RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन: इस ब्लॉग में हम OnlineTyari के RPF SI परीक्षा परीक्षा मॉक टेस्ट पेपर 2018 (टेस्ट 3) से महत्त्वपूर्ण प्रश्न दे रहे हैं। आप प्रश्नों को हल कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं, अगर आप किसी प्रश्न को हल करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो प्रश्न को हल करने की विधि के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें और हल करने की विधि से अवगत हों।
नीचे दिए गए प्रश्न परीक्षा में पूछे जाने वाले ऐसे प्रश्न हैं जिन्हें हल करने में छात्र काफी परेशानी महसूस कर रहे थे, अतः इन प्रश्नों को काफी कम छात्र अटेम्प्ट कर रहे थे। आप भी इन प्रश्नों को हल करना सीखें और ऐसे ही सभी टॉपिक के प्रश्नों को हल कर आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन
नीचे RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन में पूछे जाने वाले सभी सेक्शन के प्रश्न दिए जाएगे, आज हम गणित के प्रश्नों को देखेंगे-
RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन परीक्षा हेतु सामान्य गणित के प्रश्न
प्रश्न 6: चावल की कीमत में 30% की कमी होने से एक व्यक्ति 700 रुपये में 3 किलोग्राम चावल अधिक खरीद सकता है। चावल की कम हुई कीमत ज्ञात करें?
- Rs. 50
- Rs. 60
- Rs. 70
- Rs. 80
प्रश्न 8: एक यात्रा के दौरान एक आदमी पहले 80 किमी ,32 किमी / घंटा की चाल से और अगले 80 किमी. 40 किमी / घंटा की चाल से यात्रा करता है। 160 किमी के लिए यात्रा की औसत गति कितनी है ?
- 40 km/hr
- 35.56 km/hr
- 41.56 km/hr
- 56 km/hr
प्रश्न 10: 30,000 की राशि पर 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर 192 रू हैं | ब्याज की बार्षिक दर क्या है ?
- 4
- 6
- 8
- 10
प्रश्न 12: 12 वर्ष पहले, मुकेश, आयुष की आयु का 3 गुना था | 12 वर्ष बाद, आयुष और मुकेश की आयु का अनुपात 2:3 होगा | मुकेश की वर्तमान आयु क्या है?
- 24
- 30
- 36
- 42
प्रश्न 14: पेट्रोल की कीमत 74 रू प्रति लीटर और स्पिरिट की कीमत 50 रू प्रति लीटर है | स्पिरिट और पेट्रोल को किस अनुपात में मिश्रित किया जाये ताकि मिश्रण को 72 रू प्रति लीटर बेचने पर 20% लाभ प्राप्त कर सकें |
- 2 : 5
- 7 : 5
- 4 : 3
- 6 : 5
प्रश्न 15: दो समकोण शंकुओं के पृष्ठीय सतह क्षेत्रफल का अनुपात क्या होगा? जिनका आयतन बराबर है | यदि उनकी त्रिज्या का अनुपात 2: 3 है और उनकी प्रत्येक की ऊंचाई और त्रिज्या का अनुपात 1: 3 है|
- 2 : 3
- 4 : 9
- 1 : 3
- 2 : 9
प्रश्न 18: 30 लड़को के एक समूह का औसत वजन 66.4 किलोग्राम मापा गया| इसके बाद पाया गया की गलती से 64किग्रा. और 53 किग्रा. को क्रमशः 74 किग्रा. और 34 किग्रा. पढ़ लिया गया था| सही औसत वजन ज्ञात कीजिये|
- 65.2
- 66.1
- 67.2
- 68.2
प्रश्न 21: एक क्रिकेट खिलाड़ी की 50 इनिंग का औसत 40 रन है| उसका उच्चतम स्कोर उसके निम्नतम स्कोर से 172 रन ज्यादा है| यदि इन दो इनिंग को छोड़ दिया जाये तो बाकि 48 इनिंग का औसत 38 रन रह जाता है| खिलाड़ी का उच्चतम स्कोर कितना है?
- 182
- 178
- 174
- 170
प्रश्न 24: आनंद के खर्च और बचत में 5:3 का अनुपात है| यदि उसकी आय में 25% और खर्च में 20% की वृद्धि होती है | तब उसकी बचत में कितने प्रतिशत वृद्धि होती है?
