RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा का विश्लेषण: भारतीय रिज़र्व बैंक ने RBI की विभिन्न शाखाओं के लिए 610 सहायकों की भर्ती से संबंधित परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2017 को किया। RBI के सहायक पद से संबंधित मुख्य परीक्षा कई स्लॉट में आयोजित की गई।
यहां हम आपके लिए RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत कर रहें है। इससे पहले कि हम परीक्षा विश्लेषण पर चर्चा से शुरूआत करें आइये पहले RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा का पैटर्न
मुख्य परीक्षा में, 5 सेक्शन्स और कुल 200 प्रश्न थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया था।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 |
रीज़निंग एबिलिटी | 40 | 40 |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 40 |
कुल | 200 | 200 |
- परीक्षा की प्रकृति हिंदी और अंग्रेजी में यानि द्विभाषी होगी।
- पूरे पेपर हल करने के लिए कुल समय-सीमा 120 मिनट की है।
जिन उम्मीदवारों को RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा में चुना जाएगा उन्हें अंतिम चरण अर्थात साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा का विश्लेषण: विस्तृत जानकारी
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन श्रेणी का था। आइये हम आगे बढ़ते हैं और आपको सेक्शन-वाइज़ परीक्षा के विश्लेषण से अवगत कराते हैं।
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के अंग्रेजी सेक्शन का विश्लेषण
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा में सबसे आश्चर्य की बात यह थी कि इस सेक्शन में प्रश्नों का सेट मुश्किल था। आपको बता दें कि इस सेक्शन से 40 प्रश्न पूछे गए थे जिनके टॉपिक्स इस प्रकार हैं:
- पैरा समापन (4 से 5 प्रश्न)
- पैराजंबल्स (2 से 3 प्रश्न)
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (2 पैसेज)
- फिलर्स (3 से 4 प्रश्न)
- वाक्य सुधार (3 से 4 प्रश्न)
- स्पाटिंग द एरर्स
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण
हमारे विश्लेषण का दूसरा टॉपिक है न्यूमेरिकल एबिलिटी। इस सेक्शन का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। इसमें 40 प्रश्न पूछे गए थे जिनके टॉपिक्स इस प्रकार हैं:
- डेटा पर्याप्तता – (4 से 5 प्रश्न)
- डेटा इंटरप्रिटेशन (8 से 10 प्रश्न)
- नंबर सीरीज़ (4 से 5 प्रश्न)
- सरलीकरण (3-4 प्रश्न)
- द्विघात समीकरण (4 से 5 प्रश्न)
- विविध (10 प्रश्न)
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के रीज़निंग एबिलिटी सेक्शन का विश्लेषण
हमारे विश्लेषण का तीसरा टॉपिक है रीज़निंग एबिलिटी। इस सेक्शन का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। इसमें 40 प्रश्न शामिल थे जिनके टॉपिक्स इस प्रकार हैं:
- असमानता (4 से 5 प्रश्न)
- सिलजिज़म (4 से 5 प्रश्न)
- पहेली / व्यवस्था
- ब्लड रिलेशन (4 से 5 प्रश्न)
- विविध प्रश्न
RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के जनरल अवेयरनेस एवं कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन का विश्लेषण
हमारे विश्लेषण का आख़िरी टॉपिक जनरल अवेयरनेस एवं कंप्यूटर नॉलेज के सेक्शन का है। इस सेक्शन का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन श्रेणी का था। इसमें 40 प्रश्न पूछे गए थे जिनके टॉपिक्स इस प्रकार हैं:
- हार्डवेयर, एक्सेल
- इंद्र नौसेना
- विश्व आयुर्वेद
- बैंकिंग जागरूकता
- वन्यजीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान
- एमएस वर्ड 2010
हमें उम्मीद है कि RBI के सहायक पद की मुख्य परीक्षा के विश्लेषण पर आधारित इस लेख से आपको तैयारी करने संबंधी उपयोगी जानकारी प्रप्त हुई होगी।
RBI के सहायक पद की भर्ती परीक्षा 2016 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ RBI के सहायक पद की परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।