RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए पुनरावृत्ति योजना 2016: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18252 ग़ैर-तकनीकी पदों के लिए RRB स्तर 1 के परिणाम घोषित किए थे। RRB NTPC स्तर-2 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि 17 से 19 जनवरी 2017 निर्धारित की गई है और प्रत्येक दिन पेपर 2 या 3 पालियों में आयोजित किया जाएगा।
हालांकि हम RRB NTPC स्तर-2 परीक्षा के लिए 1 हफ़्ते से भी कम दूर हैं, इसलिए यहां अंतिम दिनों के लिए तैयारी और पुनरावृत्ति से संबंधित कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। आगामी परीक्षा, RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए पुनरावृत्ति योजना को अच्छे से समझने के लिए प्रत्येक सेक्शन का सावधानीपूर्वक पालन करें।
RRB NTPC स्तर-2 परीक्षा पैटर्न 2016-2017
RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए, लगभग 3 लाख उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया गया। हम परीक्षा पैटर्न पर एक बार फिर नज़र डालेंगे इससे पहले कि RRB NTPC मुख्य पीरक्षा के लिए पुनरावृत्ति योजना को गहराई से पढ़ें।
RRB NTPC मुख्य परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे जिन्हें 4 सेक्शन में विभाजित किया गया है और पूरा पेपर 90 मिनट में हल करना होगा। प्रत्येक सेक्शन में 27-33 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.33 अंकों की कटौती होगी। परीक्षा का विस्तृत प्रारूप इस प्रकार है:
सेक्शन का नाम | अंक | अपेक्षित प्रश्नों की संख्या |
रीज़निंग एबिलिटी | 27-33 | 27-33 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड | 27-33 | 27-33 |
जनरल अवेयरनेस | 27-33 | 27-33 |
जनरल साइंस | 27-33 | 27-33 |
कुल | 120 | 120 |
अब हम RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए पुनरावृत्ति योजना 2016-2017 पर चर्चा करेंगे। उम्मीदवारों ने परीक्षा का पहला स्तर पार कर लिया है इसलिए उनमें प्रोत्साहन का स्तर ऊंचाई पर होगा। लेकिन, उम्मीदवारों को RRB NTPC स्तर-2 परीक्षा को कम नहीं समझना चाहिए।
प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी और मुख्य परीक्षा की तैयारी में बहुत बड़ा अंतर होता है, फिरभी यदि विषयवार आवंटन दोनों में एक-सा ही क्यों ना हो। आइए समझते हैं कैसे।
RRB NTPC मुख्य परीक्षा के अगले 5 दिनों के लिए पुनरावृत्ति योजना
RRB NTPC मुख्य परीक्षा की तैयारी और पुनरावृत्ति के लिए आने वाले 5 दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन होंगे। इस समय तक, किसी भी उम्मीदवार के मन में कई प्रश्न उठ रहे होंगे।
-
RRB NTPC के लिए बचे हुए प्रत्येक दिन का उपयोग कैसे करें?
-
क्या करें या अब तक क्या किया जाना चाहिए था?
-
RRB NTPC पुनरावृत्ति योजना के लिए किन रणनीतियों का पालन करना चाहिए?
RRB NTPC मुख्य परीक्षा पर बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए, आपको प्रासंगिक अध्ययन सामग्री के साथ-साथ RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए चट्टान जैसी कठोर पुनरावृत्ति योजना चाहिए। तबतक, इन प्रश्नों के उत्तरों के माध्यम से हम इन ब्रेनटीज़र्स को हल करते हैं।
RRB NTPC परीक्षा के लिए अब तक क्या किया जाना चाहिए था?
- अब तक आपको कम-से-कम दो बार पूरा सिलेबस पढ़ लेना चाहिए था।
- आपके हस्तलिखित नोट्स या जिन्हें हम पॉवर नोट्स भी कहते हैं, अंतिम पुनरावृत्ति के पूरी तरह से तैयार होने चाहिए।
- आपको शॉर्टकट्स और फॉर्मूले भलीभांति आने चाहिए और कुछ मॉक टेस्ट भी हल कर लेने चाहिए थे।
RRB NTPC परीक्षा के लिए अब क्या करें?
- स्वाभाविक है ये समय कुछ नया तैयार करने का नहीं है। कोई भी नया विषय अब तैयार करने का कोई तुक नहीं बनता। ये निष्फ़ल होगा।
- जब आप पुनरावृत्ति करें, दो विषयों एकसाथ उठाएं (उदाहरण- जनरल अवेयरनेस के साथ क्वॉन्टिटेटिव एप्टिय्टूड या जनरल साइंस आदि)। इससे आपको विषयों को पूर्णता से तैयार करने में मदद मिलेगी।
- प्रत्येक दिन एक मॉक टेस्ट ज़रूर हल करें। इससे परीक्षा की चिंताओं से आप मुक्त होंगे।
- प्रत्येक मॉक टेस्ट की समीक्षा करें जिन्हें आप हल करना चाहते हों साथ ही सटीकता और गति के आधार पर सुधार के क्षेत्र देखें। इससे वास्तविक परीक्षा में आपको प्रयासों की संख्या का सही अंदाज़ा मिलेगा।
- आपको क्या करना है, इसके आधार पर एक उचित रणनीति बनाएं ना कि इसके आधार पर कि घंटों के आधार पर आपको कितना पढ़ना है। बेहतर परिणामों के लिए सबसे अच्छी रणनीति लिखें।
- आपकी सफ़लता या असफ़लता इस पर निर्भर करती है कि आप समय का उपयोग किस प्रकार करते हैं और अंतत: कि आगामी परीक्षा RRB NTPC के लिए क्या पुनरावृत्ति योजना अपनाते हैं।
प्रोत्साहित रहें
- तैयारी के दौरान ऐसे भी कुछ क्षण आएंगे जब आप सोचेंगे कि बस! आपसे नहीं हो पाएगा। वैसे क्षणों को शांतिपूर्वक आकर जाने दें।
- संघर्ष करते रहें। गहराई तक जाएं और अपने अंदर छुपी ताकत को पहचानें। अपने आपको याद दिलाएं कि अब तक आपने कई दिन तैयारी की है।
- तैयारी से संबंधित अपनी योजना को लेकर सख़्त रहें।
- अनुदार लक्ष्य निर्धारित ना करें।
- इस समय पर, आपको प्रत्येक दिन 15 घंटे अध्ययन करना चाहिए। सभी अन्य कार्यों को छोड़ दें और कम-से-कम 6 घंटे की नींद अवश्य लें।
- परीक्षा के समय के अनुसार ही अपने आपको ढालें। एक महीने के लिए उसी समय पर सोएं और जागें जैसे आप परीक्षा के दिनों में करेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आगामी दिनों के लिए RRB NTPC मुख्य परीक्षा के लिए पुनरावृत्ति योजना से संबंधित इस लेख से आपको मदद मिलेगी। RRB NTPC भर्ती परीक्षा 2016-2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। रेलवे परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ RRB NTPC परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।