- 25%
- 40/3%
- 1 4/7%
- 33 1/3%
प्रश्न 34: किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 35% अंक जरूरी है| कविश उस परीक्षा में 112 अंक प्राप्त करता है और 28 अंक से अनुत्तीर्ण हो जाता है| उस परीक्षा में पूर्णांक है:
- 350
- 400
- 140
- 450
RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के प्रश्न
प्रश्न 72: स्वपोषक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
- वे स्टार्च के रूप में कार्बोहाइड्रेट स्टोर करते हैं
- वे खाद्य श्रृंखला में पहला ट्रॉफिक स्तर बनाते हैं
- वे सूरज की रोशनी और क्लोरोफिल की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से कार्बोहाइड्रेट को संश्लेषित करते हैं
- वे सूरज की रोशनी की अनुपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तित करते हैं
प्रश्न 75: भारतीय राज्यों के निम्नलिखित में से किस समूह से कर्क रेखा गुजरती है?
- राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल
- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा
- मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल
प्रश्न 77: 1904 में क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत सोसाइटी’ की स्थापना किसने की थी?
- विनायक दामोदर सावरकर
- चंद्रशेखर आजाद
- भगत सिंह
- सुभाष चंद्र बोस
प्रश्न 81: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उनके कार्यकाल के दौरान कार्यालय से इनके द्वारा हटाया जा सकता है:
- संसद की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
- राज्य विधायिका के राज्यपाल इस प्रभाव के लिए दो तिहाई बहुमत से एक प्रस्ताव पारित करते हैं
- राज्य विधायिका की सिफारिश पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
- संसद द्वारा दो तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रपति
प्रश्न 84: सांद्रण प्रवणता के विरुद्ध कोशिका की गति को कहा जाता है:
- सक्रिय परिवहन
- विसरण
- निष्क्रिय परिवहन
- परासरण
प्रश्न 87: खाना पकाने के दौरान, अगर बर्तन का निचला हिस्सा बाहर की ओर से काला होने लगे, तो इसका मतलब है
- ईंधन गीला है
- भोजन को पूरी तरह से पकाया नहीं गया है
- ईंधन पूरी तरह से जल नहीं रहा है
- ईंधन पूरी तरह से जल रहा है
प्रश्न 92: हाल ही में, इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स 2018 के तहत किस शहर को ग्रेट मोमेंटम टाइटल प्रदान किया गया है?
- इंदौर
- सूरत
- नवी मुंबई
- चंडीगढ़
प्रश्न 96: बजट 2018 के अनुसार, किन तीन फर्मों को विलय करने के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा?
- एलआईसी, भारती एक्सा और यूनाइटेड इंश्योरेंस
- यूटीआई, ओरिएंटल इंश्योरेंस और नेशनल इंश्योरेंस
- राष्ट्रीय बीमा, एलआईसी और ओरिएंटल बीमा
- सामान्य बीमा, मैक्स बुपा और एसबीआई लाइफ
प्रश्न 107: मानव शरीर की धीमी वृद्धि निम्न में से किसकी कमी के कारण होती है?
- प्रोटीन
- विटामिन
- वसा
- कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न 114: ब्लीचिंग पाउडर को पानी के लिए कीटाणुनाशक के रूप में प्रयोग किया जाता है:
- पानी की कठोरता को हटा देता है
- पानी को कीटाणु मुक्त बनाता है
- पानी से सभी गंदगी हटा देता है
- पानी को स्वादिष्ट बनाता है
प्रश्न118: निम्नलिखित शासकों में से किसके दौरान मंगोलों ने दिल्ली सल्तनत पर हमला किया था?
अलाउद्दीन खीलजी
कुतुबुद्दीन ऐबक
अब्राहम लोदी
समसूद्दीन इल्तुतमिश
प्रश्न 120: निम्नलिखित में से किस वर्ष में, प्रांतीय विधानसभा के चुनाव पहली बार आयोजित किए गए थे?
- 1942
- 1947
- 1937
- 1950
RPF SI परीक्षा 2018: मॉक टेस्ट पेपर 3 के सॉल्युशन परीक्षा हेतु रीजनिंग के प्रश्न
- यदि REVIEW को S2W32X कोड किया जाता है तो OPPOSE के लिए कोड क्या होगा ?
