SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018 ऑल इंडिया टेस्ट (AIT) विश्लेषण एवं रिजल्ट : SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन मार्च/अप्रैल में किया जाना संभावित है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी पूर्ण शक्ति से अध्ययन में जुटे हुए हैं। पर अध्ययन के साथ-साथ अध्ययन किए गए सामग्री को जांचना की आप को वह समझ में आया या नहीं, या आप सम्बंधित प्रश्नों को हल कर पा रहे हैं या नहीं आदि की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर टेस्ट देकर खुद को जांचते रहना चाहिए। आपके अध्ययन और परीक्षा तैयारी को जांचने के लिए OnlineTyari समय-समय पर ऑल इंडिया टेस्ट (AIT) का आयोजन करता रहता है, जिसमें सम्मिलित होकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसी अनुक्रम में 16-18 फरवरी को SBI क्लर्क प्रारंभिक ऑल इंडिया टेस्ट (AIT) का आयोजन किया गया था।
अब OnlineTyari की तरफ से SBI क्लर्क प्रारंभिक ऑल इंडिया टेस्ट (AIT): 16-18 फरवरी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवार OnlineTyari अकाउंट डैशबोर्ड से अपने रिज़ल्ट जांच कर सकते हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018 ऑल इंडिया टेस्ट (AIT) विश्लेषण एवं रिजल्ट
आपको बता दें कि इस वर्ष SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सेक्शनल समयावधि के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में ही सेक्शन के प्रश्नों को हल करना होगा और उम्मीदवार सेक्शन टेस्ट को बदल नहीं सकते उन्हें निर्धारित समय (20 मिनट) के पश्चात ही दूसरे सेक्शन पर जा सकेंगे। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ऑल इंडिया टेस्ट का प्रारूप वास्तविक परीक्षा के अनुरूप रखा गया था और उसमें सेक्शन लॉकिंग भी रखी गई थी। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के ऑल इंडिया टेस्ट में 22,974+ उम्मीदवारों शामिल हुए थे। नीचे दी गई टेबल में हम टॉपर्स के स्कोरबोर्ड का उल्लेख कर रहे हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (AIT) 2018 के टॉप 20 स्टूडेंट्स –
नाम | अंक |
रवि मौर्या | 67.5 |
सुमित सारस्वत | 65.5 |
लोकेश | 61.5 |
ऋचा पंवार | 60.25 |
संजय शॉ | 59.75 |
जॉली जसोदा | 59.5 |
राजीव शुक्ल | 59 |
सुर्यंशी कोठारी | 58.5 |
पुलकित मित्तल | 58.5 |
गौरव चावला | 58 |
राज | 57.75 |
काजल कुमारी | 57.5 |
अन्नू पाठक | 57.25 |
रेशु कुमारी | 56.75 |
रवि प्रकाश | 56.75 |
भावना वेद | 56.5 |
देवेन्द्र सिंह | 55.75 |
पूनम शर्मा | 55 |
पियूष सोनी | 55 |
सुजित | 54.5 |
इस AIT में शामिल होने वाले उन सभी उम्मीदवारों को हम बधाई देना चाहते हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के अखिल भारतीय टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन कुछ आवश्यक बिंदु निम्नलिखित हैं:
- 4 उम्मीदवारों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और टॉपर्स के बीच अपनी जगह सुरक्षित करने में कामयाब रहे, उन्होंने अखिल भारतीय टेस्ट में 60+ अंक प्राप्त किए। वे वास्तविक परीक्षा के संभावित टॉपर भी हो सकते हैं। उन्हें चल रही तैयारी के अनुरूप अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और ज्यादा-से-ज्यादा फुल लेंथ मॉक टेस्ट देना चाहिए।
- उन सभी उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने 50+अंक प्राप्त किए, उन्हें अपने बुनियादी समझ (Basic Concepts)को और विकसित करना चाहिए तथा अभी ज्यादा फोकस सेक्शनल टेस्ट या टॉपिक टेस्ट पर देना चाहिए। फिर उम्मीदवारों को फुल लेंथ टेस्ट पर आना चाहिए।
- 50 अंक से कम अंक अर्जित करने वाले शेष छात्रों को अभी कठिन परिश्रम द्वारा अपने अध्ययन को खतम करना चाहिए और बुनियादी समझ को विकसित करने पर अधिक जोर देना चाहिए। और तैयार किए गए टॉपिक को मॉक टेस्ट से जांचते रहना चाहिए।
नोट : SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ऑल इंडिया टेस्ट (AIT) में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों का प्रयास करके, छात्रों को ये पता चलेगा कि वास्तविक परीक्षा में उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
सफल तैयारी रणनीति के लिए निम्न मंत्र को याद रखें:
बुनियादी समझ विकसित करें > प्रतिदिन अभ्यास करें > हर तीसरे दिन इसे दोहराएं > सम्बंधित 1 माॅक टेस्ट/सप्ताह दें > विश्लेषण पर आत्ममंथन करें > अपने कमजोर पक्ष को सुधारें > क्रम फिर से दोहराएँ !
SBI Clerk Prelims 2018 (हिंदी माध्यम): अल्टीमेट पैक
OnlineTyari ने SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018 की तैयारी कर रहे छात्रों की तैयारी में सहायता करने और उनकी तैयारी के स्तर को जांचने के लिए SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नवीनतम पैटर्न और पाठ्यक्रम के अनुभवी अनुरूप परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा अल्टीमेट पैकेज का संकलन किया गया है। अल्टीमेट पैकेज में 25 फुल लेंथ मॉक टेस्ट और 12 सेक्शनल टेस्ट हैं। यह पैकेज SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी है।
अभी टेस्ट दें !हमारे लिए सबसे ख़ुशी की बात यह है कि इस AIT में पूरे भारतवर्ष के उम्मीदवारों ने अपना अभ्यास किया और इस परीक्षा के माध्यम से वास्तविक परीक्षा के लिए अपनी उम्मीदवारी की जांच की। समस्त उम्मीदवार आगामी SBI परीक्षा AIT में सम्मिलित होकर और बेहतर प्रदर्शन करें और अपनी रैंकिंग में और सुधार लाकर वास्तविक परीक्षा में भी सफलता पाएं।
SBI क्लर्क परीक्षा 2018 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।