रेलवे ग्रुप डी सैलरी और पदोन्नति के अवसर जानें : रेलवे में ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर भर्ती परीक्षा चल रही है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2018 के लिए इतनी बड़ी तदाद में आवेदनों का आना ये बताता है कि भारत में सरकारी नौकरी पाने को लेकर युवाओं में कितनी दीवानगी है। इसकी परीक्षा अक्टूबर तक चलेगी। सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेलवे ग्रुप डी प्रवेश पत्र (RRB Group D Admit Card) उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्रुप डी की परीक्षा 3 चरणों में होगी। अभी पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) देना होगा। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होंगे, उनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। ग्रुप डी के तहत ट्रैकमैन, गैंगमेन, खलासी, कैबिनमैन, स्विचमैन, लीवरमैन, पॉइंटमैन, कीमैन, शंटर, हेल्पर, वेल्डर, फ़िल्टर, पोर्टर इत्यादि के पदों इत्यादि के पदों पर भर्ती की जानी है।
रेलवे ग्रुप डी सैलरी और पदोन्नति के अवसर जानें
भारतीय रेलवे भारी संख्या में लोगों को रोजगार देता है। वर्तमान में करीब 13 लाख लोग इसमें कार्यरत हैं। आपको बता दें कि ये रेलवे द्वारा निकाली गई अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है। भारतीय रेलवे में काम करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए यह इस वर्ष बढ़िया अवसर है। एक कैरियर का चुनाव करते समय हम सबसे ज़्यादा महत्त्व जॉब प्रोफ़ाइल की ग्रोथ और सैलरी को देते हैं। हालांकि 7वें वेतन आयोग के बाद जॉब प्रोफ़ाइल और पे स्केल कुछ बदलाव आया है, RRB ग्रुप डी के कर्मचारियों को विभिन्न भत्तों के साथ एक बढ़िया मेहनताना मिलता है।
ग्रुप डी के पदों के लिए वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार बेसिक वेतन 18000 से होगा। इस बेसिक वेतन के आधार पर ही अन्य भत्ते का निर्धारण किया जाएगा।
मूल वेतन के अतिरिक्त अन्य लाभ
भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर बनाने के लिए कई अलाउंस दिए जाते हैं
- डीए डीयरनेस अलाउंस
- एचआरए हाउज़ रेंट अलाउंस
- टीपीए ट्रांसपोर्ट अलाउंस
- नाइट ड्यूटी अलाउंस
- ट्राइबल एरिया/शेड्यूलड एरिया अलाउंस
- डेलि अलाउंस
- 8 किमी के बाद माइलेज अलाउंस
- ओटीए ओवरटाइम अलाउंस
- बच्चों की देखभाल, विकलांग महिलाएं और शैक्षिक अलाउंस के लिए विशेष अलाउंस
- छुट्टियों के बदले मुआवजा
- फिक्स्ड़ कनवेयन्स अलाउंस
रेलवे ग्रुप D की सैलरी |
|||
पे | पे बैंड | ग्रेड पे | ग्रेड पे-शुरुवाती समय |
PB-1 | 15600-60600 | 5400 | 21000 |
5700 | 23190 | ||
6000 | 25380 | ||
7200 | 29730 | ||
8400 | 34080 | ||
PB-2 | 29900-104400 | 12600 | 40500 |
13800 | 51420 | ||
PB-3 | 14400 | 54450 | |
16200 | 63000 | ||
46800-117300 | 19800 | 76590 | |
22800 | 88500 | ||
PB-5 | 112200-20100 | 26100 | 138300 |
26700 | 147300 | ||
30000 | 159000 |
आपको बता दें कि रेलवे ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए फरवरी के महीने में नोटिफिकेशन जारी किया था। रेलवे कुल 62,907 पदों पर नियुक्ति करेगा। ये नियुक्ति देश भर के RRB जोन में की जाएगी।
RRB ग्रुप डी 2018: जानें अरुण कुमार ने कैसे अपना स्कोर 33.87 से 64.29 सुधारा
ग्रुप डी में पदोन्नति के अवसर
अब हम बात करतें है कि ग्रुप डी में भर्ती होने के बाद आप कितना आगे तक जा सकते हैं और कितनी पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
- ग्रुप डी पोस्ट में सीधे भर्ती व्यक्ति भर्ती के साथ 18000 रुपये / ग्रेड वेतन 1800 के वेतन के साथ खलासी / हेल्पर के रूप में काम करना शुरू कर देता है।
- इसके बाद उन्हें ग्रेड वेतन 1900 के साथ तकनीशियन ग्रेड 3 में पदोन्नत किया जाता है।
- ग्रेड 3 के रूप में काम करने के बाद उन्हें ग्रेड पे 2400 के साथ ग्रेड 2 में पदोन्नत किया जाता है।
- कुछ साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें 2800 के ग्रेड वेतन के साथ तकनीशियन गार्डे 1 में पदोन्नत किया जाता है।
- उसके बाद वह ग्रेड वेतन 4200 के साथ मास्टर शिल्प आदमी पर पदोन्नत किया जाता है।
- यदि वह एलडीसीई परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है तो वह ग्रेड वेतन 4200 के साथ जूनियर इंजीनियर बन सकता है।
- यदि वह अभी भी कुछ साल की सेवाओं को और जोड़ पाता है तो वह 4600 के ग्रेड वेतन के साथ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के स्तर तक पहुंच सकता है।
अगर आप को यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें, अपने दोस्तों को शेयर करें और कमेंट करना न भूलें।
क्या आप अन्य भर्ती परीक्षा में भी सम्मिलित होते हैं या सरकारी नौकरी की अन्य आगामी परीक्षा की भी तैयारी भी कर रहे हैं तो अब प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग टेस्ट पैकेज खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। सिर्फ 399 रुपये में TyariPLUS की सदस्यता लें और 1000+ मॉक टेस्ट्स पाएं। अपने मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष और सुधार क्षेत्रों को जानने के लिए फ्री मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट देने के बाद गहन विश्लेषण रिपोर्ट के साथ अपने लिए व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं और टेस्ट में सम्मिलित हुए छात्रों के मध्य रैंकिंग तुरंत प्राप्त करें।