SBI क्लर्क आधिकारिक अधिसूचना 2019 हुई जारी : जाने महत्त्वपूर्ण जानकारी- भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय बैंक है। विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए भारतीय स्टेट बैंक प्रतिवर्ष योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है। SBI ने इस वर्ष की रिक्तियों को भरने हेतु SBI क्लर्क रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इस लेख में SBI बैंक क्लर्क परीक्षा 2019 से सम्बंधित समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। आवेदक यहाँ इस परीक्षा से सम्बंधित अधिसूचना, पात्रता दिशा-निर्देश, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा एवं साक्षात्कार की तथ्यों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SBI क्लर्क आधिकारिक अधिसूचना 2019 हुई जारी : जाने महत्त्वपूर्ण जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्कों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा जून माह में आयोजित की जानी है। SBI द्वारा 12 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ | 12 अप्रैल, 2018 |
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 03 मई 2019 |
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2019 परीक्षा तिथि | जून 2019 |
SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2019 परीक्षा तिथि | 10 अगस्त 2019 |
SBI ने वर्ष 2019 के लिए देश की विभिन्न शाखाओं में बैंक क्लर्क के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। समस्त सुयोग्य अभ्यर्थी, जो शैक्षणिक रूप से इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अर्ह है, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से SBI बैंक क्लर्क की परीक्षा के लिए के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SBI क्लर्क 2019 रिक्तियां
कुल 9086 रिक्त पदों पर ये भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। सेलेक्शन प्रोसेस पिछली बार की तरह ही रहेगा, जिसमें उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
SBI क्लर्क 2019 की पात्रता
SBI क्लर्क की पात्रता का निर्धारण स्वयं SBI द्वारा किया जाता है। प्रत्येक उम्मीदवार जो SBI क्लर्क की लिखित परीक्षा में आवेदन करता है, उसे आवश्यक पात्रता की पूर्ति करना आवश्यक है। अगर उम्मीदवार ऐसा करने में असमर्थ होता है तो वह इस परीक्षा के लिए अयोग्य माना जाएगा।
असिस्टेंट अथवा क्लर्क के लिए SBI क्लर्क 2019 की पात्रता में आयु, शैक्षिक पात्रताएं और राष्ट्रीयता आदि के संबंध में कुछ जानकारियां होती हैं। इन्हें देख लेना आवश्यक है।
आयु सीमाः आवेदन पत्र भरते समय एसबीआई क्लर्क की पात्रता 2019 के अनुसार आगामी परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की उपरी सीमा की छूट सरकारी नियमों के अनुसार होगी, जो इस प्रकार है:
- एससी/एसटी: 5 वर्ष
- ओबीसी: तीन वर्ष
- विक्लांग: सामान्य वर्ग 10 वर्ष
- विक्लांग: एससी/एसटी15 वर्ष
- विक्लांग: ओबीसी 13 वर्ष
- कश्मीरी नागरिक: 5 वर्ष
- अवकाश प्राप्त सैनिक: सेना में वास्तविक रूप में जितने समय तक सेवा दी + 3 वर्ष (एससी/एसटी विक्लांग सैनिक को 8 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष की आयु तक)
- विधवा/तलाकशुदा स्त्रियां/कानूनी रूप से अलग रह रहीं स्त्रियां: 9 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष)
न्यूनतम शैक्षिक योग्यताः उम्मीदवार किसी राज्य अथवा केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका हो। SBI के अनुसार अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी उत्तीर्ण होने की शर्त के साथ इसका आवेदन कर सकते हैं। यदि उन्हें साक्षात्कार हेतु बुलाया जाए तो उन्हें सम्बंधित साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।
आवेदन फीस
इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के तहत जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2019 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें, बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SBI क्लर्क परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।