RBI ग्रेड B स्तर-2 के परिणाम 2017 घोषित: भारतीय रिज़र्व बैंक ग्रेड B की भर्ती प्रक्रिया में काफ़ी सक्रिय रहा है और RBI ग्रेड B स्तर-2 के लिए परीक्षा के परिणामों को घोषित किया है। RBI ग्रेड B अधिकारी (स्तर-2) के लिए लिखित परीक्षा में 3 पेपर शामिल थे – आर्थिक और सामाजिक मामले, अंग्रेज़ी भाषा और वैकल्पिक विषय जो कुल 300 अंकों के थे।
वे उम्मीदवार जिन्होंने RBI ग्रेड B स्तर-2 परीक्षा दी थी अब वे नीचे दिए गए सीधे लिंक से साक्षात्कार के लिए पात्र और चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट सूची देख सकते हैं।
RBI ग्रेड B स्तर-2 परिणाम 2017
नीचे दी गई मेरिच सूची आपको RBI ग्रेड B स्तर-2 मेरिट सूची की जानकारी देगी जिसमें अंतिम चरण यानि साक्षात्कार के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों की जानकारी है। RBI ग्रेड B मेरिट सूची में शामिल रोल नंबर को देखें और ये भी देखें कि आपने अंतिम चरण में कदम रखा है या नहीं।
डाउनलोड करें: RBI ग्रेड B मेरिट लिस्ट 2017 (फेज़-II)
हम उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहेंगे जिन्हें RBI ग्रेड B स्तर-2 के परिणाम 2017 से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और साक्षात्कार चरण के लिए चुने गए हैं। लेकिन, अभी आराम करने ना बैठें। साक्षात्कार 1 अगस्त 2017 से शुरू होंगे और अक्टूबर 2017 में समाप्त होंगे। साक्षात्कार कॉल लेटर (नए रोल नंबर के साथ) जिसमें समय, स्थान और तिथि का उल्लेख किया जाएगा, उन्हें विभिन्न स्तरों में (निश्चित समय में) चुने गए उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल में भेज दिया जाएगा।
RBI स्तर-3 की तैयारी बेहतर अध्ययन सामग्री और गाइड से शुरू कर दें ताकि आप RBI ग्रेड B भर्ती 2017 में पूर्ण रूप से उत्तीर्ण हो सकें।
ट्रिकी गणित, रमेश पब्लिशिंग हाउस
यह पुस्तक गणित की बुनियादी समझ को विकसित करने के लिए विशेष उपयोगी है। इसमें अध्यायवार पाठ्यक्रम के गणित के तहत पूछे जाने वाले सभी टॉपिक्स का समावेशन किया है। पुस्तक में प्रश्नों के विस्तृत हल के साथ अभ्यास प्रश्न भी दिए गए हैं। इस पुस्तक से छात्र गणित के प्रश्नों को कैसे ट्रिक से कम समय में हल कर करते हैं, सीख सकेंगे जिससे वास्तविक परीक्षा में छात्र अधिक अंक अर्जित कर सकेंगे।
अभी खरीदेंCompetitive Reasoning तर्कशक्ति, किरण प्रकाशन
इस पुस्तक में रीजनिंग के सभी भाषिक और अभाषिक टॉपिक्स को कवर किया गया है। इस पुस्तक में प्रत्येक प्रश्न को शॉर्ट-कट तरीके से कैसे हल किया जा सकता है का भी वर्णन किया गया है। जिससे अभ्यर्थी तेजी से प्रश्नों को हल कर सके और परीक्षा में अधिक अंक हासिल कर सके। कठिन प्रश्नों को भी शॉर्ट-कट तरीके से कैसे सरलता से हल किया जा सकता है, का भी वर्णन इस पुस्तक में किया गया है। इस पुस्तक से अभ्यास से अभ्यर्थी रीजनिंग के प्रत्येक टॉपिक्स का अभ्यास बड़ी आसानी से कर पायेगा और रीजनिंग हर अभ्यर्थी के लिए एकदम सहज हो जाएगी।
अभी खरीदेंRBI ग्रेड-बी भर्ती परीक्षा 2017 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ RBI ग्रेड बी ऑफिसर परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।