SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा हेतु विगतवर्ष परीक्षा के कटऑफ का विश्लेषण 2016: भारतीय स्टेट बैंक जून/जुलाई 2018 के महीने में SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। जैसा कि सभी उम्मीदवारों को ज्ञात है कि इसके पूर्व SBI क्लर्क/जूनियर एसोसिएट्स परीक्षा का आयोजन 2016 में किया गया था।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018: फ्री पैक (हिंदी माध्यम)
OnlineTyari ने SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018 की तैयारी कर रहे छात्रों की तैयारी में सहायता करने और उनकी तैयारी के स्तर को जांचने के लिए SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित इस फ्री पैकेज का संकलन किया है। यह पैकेज विषय के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के अनुरूप निर्मित किया गया। इस संपूर्ण पैकेज में 4 टेस्ट हैं। अनुभवी टीम द्वारा तैयार यह मॉक सीरीज SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हर उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी है।
अभ्यास करने के लिए यहाँ क्लिक करें !To read this blog in English Click here
सभी SBI क्लर्क परीक्षा 2018 की तैयारी करने वालों को मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहना चाहिए जिससे उन्हें अपनी तैयारी स्तर का पता चलता रहेगा और कमजोर क्षेत्रों में सुधार करते हुए अपने आप को वास्तविक परीक्षा के लिए तैयार कर सकेंगे। तो अभी बैंकिंग विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा पाठ्यक्रम के अनुरूप संकलित और सेक्शनल टाइमलॉक के तहत परीक्षा अभ्यास शुरू करें। सफल तैयारी रणनीति के लिए निम्न मंत्र को याद रखें-
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा हेतु विगतवर्ष परीक्षा के कटऑफ का विश्लेषण 2016
विगत वर्ष के कटऑफ और विश्लेषण के द्वारा हम परीक्षा सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और SBI प्रारंभिक परीक्षा 2018 के लिए अपनी रणनीति निश्चित कर सकते हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विगत वर्ष का कटऑफ (सेक्शनल)
SBI क्लर्क भर्ती 2016 के द्वारा जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क कैडर के लिए अनुभागीय कटऑफ शुरू किया गया था। आइए अब हम सामान्य वर्ग के लिए सेक्शनल कटऑफ से परिचित हो लेते हैं-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सेक्शनल कटऑफ
सेक्शन का नाम | सेक्शनल कटऑफ |
अंग्रेजी भाषा (English Language) | 6.75 |
नुमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) | 5.5 |
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) | 7.75 |
आइए अब हम प्रारंभिक परीक्षा के लिए समग्र कटऑफ स्कोर की तरफ बढ़ते हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विगत वर्ष कटऑफ (सम्पूर्ण कटऑफ )
SBI क्लर्क भर्ती 2016 के लिए, जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क कैडर के लिए विभिन्न राज्यों हेतु कटऑफ निम्न है-
राज्य | सम्पूर्ण कटऑफ (सामान्य वर्ग) |
राजस्थान | 64.5 |
गुजरात | 42 |
पश्चिम बंगाल | 51.25 |
मध्य प्रदेश | 54.75 |
झारखण्ड | 38.5 |
बिहार | 51.5 |
छत्तीसगढ़ | 22.5 |
तमिल नाडू | 21.25 |
आंध्र प्रदेश | 39.25 |
महाराष्ट्र | 51.5 |
हिमाचल प्रदेश | 57.5 |
पंजाब | 67.5 |
हरियाणा | 60.75 |
दिल्ली | 66.25 |
केरल | 61.5 |
उत्तर प्रदेश | 59 |
ओडिशा | 52 |
तेलंगाना | 27 |
मेघालय | 37.25 |
असम | 42.25 |
अंडमान और निकोबार | 51.75 |
कर्नाटक | 45.5 |
सिक्किम | 150 |
जम्मू एवं कश्मीर | 21.25 |
उत्तराखंड | 59.25 |
त्रिपुरा | 132 |
गोवा | 150 |
नागालैंड | 150 |
अरुणाचल प्रदेश | 150 |
मिजोरम | 155 |
मणिपुर | 150 |
उपरोक्त सम्पूर्ण कटऑफ 2016 के लिए सामान्य वर्ग के लिए विगत वर्ष का कटऑफ़ था। अब हम इस वर्ष में हुए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों से परिचित हो लेते हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2018: अनुभागीय (सेक्शनल) कटऑफ
जैसा कि आप जानते हैं कि SBI क्लर्क परीक्षा 2 वर्षों के बाद संचालित की जाती है और इस वर्ष होने वाली परीक्षा के परीक्षा पैटर्न में काफी परिवर्तन किया गया है। इस वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा में सेक्शनल टाइम लॉकिंग (अनुभागीय समय प्रतिबन्ध) का प्रावधान किया जाएगा। नए परीक्षा पैटर्न की जांच करें:
सेक्शन | प्रश्न | अंक | समयावधि |
---|---|---|---|
अंग्रेजी भाषा (English Language) | 30 | 30 | 20 मिनट |
नुमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) | 35 | 35 | 20 मिनट |
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
- इस वर्ष स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई सेक्शनल समय प्रतिबन्ध के कारण कटऑफ कम रहने की उम्मीद की जा रही है।
- पहले छात्र रीजनिंग एबिलिटी और नुमेरिकल एबिलिटी में समय का अधिक भाग देते थे, लेकिन अब सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में केवल 20 मिनट ही मिलेगा।
अब प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग टेस्ट पैकेज खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। सिर्फ 399 रुपये में Plus की सदस्यता लें और 1000+ मॉक टेस्ट्स पाएं। अपने मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष और सुधार क्षेत्रों को जानने के लिए फ्री मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट देने के बाद गहन विश्लेषण रिपोर्ट के साथ अपने लिए व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं और टेस्ट में सम्मिलित हुए छात्रों के मध्य रैंकिंग तुरंत प्राप्त करें।
यहां हम अपने इस लेख को समाप्त करते हैं। SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2018 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।