भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही जूनियर असोसिएट्स (ग्राहक सहयोग एवं बिक्री) तथा जूनियर कृषि असोसिएट्स की भर्ती के लिए सरकारी अधिसूचना जारी की है। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए थे। आइये हम JA (जूनियर एसोसिएट्स) और JAA (जूनियर कृषि एसोसिएट्स) परीक्षा के लिए SBI Clerk 2016 लिखित परीक्षा के सिलेबस और नए परीक्षा पैटर्न को समझते हैं। लेकिन इससे पहले, Clerical कैडर के लिए चयन प्रक्रिया को एक बार फिर से समझ लें।
SBI Cerk 2016: चयन प्रक्रिया
जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं, लिखित परीक्षा के पैटर्न में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। चयन का मापदंड 3 टीयर में होगा या तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
- प्रथम चरण: SBI Clerk प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ MCQ आधारित)
- द्वितीय चरण: SBI Clerk मुख्य (वस्तुनिष्ठ MCQ आधारित)
- तीसरा चरण: स्थानीय भाषा की परीक्षा / साक्षात्कार (अभी तक पुष्टि नहीं)
लिखित परीक्षा में आपका प्रदर्शन काफ़ी हद तक आपके चयनित होने की दिशा में योगदान देगा।
SBI Clerk 2016: JA एवं JAA के लिए परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहला पेपर, SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा होगी, जोकि MCQ पर आधारित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 3 सेक्शन्स में वर्गीकृत हैं जिनमें, इंग्लिश भाषा, संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) और तर्क क्षमता (Reasoning Ability) जैसे सेक्शन्स शामिल हैं।
प्रथम चरण: SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा
Section |
प्रश्नों का संख्या |
अंक |
इंग्लिश भाषा (English Language) | 30 | 30 |
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) | 35 | 35 |
तर्क क्षमता (Reasoning Ability) | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
परीक्षा के लिए समय अवधि 60 मिनट निर्धारित है और नेगेटिव मार्किंग के रुप में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटने का प्रावधान किया गया है। सेक्शनल और कुल कटऑफ भी होगा।
द्वितिय चरण: SBI Clerk मुख्य परीक्षा
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त कर चुके होंगे वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे। इस पेपर की समय अवधि 2 घंटे 40 मिनट की होगी और जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं वहीं अगर सेक्शन्स की बात करें तो यह परीक्षा 5 अलग-अलग सेक्शन्स में वर्गीकृत है।
Section |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
समय (मिनट्स में) |
General/ Financial Awareness | 50 | 50 | 35 |
General English | 40 | 40 | 35 |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 |
Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 |
कुल | 190 | 200 | 160 |
कुल मिलाकर 190 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए एक अलग समय स्लॉट होगा। यहां भी सेक्शनल और ओवरऑल कटऑफ अंक होंगे।
तीसरा चरण: साक्षात्कार (अभी तक पुष्टि नहीं)
अभी तक SBI Clerk वर्ष 2016 के लिए साक्षात्कार की पुष्टि नहीं की गई है। इस पर अभी भारत सरकार के द्वारा निर्णय लिया जाना बाकि है।
साक्षात्कार के अलावा, एक स्थानीय/राजभाषा परीक्षा भी होगी। यह उनके लिए होगी, जिन्होंने 10 वीं कक्षा में स्थानीय भाषा का अध्ययन न किया हो। जो उम्मीदवार ऑफिसियल और / या स्थानीय भाषा में कुशल नहीं होंगे वे अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न से इन निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।
- SBI प्रारंभिक परीक्षा क्वॉलिफाइंग है। इसका मतलब यह हुआ कि प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने के दौरान विचार किया जाएगा।
- दोनों परीक्षाओं में सेक्शनल और ओवरऑल कटऑफ होगी।
