
करेंट अफेयर्स वीडियो देखें | करेंट अफेयर पीडीएफ डाउनलोड करें
रेलवे ALP और तकनीशियन परीक्षा के लिए: दिवस-वार अध्ययन योजना
Day | गणित | रीजनिंग | सामान्य अध्ययन | मॉक टेस्ट |
1 दिन | संख्या पद्धति (Number System) | एनालोजीज़ (Analogies) | भौतिक विज्ञान (Physics) | Mock Test 1 |
2 दिन | दशमलव (Decimals) | वर्णानुक्रमिक श्रृंखला (Alphabetical Series) | रसायन विज्ञान (Chemistry) | Mock Test 2 |
3 दिन | भिन्न (Fractions) | संख्या श्रृंखला (Number Series) | जीव विज्ञान (Life Science) | Mock Test 3 |
4 दिन | वर्गमूल Square Roots | कोडिंग और डिकोडिंग (Coding Decoding) | खेल (Sports) | Mock Test 4 |
5 दिन | BODMAS | गणितीय संक्रियाएं (Mathematical Operations) | संस्कृति (Culture) | Mock Test 5 |
6 दिन | LCM | रक्त सम्बन्ध (Blood Relation) | चर्चित व्यक्ति (Personalities) | Mock Test 6 |
7 दिन | HCF | सिलेगिजम (Syllogism) | अर्थशास्त्र (Economics) | Mock Test 7 |
8 दिन | अनुपात (Percentage) | जुबलिंग (Jumbling) | राजनीति विज्ञान (Politics) | Mock Test 8 |
9 दिन | लाभ और हानि (Profit and Loss) | वेन डायग्राम (Venn Diagram) | इतिहास (History) | Mock Test 9 |
10 दिन | अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion) | निष्कर्ष (Conclusion) | जीव विज्ञान (Life Science) | Mock Test 10 |
11 दिन | आयु (Age) | निर्णयन (Decision Making) | रसायन विज्ञान (Chemistry) | Mock Test 11 |
12 दिन | समय और दूरी (Time and Distance) | Similarities and Differences | भौतिक विज्ञान (Physics) | Mock Test 12 |
13 दिन | समय और कार्य (Time and Work) | Classification | महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व (Personalities) | Mock Test 13 |
14 दिन | नल और टंकी (Pipe and Cistern) | विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning) | अर्थशास्त्र (Economics) | Mock Test 14 |
15 दिन | साधारण ब्याज (Simple Interest) | दिशा बोध (Directions) | इतिहास (History) | Mock Test 15 |
16 दिन | चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) | कथन-अनुमान (Statement-Assumption) | भौतिक विज्ञान (Physics) | Mock Test 16 |
17 दिन | ज्यामिति (Mensuration) | कथन-अनुमान (Statement-Assumption) | जीव विज्ञान (Life Science) | Mock Test 17 |
18 दिन | प्राथमिक सांख्यिकी (Elementary Statistics) | रिवीजन (Revision) | रसायन विज्ञान (Chemistry) | Mock Test 18 |
19 दिन | कैलेंडर (Calendar) | रिवीजन (Revision) | अर्थशास्त्र (Economics) | Mock Test 19 |
20 दिन | घड़ी (Clock) | रिवीजन (Revision) | खेल (Sports) | Mock Test 20 |
समय का प्रबंधन कैसे करें?
समय प्रबंधन किसी भी परीक्षा या कार्य में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है। यदि कोई उम्मीदवार सफलतापूर्वक समय का प्रबंधन कर सकता है, तो उसे सफलता पाने से कोई नही रोक नहीं सकता है। इसलिए, तैयारी और उनके पाठ्यक्रम के अनुसार हर किसी को अपने समय का प्रबंधन करना होगा जिसमें आपको प्रत्येक विषय के लिए उचित व निर्धारित समय देना चाहिये। यह भी ध्यान रहे कि समय प्रबंधन की मदद से आप परीक्षा में अधिक से अधिक प्रश्नों को हल कर सकेंगे जो कि इस कठिन प्रतियोगिता के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पढ़ाई पर फोकस कैसे करें?
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे पूरे तैयारी में विषयों की अवधारणाओं को समझने पर ध्यान दें। यह आपको समय की एक लंबी अवधि के लिए अवधारणाओं को याद करने में मदद करेगा। अवधारणाओं की स्पष्ट समझ के साथ, उम्मीदवार आसानी से उन अवधारणाओं से संबंधित प्रश्नों को आसानी से संभाल सकते हैं। आप जो पढ़ रहे हैं उससे जुड़ें। यदि पढ़ते समय परेशानी आती है तो उसपर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करें।
मॉडल एवं विगत वर्ष के प्रश्न पत्र का अभ्यास करें
इस प्रकार प्रश्नपत्रों से अभयास करने से आप परीक्षा के पैटर्न को आसानी से समझ पायेंगे और आप विभिन्न प्रकार के सवालों और उन्हें सुलझाने की विधि सीख पाते हैं। यह आपको गति और सटीकता प्राप्त करने में भी सहायता करता है। इस तरह के परीक्षण करने के लिए अभ्यर्थी आनलाईन टेस्ट सीरीज का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पिछले साल के प्रश्नों को हल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा करने से आप परीक्षा में पूछे गए सवालों के स्तर को जान सकते हैं और कभी-कभी दोहराए गए प्रश्नों के बारे में भी पता चलता है और इससे उन्हें हल करने का समय कम हो जाता है।
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत परफॉरमेंस रिपोर्ट
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखें और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहें। अनलिमिटेड मॉक टेस्ट से अभ्यास करने के लिए अभी TyariPLUS जॉइन करें।
अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।
RRB तक़नीकी और गैर तक़नीकी पदों पर भर्ती और नवीनतम जानकारियों के लिए हमसे जुड़े रहें। रेलवे की परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ RRB परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।