- 4QQ4T2
- 4QO4U3
- 3QO4T2
- 4QQ4U2
- एक सुबह,7 बजे जावेद ने सूर्य की तरफ अपनी पीठ करके चलना शुरू किया। फिर, वह बाईं ओर मुड़ा और कुछ दूर चलता है और फिर दायी तरफ मुड़ा और कुछ दूर चलता है। तब, वह दुबारा बायीं तरफ मुड़ता है। अब वह किस दिशा की तरफ मुँह किये हुए है ?
- पूर्व
- पश्चिम
- दक्षिण
- उत्तर
- A का मतलब है ‘जोड़ना ‘, B का मतलब है ‘गुणा करना’, C का मतलब है ‘घटाना ‘ D का मतलब है ‘विभाजित करना ‘ तब 18 D 2 A 3 B 6 C 5 का मान क्या होगा ?
- 22
- 27
- -22
- 18
45.’DIFFICULT’ शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने जोड़े हैं जिनके मध्य (आगे और पीछे दोनों तरफ से )उतने ही अक्षर हैं जितने अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला में हैं।
- एक
- तीन
- दो
- चार
47.यदि शब्द ‘COMPRESSIONS’ में पहला और दूसरा अक्षर आपस में बदल जाते हैं, तीसरा और चौथा, पांचवा और छठा और इसी प्रकार आगे भी अक्षर बदल जाते हैं। निम्नलिखित में से दायीं तरफ से 8वां अक्षर क्या होगा?
- S
- O
- R
- E
49.शब्द PHYSIOTHERAPY से अक्षरों के क्रम को बिना बदले और प्रत्येक अक्षर को एक बार उपयोग करके कितने अर्थपूर्ण शब्द बनाए जा सकते हैं?
- 2
- 4
- 10
- 11 से अधिक
50 कथन :
सभी आम फल हैं।
कुछ फल संतरे हैं।
निष्कर्ष :
- कुछ फल आम हैं।
- सभी संतरे आम हैं।
- निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
- निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
- या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
- निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण नहीं करते है।
- कथन :
अर्जुन की मां ने उसे निर्देश दिया यदि बारिश तेज होती है तो रेलगाड़ी से घर लौट आये।
पूर्वधारणा:
- अगर भारी बारिश होती है तो शायद अर्जुन खुद यह तय करने में सक्षम न हो।
- ट्रेनें भारी बारिश होने पर भी चलाई जा सकती हैं।
- केवल पूर्वधारणा I अन्तर्निहित है।
- केवल पूर्वधारणा II अन्तर्निहित है।
- |या तो पूर्वधारणा I या II अन्तर्निहित है।
- न तो पूर्वधारणा I और न ही II अन्तर्निहित है।
- नीचे दिए गये विकल्पों (A), (B) (C) और (D) में से निम्न आकृति का दर्पण प्रतिबिंब चुनें जब दर्पण को रेखा पर रखा जाता है।
- A
- B
- C
- D
- दी गई आकृतियों में प्रत्येक आकृति का केवल एक बार उपयोग करके तीन वर्गों में समूहित करें।
2,7,3 ; 4,1,6 ; 5,8,9
1,5,3 ; 4,7,6 ; 2,8,9
9,2,5 ; 4,3,6 ; 7,8,1
1,2,3 ; 4,5,6 ; 7,8,9
RPF SI परीक्षा परीक्षा के सभी उम्मीदवार ऊपर दिए गए प्रश्नों को हल करें। अगर आप को किसी प्रश्न में किसी प्रकार की समस्या आती है आज (17 सितम्बर: 11 बजे) की आदित्य सर की क्लास अटेंड करें और सारे प्रश्नों के सॉल्युशन पाएं।
ऐसे ही और RPF SI परीक्षा प्रश्नों से अभ्यास करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत परफॉरमेंस रिपोर्ट
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखें और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहें। अनलिमिटेड मॉक टेस्ट से अभ्यास करने के लिए अभी TyariPLUS जॉइन करें।
अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें, शेयर करें और कमेंट करना न भूलें।
RPF SI परीक्षा पदों पर भर्ती और नवीनतम जानकारियों के लिए हमसे जुड़े रहें। रेलवे की परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ RPF SI कांस्टेबल परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।