- अंतिम मेरिट लिस्ट SBI Clerk की मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों और साक्षात्कार (अगर हुआ तो) के आधार पर बनेगी।
हमें उम्मीद है कि पैटर्न संबंधी परिवर्तन, आगामी SBI Clerk परीक्षा के लिए आपकी तैयारी के स्तर को प्रभावित नहीं करेंगे।
SBI Clerk सिलेबस: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
तर्कशक्ति परीक्षण (Reasoning): लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्नों में मौखिक और गैर मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए कुशल तर्कशक्ति का प्रयोग करना होगा।
- Analogy
- Coding & Decoding
- Blood Relations
- Sitting Arrangements
- Series Completion
- Syllogisms
- Decision Making
- Statement Reasoning
- Classification
- Mirror Image, Hidden and Embedded Images
- Cubes, Cuboid and Dices
मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude): मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 10वी कक्षा के स्तर के गणित का होगा। सभी बुनियादी सूत्रों और 30 तक की संख्या के वर्ग और घन को याद करने की कोशिश करें क्योंकि यह SBI Clerk परीक्षा के दौरान प्रश्नों को हल करने में आपके लिए मददगार साबित होगा।
- Number System
- Simplifications
- Roots & Averages
- Surds & Indices
- Percentages
- Profit & Loss
- Ratio & Proportion
- Partner Ship
- Chain Rule
- Time & Work
- Pipes & Cisterns
- Time & Distances
- Problems on Trains
- Boats & Streams
- Allegation & Mixtures
- Simple Interest
- Compound Interest
- Stocks & Shares
- Clocks & Algorithms
- Mensuration
- Volume& Surface area
- Permutations & Combinations
- Heights & Distances
- Line Graphs
- Bar Graphs
- Pie Charts
- Tabulation
इंग्लिश भाषा: SBI Clerk के इंग्लिश सेक्शन में प्रश्न भाषा कौशल के साथ ही पढ़ने और लेखन कौशल पर आधारित होंगे। कुल मिलाकर, प्रश्नों का स्तर प्राथमिक स्तर के समान होगा।
- Vocabulary
- Synonyms
- Antonyms
- Word formation
- Sentence completion
- Theme Detection
- Deriving Conclusions
- Passage Completion
- Error Detection
- Passage Correction
- Cloze Test
- Sentence Correction
- Grammar
- Idioms
- Phrases
जनरल/फाइनेंस अवेयरनेस (General/Financial Awareness): इस टेस्ट में प्रश्न करंट अफेयर्स, बैंकिंग और अर्थव्यवस्था, बीमा क्षेत्र से संबंधित होंगे। वर्तमान मामलों में, पूछे जाने वाले प्रश्न इस प्रकार हो सकते हैं।
- हाल ही में हुई नियुक्तियां
- पुरस्कार और सम्मान
- खेल
- नई योजनाएं
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम घटनाएं
कम्प्यूटर ज्ञान (Computer Ability): SBI Clerk भर्ती परीक्षा 2016 में, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जानकारी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
- Computer Hardware
- Operating System concepts
- Shortcut Keys
- MS Word
- MS Excel
- MS Power Point
- MS Access
- Internet & Networks
- Basic Security Concepts
- Latest Technologies
अधिक जानकारी के लिए, आप SBI Clerk परीक्षा सिलेबस पर आधारित हमारे विस्तृत ब्लॉग को फिर से पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, SBI Clerk भर्ती 2016 संबंधी खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे जुड़े रहें।
आप अपने संदेहों को नीचे दिए गए सेक्शन में हमसे साक्षा कर सकते हैं। बेहतर प्रतिक्रिया के लिए, अपने प्रश्नों को ऑनलाइन तैयारी कम्यूनिटी में पोस्ट करें।
Sir mera form galti s aguricultur m bhra gya kya m dusra form bhar skti hu kya plz reply
ye toh ssc wale saare topic daal diye bank me bi
Sir sbi junior assistant ka form na bharke JAA ka form glti s bhara gya uska chalan bhi cut gya kya m ab sbi JA s form bhar skta hu kya plz help m sir
हा नया रजिस्ट्रेसन कर सकते हैं कोई दिक्कत नही होगा….
Sir kya grezuetion 3rd part ka student form bhar sakta he