RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 : सम्पूर्ण परीक्षा विश्लेषण- भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न RBI शाखाओं के लिए 623 ऑफिस असिस्टेंट (कार्यालय सहायक) की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया। व्यवस्थावार परीक्षा आयोजन करने हेतु कई स्लॉट्स में RBI असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कल और आज (27 और 28 नवम्बर) को किया जा रहा है।
यहाँ पर हम आज आयोजित की गई RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का समग्र परीक्षा विश्लेषण प्रस्तुत कर रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को यह समझने में आसानी हो कि परीक्षा के प्रश्न पत्र में प्रश्नों का कठिनाई स्तर क्या था और परीक्षा के लिए एक सुरक्षित प्रयास के तहत कितनों प्रश्नों को करना उम्मीदवार के लिए सेक्शन वाइज ठीक था।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 : सम्पूर्ण परीक्षा विश्लेषण, 28 नवंबर, 2017
इससे पहले कि हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 की विश्लेषण शुरू करें उससे पहले हम एक बार RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा संरचना का उल्लेख करना चाहेंगे। RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा संरचना में रीजनिंग एबिलिटी, नुमेरिकल एबिलिटी और अंग्रेजी भाषा के तहत कुल तीन सेक्शन परीक्षा में सम्मिलित थे। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 1 घंटे में देना था। उम्मीदवार इसे तालिका की मदद से समझ सकते हैं-
अनुभाग का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 |
नुमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
यदि हम आज संपन्न हुई परीक्षा की जांच करते हैं, तो हम देख सकते हैं कि परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर एक जैसा अथार्त सरल था। चूंकि परीक्षा का कठिनाई स्तर सरल था अतः अच्छी तैयारी और प्रश्नों को तेजी से हल कर पाने वाले उम्मीदवार पेपर को संभवत: सर्वोत्तम तरीके से हल करने में सक्षम थे। अब हम संपन्न परीक्षा विश्लेषण की तरफ बढ़ते हैं और अनुभाग-वार (सेक्शन वाइज) परीक्षा विश्लेषण के तहत RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 के सन्दर्भ में परीक्षा से अवगत होते हैं-
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 : अंग्रेज़ी कॉम्प्रिहेंशन
- कठिनाई स्तर : सरल-मध्यम
- अच्छा प्रयास :19 to 22
अब हम RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र के अंतिम सेक्शन अंग्रेजी का टॉपिक वाइज समीक्षा करते हैं। इस सेक्शन का कठिनाई स्तर सरल-मध्यम स्तर का था। अंग्रेजी का रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को हल करना थोड़ा मुश्किल था। पूछे गए प्रश्नों का विवरण निम्नानुसार है-
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
अपठित (Reading Comprehension) | 12 | मध्यम |
वाक्य शुद्धि (Sentence correction) | 6 | सरल |
रिक्त स्थान की पूर्ति {Fill in the Blanks (Single)} | 10 | सरल-मध्यम |
त्रुटी पहचान (Spotting the Error) | 5 | मध्यम |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के तहत एक कहानी दी गई थी और कहानी पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। पर्यायवाची और विलोम से 3-4 प्रश्न पूछे गए थे।
अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग में 19–22 प्रश्नों को सटीकता के साथ हल करने को परीक्षा की दृष्टि से सुरक्षित प्रयास माना जा सकता है।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 : नुमेरिकल एबिलिटी
- कठिनाई स्तर : सरल-मध्यम
- अच्छा प्रयास : 24-26
कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की सभी पालियों में प्रश्नों की प्रवृत्ति को लगभग समान रखा। नुमेरिकल एबिलिटी अनुभाग में कुल 35 प्रश्न शामिल थे।
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
नंबर सीरीज | 5 | सरल-मध्यम |
सरलीकरण | 10 | सरल |
डाटा दक्षता और विश्लेषण | 10 | सरल-मध्यम |
विविध | 10 | मध्यम |
विविध प्रश्नों के तहत साधारण ब्याज/ चक्रवृद्धि ब्याज, समय-दूरी और कार्य, अनुपात और समानुपात आदि शामिल थे।
इस अनुभाग के आधार पर, हम उम्मीद करते हैं कि नुमेरिकल एबिलिटीअनुभाग में 24-26 प्रश्नों को सटीकता के साथ हल करने को परीक्षा की दृष्टि से सुरक्षित प्रयास माना जा सकता है।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 : रीज़निंग एबिलिटी
- कठिनाई स्तर : सरल
- अच्छा प्रयास : 29-31
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में आयोग ने प्रश्नों को उचित ढंग से मिश्रित किया था और परीक्षा में इस अनुभाग से 35 प्रश्न पूछे गए थे। इसका टॉपिक वाइज आवंटन इस प्रकार है:
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
बैठक व्यवस्था/ पज़ल्स (Sitting Arrangement/ Puzzles) | 10 | सरल-मध्यम |
नंबर सीरीज (Number Series) | 5 | सरल |
सीरीज (अक्षर-संख्या) [Series (Alphanumeric)] | 5 | सरल |
न्याय कथन (Syllogism) | 5 | सरल |
विविध {कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding), आर्डर और रैंकिंग (order & Ranking)आदि) | 15 | सरल |
उम्मीदवारों को यह सेक्शन स्कोरिंग और आसान लगा। अतः हम कह सकते हैं कि परीक्षा का कठिनाई स्तर उम्मीदवारों ने सरल पाया।
रीज़निंग अनुभाग में 29-31 प्रश्नों को सटीकता के साथ हल करने को परीक्षा की दृष्टि से सुरक्षित प्रयास माना जा सकता है।
हमारी गणना के अनुसार 75-79 प्रश्नों को सटीकता के साथ हल करना अच्छे प्रदर्शन के तहत माना जाएगा। हमें उम्मीद है कि RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण पर आधारित यह लेख आपको अपने प्रदर्शन के स्तर के बारे में जानने में मदद करेगा।
क्या आप अभी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, तो निम्न मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी की जांच करें-
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 – फ्री पैकेज
OnlineTyari ने RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 की तैयारी कर रहे छात्रों की परीक्षा तैयारी में सहायता पहुँचाने और उनकी तैयारी स्तर को जांचने के लिए RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा – फ्री पैकेज का संकलन किया है। यह फ्री पैकेज अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के अनुरूप निर्मित किया गया है। इस सम्पूर्ण पैकेज की विशेषताएं निम्न प्रकार है –
इस फ्री पैकेज’ को हल करने पर छात्र सभी अनुभाग (सेक्शन) परीक्षा में सहज हो जाएगा एवं परीक्षा में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा।
RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ RBI परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।